CTET 2022: हिंदी पेडगॉजी में पूछे जाएंगे ‘भाषा अधिगम और अर्जन’ के कुछ ऐसे सवाल, क्या आप जानते हैं इनके जवाब?

CTET Hindi Pedagogy Model Test Paper: देश की बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा में से एक माने जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा इस वर्ष दिसंबर माह में आयोजित की जाएगी जिसकी जानकारी सीबीएसई के द्वारा एक शार्ट नोटिस जारी कर दी गई है बता दें कि यह एक पात्रता परीक्षा मात्र है जिसमें क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक बनने का मौका मिलता है यदि आप भी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली इस शिक्षक पात्रता परीक्षा का हिस्सा बनने जा रहे हैं, यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद काम की है.

 इस आर्टिकल में हम सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए ‘हिंदी भाषा शिक्षण’ से जुड़े कुछ बेहद रोचक और महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आए हैं, जिनका अभ्यास आपको आने वाली परीक्षा के दृष्टिकोण से एक बार जरूर करना चाहिए.

हिंदी भाषा शिक्षण के ऐसे सवाल जो परीक्षा में आपको बेहतर स्कोर दिलाएंगे—Hindi pedagogy model test paper for CTET exam 2022

Q. भाषा अधिगम के लिए शब्दकोश एक महत्तवपूर्ण औज़ार है। निम्नलिखित में से कौन-सा शब्दकोश के प्रयोग के विषय में सबसे कम महत्तवपूर्ण है? 

1. किसी शब्द की वर्तनी का पता लगाना

2. किसी शब्द का अर्थ ढूंढना

3. किसी शब्द का कर्मवाच्य रूप जाँचना 

4. किसी शब्द के ‘भाषा भेद’ की जाँच करना

Ans- 3 

Q. शिक्षार्थी के वाचन कौशल (संप्रेषणात्मक) क्षमता को विकसित करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त आकलन कार्य कौन-सा है?

1. किसी दी गई स्थिति में वक्तव्य लिखना ।

2. खेल के किसी दृश्य का वर्णन करना । 

3. किसी श्रवण सामग्री को सुनना और इस पर प्रतिक्रिया देना।

4. रोलप्ले में किसी पात्र को अभिनीत करना।

Ans-  4

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा भाषा के विषय में सत्य नहीं है?

