UPSSSC PET 2022: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा में इस वर्ष हुए हैं रिकॉर्ड आवेदन, भारत के भूगोल से जुड़े यह सवाल 1 से 2 अंक, अभी पढ़े

Spread the love

UPSSSC PET Geography Important MCQ: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) में  शामिल होने के लिए इस बार तकरीबन 37 लाख 29 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं यह परीक्षा अगले माह यानी 18 सितंबर को आयोजित की जाएगी आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा में पिछले वर्ष लगभग 26 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, अब देखा जाए तो इस वर्ष आवेदकों की संख्या में वृद्धि हुई है ऐसे में तब कंपटीशन होना लाजमी है. यदि आप भी इस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं.

 यहां हम उत्तर प्रदेश टीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए नियमित रूप से प्रैक्टिस सेट उपलब्ध करवा रहे हैं आज के इस आर्टिकल में हम परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार ‘भूगोल’ (Geography) विषय से पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण सवाल लेकर आए हैं, जिनका अध्ययन आपको परीक्षा के दृष्टिकोण से एक बार जरूर करना चाहिए.

यूपीएसएसएससी PET एग्जाम पैटर्न पर आधारित भूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्न—Geography Important MCQ for UPSSSC PET Exam 2022

1. अफ्रीका महाद्वीप यूरोप से किन स्थलाकृतिक संरचनाओं के द्वारा अलग होता है?

1. जिब्राल्टर जलसंधि

2. भूमध्यसागर

3. उत्तरी अटलांटिक सागर

4. बाब- एल- मंदेब जलसंधि नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 3 और 4

(c) केवल 2 और 4

(d) केवल 1 और 3

Ans- a

2. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थलाकृति एशिया महाद्वीप को अफ्रीका महाद्वीप से अलग करती है?

1. स्वेज नहर

2. लाल सागर

3. बाब- एल-मंदेब जलसंधि

4. मोजांबिक चैनल

कूट:

(a) 1 और 4

(b) 2,3 और 4

(c) 1,2 और 3 

(d) 1,2 और 4

Ans- c

3. निम्नलिखित में से कौन-सा अफ्रीका महाद्वीप का सबसे ऊँचा शिखर है?

(a) माउंट कैमरून 

(b) माउंट टोबैकल

(c) माउंट कीनिया

(d) माउंट किलिमंजारो

Ans- d

4. एटलस पर्वत का विस्तार अफ्रीका महाद्वीप के किस भाग में है? 

(a) उत्तर-पश्चिमी भाग

(b) दक्षिणी भाग

(c) उत्तर-पूर्वी भाग

(d) मध्य भाग

Ans- a

5. महान भू-भ्रंश घाटियाँ किस महाद्वीप के विशेष भौतिक लक्षण है? 

(a) अफ्रीका महाद्वीप

(b) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप

(c) उत्तर अमेरिका महाद्वीप

(d) यूरोप

Ans- a

6. नील नदी निम्नलिखित में से किस झील से निकलती है?

(a) करिबा झील

(b) तंजनाइका

(c) विक्टोरिया झील

(d) तुर्काना झील

Ans- c

7. नीचे दिए गए किस सागर / महासागर में नील नदी द्वारा डेल्टा का निर्माण किया जाता है?

(a) लाल सागर

(b) भूमध्य सागर

(c) उत्तर अटलांटिक महासागर

(d) काला सागर

Ans- b 

8. विक्टोरिया झील के संदर्भ में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए: 

1. विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है। 

2. विक्टोरिया झील के ऊपर से विषुवत् रेखा गुजरती है। 

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

Ans- c

9. विक्टोरिया जलप्रपात कौन-सी नदी पर अवस्थित है? 

(a) जाम्बेजी नदी

(b) ज़ायरे नदी

(c) ऑरेंज नदी

(d) लिपोपो नदी

Ans- a

7. नीचे दिए गए किस सागर / महासागर में नील नदी द्वारा डेल्टा का निर्माण किया जाता है?

(a) लाल सागर

(b) भूमध्य सागर

(c) उत्तर अटलांटिक महासागर

(d) काला सागर

Ans- b 

8. विक्टोरिया झील के संदर्भ में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए: 

1. अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया झील है। 

2. विक्टोरिया झील के ऊपर से विषुवत् रेखा गुजरती है। 

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

Ans- c

9. विक्टोरिया जलप्रपात कौन-सी नदी पर अवस्थित है? 

(a) जाम्बेजी नदी

(b) ज़ायरे नदी

(c) ऑरेंज नदी

(d) लिपोपो नदी

Ans- a

10. विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल कौन-सा है?

(a) कालाहारी मरुस्थल 

(b) सहारा मरुस्थल

(c) थार मरुस्थल

(d) गोबी मरुस्थल

Ans- b 

12. निम्नलिखित में से किस जगह विश्व का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है? 

(a) मृत घाटी (संयुक्त राज्य अमेरिका) 

(b) टिम्बकटू (माली)

(c) तिरट तस्वी (इजरायल)

(d) अल-अजीजिया (लीबिया)

 Ans- a

13. अफ्रीका महाद्वीप के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? 

1. अफ्रीका में विषुवतीय वर्षा वन के उत्तर तथा दक्षिण में सवाना घास के मैदान पाए जाते है। 

2. अफ्रीका में सवाना के उत्तर तथा दक्षिण दोनों ही ओर विस्तृत मरुस्थल पाए जाते है।

कूट:

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 व 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

Ans- c

14. अफ्रीका महाद्वीप में भूमध्यसागरीय जलवायु कहाँ पाई जाती है?

1. उत्तरी तटीय प्रदेशों में

2. पूर्वी तटीय प्रदेशों में

3. दक्षिणी तटीय प्रदेशों मे 

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –

(a) 1 और 2

(b) 2 और 3

(c) 1 और 3

(d) उपर्युक्त सभी

Ans- c

15. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी मकर रेखा को दो बार काटती है? 

(a) लिंपोपो

(b) अमेज़न

(c) जांबेज़ी

(d) ऑरेंज

Ans- a

Read More:

UPSSSC PET Exam 2022 (Geography): प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के लिए हुए है बंपर आवेदन, परीक्षा में सफलता के लिए पढ़ें भूगोल के TOP 15 प्रश्न

UPSSSC PET 2022 Previous Year Question: उत्तर प्रदेश में पिछले वर्ष आयोजित PET परीक्षा में सामान्य ज्ञान से पूछे गए 15 सवाल, यहां पढ़िए

इस आर्टिकल में हमने आगामी उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) में पूछे जाने वाले भूगोल के (UPSSSC PET Geography Important MCQ) सम्भावित सवालों का अध्ययन किया है परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अप्डेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे Telegram Channel के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment