CTET EXAM 2022: दिसंबर सीटीईटी पेपर 1 & 2 में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र से जुड़े कुछ ऐसे ही प्रश्न पूछे जाएंगे, अभी पढ़ें

Spread the love

Child Development and Pedagogy Practice MCQ Test: सीबीएससी बोर्ड के द्वारा आयोजित की जाने वाली देश की बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा में से एक केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जिसे हम सीटेट के नाम से जानते हैं. इस वर्ष यह दिसंबर माह में आयोजित की जाएगी जिसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे  इस परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक बनने का मौका मिलता है. यदि आप भी यह परीक्षा देने जा रहे हैं तो यहां हम परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार नियमित रूप से प्रैक्टिस सेट और विगत वर्षों में पूछे गए सवाल आपके लिए लेकर आ रहे हैं, जिनका अभ्यास  आपको आगामी परीक्षा के दृष्टिकोण से एक बार जरूर करना चाहिए.

एग्जाम पैटर्न पर आधारित बाल विकास शिक्षा शास्त्र के बेहद महत्वपूर्ण प्रश्न, यहां पढ़िए—child development and pedagogy Mock Test for CTET exam 2022 paper 1 and 2

Q. किस स्तर पर बच्चों में अपने आस-पास की दुनिया के बारे में एक जीववादी दृष्टिकोण होता है और वे मानते हैं कि पेड पौधों और चलते हुए बादलों और लुढ़कते पत्थरों की मंशाएँ और इरादे हो सकते हैं?

1. संवेदी चालक अवस्था 

2. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था

3. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था

4. अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था

Ans- 2

Q. 2 वर्ष से 6 की अवधि को क्या कहा जाता है ?

1. शैशवावस्था

2. प्रारम्भिक बचपन

3. मध्य बचपन 

4. किशोरावस्था

Ans- 2 

Q. निम्न में से कौन-सा नियम यह सुझाव देता है कि शरीर के विभिन्न अंग विकास के विभिन्न चरणों में भिन्न भिन्न दरों से विकसित होते है?

1. विकास एकआयामी होता है |

2. विकास एक दिशायी होता है

3. विकास एक असतत प्रक्रिया है।

4. विकास की दिशा अधोगामी एवं शीर्षगामी है।

Ans- 4 

Q. लॉरेन्स कोहलबर्ग के अनुसार, सात-आठ वर्षीय बच्चों में नैतिक निर्णय लेने का आधार क्या है?

1. सामाजिक व्यवस्था बनाए रखना

2. सामाजिक अनुबन्ध बनाए रखना

3. दण्ड और आज्ञापालन 

4. सार्वभौमिक नैतिक सिदधांत

Ans- 3 

Q. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति सीखने के लिए आकलन को नहीं दर्शाती है?

1. छात्र सक्रिय रूप से सोचते हैं की वे कहाँ हैं, वे कहाँ जा रहे हैं और वहाँ कैसे पहुचें।

2. शिक्षक सीखने को सुसाधित करने के लिए रचनात्मक गुणात्मक प्रतिक्रिया देते हैं। 

3. प्रदर्शन बढाने के लिए छात्रों के बीच लगातार तुलना की जाती है। 

4. रचनात्मक मूल्यांकन के कई तरीके जैसे सहकर्मी और स्व -मूल्यांकन का उपयोग किया जाता है।

Ans- 3 

Q. लेव वायगोत्स्की ने बच्चे के स्वयं से संवाद करने की क्रिया के लिए किस शब्द का प्रयोग किया है?

1. निजी संवाद

2. उच्च स्वर में वार्ता

3. पाड़

4. स्व – केन्द्रियवाद

Ans- 1 

Q. एक बच्चे में दूसरों की नीयत और इच्छाओं को समझने की योग्यता है। यह बुद्धि के किस स्वरूप को दर्शाती है? 

1. स्थानकीय-संबंध बुद्धि

2. अंतरा वैयक्तिक बुद्धि

3. अन्तः वैयक्तिक बुद्धि 

4. प्राकृतिक बुद्धि

Ans- 2 

Q. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में निम्न में से कौन-सा कथन प्रस्तावित है?

1. अपनी मातृभाषा में शिक्षित होना शैक्षिक और प्रौद्योगिक उन्नति में बाधक है।

2. विदयालयों को बच्चों को अंग्रेजी भाषा की प्रथम भाषा के रूप में सीखने और बोलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

3. बाल विद्यार्थियों के लिए बहभाषी होने के उच्च संज्ञानात्मक लाभ हैं।

4. दविभाषीय उपागम विदयार्थियों में उलझन पैदा करता है और सीखने में बाधा डालता है।

Ans- 3 

Q. सतत् एव समग्र मूल्याकन का प्राथमिक उददेश्य है –

1. छात्रों के प्रदर्शन की एक दूसरे से तुलना करना । 

2. छात्रों की समझ को आँकना और पाठयक्रम तथा शिक्षाशास्त्र को इसको अनुसार रुपान्तरित करना । 

3. छात्रों का उनके प्रदर्शन के अनुसार ‘वर्गीकरण करना। 

4. छात्रों को किसी विषय में ‘सफल’ और ‘विफल’ घोषित करना।

Ans- 2 

Q. समावेशी शिक्षा से अभिप्राय है –

1. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) का आरक्षण केवल सरकारी विद्यालयों में ही उपलब्ध करवाया जाए।

2. दिव्यांग छात्रों को सिर्फ विशेष विद्यालयों में ही शिक्षा दी जाए। 

3. सरकारी विद्यालयों में केवल अंग्रेज़ी भाषा पढ़ाई जाए। 

4. योग्यताओं से परे होकर, सभी बच्चों को गुणवत्तीय शिक्षा उपलब्ध करवाई जाए।

Ans- 4

Q. निम्न में से कौन सा सृजनात्मकता का अनिवार्य लक्षण है?

1. अपसारी चिंतन

2. आवेगशीलता

3. सोच में केंद्रीकरण

4. अभिसारी चिंतन

Ans- 1

Q. एक बच्ची लिखाई में निरंतर कठिनाई का सामना करती है। उसे अक्षर बनाने और शब्दों के बीच अंतराल करने में चुनौती महसूस होती है। यह लक्षण किस अधिगम विकार की ओर इशारा करते हैं?

1. पठन वैकल्य

2. आलेख वैकल्य

3. गणन वैकल्य 

4. ध्यान एवं अतिसक्रियता विकार

Ans- 2

Read more:

CTET 2022: दिसंबर में होंगी CTET परीक्षा आयोजित, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के कुछ ऐसे ही सवाल पूछे जाएंगे, अभी पढ़े

CTET 2022: बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के इन सवालों के साथ दिसंबर में होने वाली सीटेट परीक्षा की, बेहतर तैयारी

इस आर्टिकल में हमने सीटीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहें अभ्यर्थीयो के लिए ‘बाल विकास शिक्षा शास्त्र‘ (Child Development and Pedagogy Practice MCQ Test) से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल शेअर किए है. परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है-


Spread the love

Leave a Comment