1. प्रत्येक भाषा की लिपि होती है। 

2. भाषा के लिए लिपि आवश्यक नहीं है

3. प्रत्येक भाषा का व्याकरण होता है।

4. प्राथमिक रूप से मौखिक है

Ans- 2

Q. संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है?

1. अवधी

2. नागपुरी

3. बोडो

4. राजस्थानी

Ans- 3

Q. भाषा में किन्हे ग्राहय कौशल कहते है। 

1. श्रवण तथा वाचन कौशल

2. श्रवण तथा पठन कौशल

3. वाचन तथा लेखन कौशल

4. वाचन तथा पठन कौशल

Ans-  3

Q. व्याकरण – अनुवाद विधि में नहीं है ——— 

1. मातृभाषा द्वारा सीखने को बढ़ावा देना। 

2. व्याकरण को महत्व देना ।

3. विद्यार्थी के संप्रेषण कौशल का संवर्धन करना ।

4. विद्यार्थी को भाषा के धारा प्रवाह प्रयोग करने योग्य बनाना।

Ans- 3

Q. भाषा-अर्जन का अर्थ है –

1. किसी भाषा के व्याकरण के नियमों को सीखना। 

2. किसी भाषा को अनौपचारिक परिवेश में अनजाने में ही सीख लेना। 

3. किसी भाषा को औपचारिक परिवेश में सायास सीखना।

4. भाषा के बारे में सीखना ।

Ans- 2

Q. “ मनुष्य भाषा अर्जन की क्षमता के साथ जन्म लेते हैं।” यह कथन किससे संबंधित है?

1. वायगोत्सकी

2. पियाजे

3. चॉम्स्की

4. ब्रूनर

Ans- 3

Q. कथन (अ) और (ब) पर विचार करें। 

(अ) भाषा चिंतन प्रक्रिया से जुड़ी हुई है। 

(ब) भाषा संभाषण की संरचना और संभाषण कार्यों का अभ्यास करने में मदद करती है। 

1. (अ) सही है, (ब) गलत है।

2. (अ) गलत है, (ब) सही है।

3. (अ) और (ब) दोनों सही हैं। 

4. (अ) और (ब) दोनों गलत हैं।

Ans- 3 

Q. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 कहती है———-

1. विद्यालय में अधिगम के लिए ‘बहुभाषिकता और भाषाओं की शक्ति आवश्यक है। 

2. आगे की शिक्षा को सहज बनाने के लिए विद्यालय के प्राथमिक चरण में माध्यम के रूप में अंग्रेज़ी भाषा हो ।

3. सभी भाषा अधिगम मातृभाषा में ही होना चाहिए। 

4. बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार अनेक भाषाएँ सीखनी चाहिए।

Ans- a 

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा ‘अधिगम के लिए आकलन’ है?

1. सत्र के अंत में विद्यार्थी की प्रगति की मॉनीटरिंग करने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर आकलन तैयार करना । 

2. वर्ष के अंत में विद्यार्थियों की प्रगति जानने के लिए आकलन तैयार करना। 

3. शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के दौरान विदयार्थियों की प्रगति की निगरानी और उसमें सुधार करने लिए आकलन तैयार करना।

4. राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण जैसी आकलन संबंधित गतिविधियाँ

Ans- 3

Q. ‘भाषा के साथ संलग्नता’ से क्या आशय है?

1. शिक्षार्थी भाषा के नियम सीखते हैं। 

2. अध्यापक भाषा अधिगम के लिए शिक्षार्थियों के साथ काम करते हैं। 

3. शिक्षार्थी शब्दों और वाक्यों का अर्थ समझे बगैर उन्हें डिकोड करते हैं। 

4. शिक्षार्थी भिन्न-भिन्न उददेश्यों के लिए भाषा का प्रयोग करते और सीखते हैं।

Ans- 4

Q. भाषाओं के अधिगम के बारे में कौन सी बात सही नहीं है? 

1. मातृभाषा बेहतर संज्ञानात्मक वृद्धि में मदद करती है।

2. मातृभाषा दूसरी भाषाओं के अधिगम को बाधित करती है।

3. मातृभाषा अंतः वैयक्तिक संप्रेषण कौशलों को सुगमता प्रदान करती है।

4. मातृभाषा में सीखने से अवधारणात्मक समझ में बढ़ोतरी होती है।

Ans- 2 

Q. एक अध्यापक कक्षा एक में वर्णमाला के अक्षर लिखना सिखाती है। वह अक्षर लिखना सिखाने के लिए बताती है कि कहाँ से शुरू किया जाए और किस तरफ लेखनी मोड़ी जाए। वह अपने शिक्षार्थियों में किसके प्रति समझ बनाने का प्रयास कर रही है?

1. लेखन कौशल 

2. रुबरिक लेखन

3. लिखने के तरीके 

4. हाथ – आँख समन्वयन

Ans- 3

Q. लेखन के किस उपागम को ‘लिखने के द्वारा लिखना सीखना’ कह सकते हैं?

1. प्रक्रिया उपागम

2. उत्पाद उपागम

3. दूसरे के लेखन की नकल करना

4. बिंदुओं में लिखना

Ans- 1 

CTET 2022: दिसंबर में होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में बेहद काम आएंगे बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के यह सवाल, अभी पढ़े

CTET EXAM 2022: दिसंबर सीटीईटी पेपर 1 & 2 में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र से जुड़े कुछ ऐसे ही प्रश्न पूछे जाएंगे, अभी पढ़ें

उपरोक्त आर्टिकल में हमने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए (CTET Hindi Pedagogy Model Test Paper) हिंदी भाषा शिक्षण के संभावित सवालों का अध्ययन किया. परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है-

Leave a Comment