Hindi Diwas 2022: राष्ट्रीय हिन्दी दिवस आज, आइये जानें कब मनाया गया था पहला हिन्दी दिवस, क्या है हिन्दी की महत्ता

Spread the love

Hindi Diwas 2022: प्रतिवर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस मनाया जाता है। भारत के लगभग 12 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में हिन्दी प्राथमिक रूप से बोली जाने वाली भाषा है। भारत के साथ-साथ कई अन्य देशों, जैसे – मॉरीशस, नेपाल, फ़िजी तथा गुनाया आदि में भी हिन्दी भाषा बोली जाती है। अपने भी अवश्य ही सोचा होगा, कि देश में पहला हिन्दी दिवस कब मनाया गया था? हिन्दी का हमारे जीवन में क्या महत्व हैं? आइए जानें इस प्रश्नों के उत्तर। 

आपको बता दें, राष्ट्रीय हिन्दी दिवस की ही भांति प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस भी मनाया जाता है। विश्व हिन्दी दिवस की शुरुआत विश्व में हिन्दी का विकास करने तथा एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर हिन्दी का प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से की गई थी। 

इस वर्ष मनाया गया था पहला हिन्दी दिवस– 

आपको बता दें, पहला हिन्दी दिवस देश के प्रथम प्रधानमंत्री ‘पं. जवाहरलाल नेहरू’ के कार्यकाल के समय मनाया गया था। 14 सितंबर वर्ष 1949 को भारत के संविधान द्वारा हिन्दी को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया गया था। वर्ष 1953 में देश के समकालीन प्रधानमंत्री ‘पं. जवाहरलाल नेहरू’ नें प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। 

इसके अतिरिक्त इसी दिन यानि 14 सितंबर को वर्ष 1900 में प्रसिद्ध साहित्यकार ‘व्यौहार राजेन्द्र सिंहा’ का जन्म हुआ था। साहित्यकार ‘व्यौहार राजेन्द्र सिंहा’ नें देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकृत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इनके इस योगदान को भी हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में याद किया जाता है। 

क्या है हमारे जीवन में हिन्दी की महत्ता– 

हिन्दी भाषा कई अन्य भाषाओं की जननी मानी जाती है। हमारे देश में अधिकाधिक आधिकारिक कार्य हिन्दी में ही किए जाते हैं। हिन्दी हमारे देश की आधिकारिक भाषा होने के साथ ही साथ में देश में सर्वाधिक बोली जानें वाली भाषा है। आंकड़ों के अनुसार भारत की 43.63% जनसंख्या यानि लगभग 52.83 करोड़ भारतीय हिन्दी बोलते हैं। इसके अतिरिक्त अंग्रेज़ी तथा मेंडरिन के बाद हिन्दी सम्पूर्ण विश्व में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। 

आपको जानकार हैरानी होगी, कि विश्वविख्यात भाषा अंग्रेज़ी में भी कई शब्द हिन्दी भाषा से ही लिए गए हैं। ये शब्द अंग्रेज़ी में भी हिन्दी की ही भांति अर्थ रखते हैं। “योग, कर्म, अवतार, जंगल, शर्बत, गुरु तथा मंत्र” आदि कुछ ऐसे शब्द हैं, जो अंग्रेज़ी भाषा में हिन्दी भाषा से लिए गए हैं।

Read More:

Career Options After B.Tech: बीटेक करने के बाद खुल जाते है कई रास्ते? तो आज ही जान लें इन सबसे बेस्ट करियर ऑप्शन्स के बारे में  

UPSSSC PET Science MCQ: सामान्य विज्ञान के ऐसे प्रश्न जो प्रारंभिक परीक्षा में हमेशा पूछे जाते हैं, अभी पढ़े


Spread the love

Leave a Comment