CTET 2023: हिंदी भाषा शिक्षण से जुड़े ऐसे ही प्रश्न सीटीईटी की सभी शिफ्ट में पूछे जा रहे हैं, अभी देखें!

Spread the love

Hindi Pedagogy Practice Question: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई सत्र 2022 के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन कर रहा है जो कि 28 दिसंबर से प्रारंभ हो होकर 7 फरवरी 2023 तक लगभग 24 दिनों तक चलने वाला है ऐसे में इस पात्रता परीक्षा का हिस्सा बनने वाले अभ्यर्थी इस समय अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं परीक्षा की अभी तक की सभी Shift सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है यदि आने वाले दिनों में आप का एग्जाम होना बाकी है तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद काम की है यहां हम परीक्षा के लिए उपयोगी हिंदी भाषा शिक्षण से जुड़े प्रश्नों (Hindi Pedagogy Practice Question

) को लेकर आए हैं, जो बेहतर अंक दिलाने में सहायक होंगे इसलिए नहीं एक नजर जरूर पढ़ें.

सीटेट परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए, पढ़िए! हिंदी पेडागोजी की यह सवाल—Hindi pedagogy practice question for CTET paper 1 and Paper 2

1. पढ़ना सीखने के लिए आवश्यक है कि-

(1) केवल लक्ष्य भाषा सुनने का माहौल हो

(2) घर की भाषा सुनने-बोलने को मिले

(3) लक्ष्य भाषा की अर्थपूर्ण और रोचक सामग्री सुनने-पढ़ने को मिले

(4) चार्ट अधिक से अधिक कक्षा में लगाए जाएँ

Ans- 3 

2. भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम ही नहीं बल्कि स्वयं से —————— का माध्यम है।

(1) लिखने

(2) पढ़ने

(3) बातचीत

(4) सुनने

Ans- 3 

3. “लड़के होकर रोते हो”—यह कथन —

(1) भाषा को बच्चों की दृष्टि से पढ़ने को बाध्य करता है।

(2) भाषा को अध्यापकों की दृष्टि से पढ़ने को बाध्य होता है।

(3) भाषा को जेंडर की दृष्टि से पढ़ने को बाध्य करता है।

(4) भाषा को व्याकरण की दृष्टि से पढ़ने को बाध्य करता है

Ans- 3 

4. कहानी के संदर्भ में कौन-सा कथन उपयुक्त लगता है?

(1) कहानी में संवाद होना आवश्यक है।

(2) कहानी में शुरुआत होना आवश्यक है।

(3) कहानी में शुद्ध भाषा होना आवश्यक है।

(4) कहानी में कथानक का होना आवश्यक है।

Ans- 4 

5. एक भाषा के अध्यापक को बच्चों में-

(1) भाषा सिद्धांतों की समझ विकसित करने पर बल देना चाहिए

(2) आलंकारिक भाषा प्रयोग की समझ विकसित करने पर बल देना चाहिए

(3) विविध संदर्भों में भाषा प्रयोगों की क्षमता विकसित करने पर बल देना चाहिए

(4) शुद्ध भाषा प्रयोग की क्षमता विकसित करने पर बल देना चाहिए

Ans- 3 

6. “कोई भाषा किसी भी लिपि में लिखी जा सकती है”- इस कथन पर आपकी राय है कि—-

(1) यह बिलकुल संभव नहीं

(2) यह बहुत हद तक संभव है

(3) हर भाषा की अपनी लिपि होती है।

(4) भाषा और लिपि के बीच एक सीधा संबंध है

Ans- 2 

7. भाषा सभी विषयों के —————  में है।

(1) पढ़ने

(2) अध्यायों

(3) केंद्र

(4) प्रारंभ

Ans- 3 

8. “कविता का एक निश्चित अर्थ होता है, जिसे सभी विद्यार्थियों को पढ़ना चाहिए” — इस कथन के बारे में आप मानते हैं कि-

(1) किसी कविता को एक निश्चित अर्थ के साथ पढ़ना चाहिए

(2) सभी विद्यार्थी अपने अनुभव और परिवेश में ही कविता समझते हैं।

(3) कवि ने कविता एक अर्थ में लिखी जिसे हर विद्यार्थी को समझना चाहिए

(4) अलग-अलग अर्थ समझने से पढ़ने की प्रक्रिया बाधित होती है।

Ans- 2 

9. आप मानते हैं कि अलग-अलग तरह की सामग्री पढ़ने के अवसर मिलने से—

(1) भाषा को विविध संदर्भों में प्रयोग करने की समझ बनती है।

(2) व्याकरण सम्मत भाषा सीखने को मिलती है।

(3) किताबों के बारे में जानकारी मिलती है

(4) लेखकों के बारे में जानकारी मिलती है

Ans- 1

10. हिंदी में विज्ञान संबंधी पाठों को पढ़ाने का उद्देश्य है-

(1) विज्ञान की भाषा को समझना

(2) विज्ञान विषय को गहराई से जानना

(3) विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाना

(4) विज्ञान के संदर्भ में हिंदी भाषा प्रयोग को समझना

Ans- 1 

11. लेखन क्षमता के आकलन के लिए-

(1) अभिव्यक्त विचारों को जाँचना होगा

(2) व्याकरण-सम्मत भाषा को देखना होगा

(3) अर्थपूर्ण वाक्यों और संदर्भों को देखना होगा

(4) लिखावट की सफाई और सुंदरता को जाँचना होगा

Ans- 3 

12. हिंदी के पाठों में अन्य भाषाओं के शब्दों के होने का अर्थ है—

(1) पाठ का लेखक हिंदी नहीं जानता

(2) पाठ समाज के बहुभाषी स्वरूप की सहज प्रस्तुति है

(3) पाठ कठिन और अस्पष्ट है

(4) विद्यार्थियों को शुद्ध भाषा नहीं सिखाई जा रही

Ans- 2 

13. आपकी दृष्टि में अभ्यास-

(1) पाठ को समझने में मदद करते हैं।

(2) बच्चों को तार्किक बनाते हैं।

(3) बच्चों को भाषा के बारे में बताते हैं

(4) बच्चों को उत्तर देना सिखाते हैं

Ans- 1 

14. उच्च प्राथमिक स्तर की पाठ्यसामग्री में अनुवाद सामग्री रखने का उद्देश्य है-

(1) बहुत-सी सामग्री से परिचय कराना

(2) प्रचुर हिंदी साहित्य का न होना

(3) अन्य भाषाओं के साहित्य को हिंदी में पढ़ने के अवसर देना

(4) पूरे देश को पढ़ने के अवसर देना

Ans- 3 

15. यदि आपकी कक्षा में दृष्टिबाधित बच्चे हैं, तो आप-

(1) उन्हें विशेष सहानुभूति से पढ़ाएँगे

(2) उन्हें पढ़ने के उपयुक्त साधन देंगे

(3) उन्हें सभी बच्चों से अलग गतिविधि देंगे

(4) उनसे कम गतिविधियाँ कराएँगे

Ans- 2 

Read More:

CTET Exam Analysis (19 Jan 2023): कैसी रही आज की सीटीईटी परीक्षा? परीक्षा के बाद क्या बोले अभ्यर्थी?

CTET Exam Analysis (17 Jan 2023): सीटीईटी परीक्षा में पूछे जा रहे हैं कुछ ऐसे प्रश्न, परीक्षा के बाद क्या बोले अभ्यर्थी?

सीटेट परीक्षा से जुड़े तमाम नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment