UPTET/CTET 2023: हिंदी पेडगॉजी के ऐसे ही सवाल आगामी शिक्षक पात्रता परीक्षा में आपके अंको को बेहतर बनाएंगे, अभी पढ़े

Spread the love

CTET UPTET 2023 Hindi Pedagogy Question With Answer:  शिक्षण के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की इच्छा रखने वाले लाखों युवा लंबे समय से सीटेट और यूपी टेट परीक्षा के आयोजन की राह देख रहे हैं जिसमें से सीबीएसई बोर्ड के द्वारा आयोजित की जाने वाली सीटेट परीक्षा आने वाली जुलाई माह में प्रारंभ होने जा रहे हैं जिसकी परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं हुई है जबकि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के द्वारा ली जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है.

ऐसे में अभ्यर्थियों के मन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है परंतु मीडिया रिपोर्ट की माने तो यूपीटीईटी का नोटिफिकेशन आने वाले सप्ताह में जारी किया जा सकता है ऐसे में परीक्षार्थियों को अपनी तैयारियों पर फोकस कर देना चाहिए इस आर्टिकल में हिंदी भाषा शिक्षण के कुछ महत्वपूर्ण सवाल आपके लिए लेकर आए हैं जिनका अभ्यास आपको अवश्य करना चाहिए.

हिंदी पेडगॉजी के इन सवालों का निकालें हल, और चेक! करें अपना Score—Hindi Pedagogy Question with Answer for UPTET CTET 2023

1. पठन अवबोधन किस प्रकार की योग्यता है? 

1. लिखित प्रतीकों को उनकी ध्वनियों में अनुवाद करने की योग्यता खोलने की योग्यता

2. प्रवाह में पढ़ने के लिए वर्णों को समझने तथा उनके अर्थ 

3. पठन सामग्री के साथ अंतः क्रिया के द्वारा अर्थ गढ़ने की योग्यता

4. पठन सामग्री में आए शब्दों को उनका अर्थ जानने की योग्यता

Ans- 3 

2. निम्नलिखित में से किस प्रकार के प्रश्न शिक्षार्थियों की रचनात्मकता का आकलन करने के लिए सहायक होंगे?

1. एक शब्द वाले प्रश्न

2. खुले अंत वाले प्रश्न

3. बहुवैकल्पिक प्रश्न

4. सत्य / असत्य प्रकार के प्रश्न

Ans- 2 

3. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन भाषा के बारे में सही है?

1. यह व्यवस्थाओं की व्यवस्था है।

2. यह व्यवस्थित है।

3. यह नियमों तथा अपवादों का नियम है।

4. यह अनेक विचारों का विचार है।

Ans- 1 

4. भाषा को सर्वोत्तम तरीके से कैसे सीख सकते हैं?

1. संदर्भों में

2. पृथकता में

3. वर्णमाला के क्रम में

4. जब शब्द एक-एक करके प्रस्तुत किए जाए

Ans- 1

5. भाषा अधिगम में निदानात्मक परीक्षण का क्या उद्देश्य है?

1. माता-पिता को प्रतिपुष्टि देना।

2. विद्यार्थियों की प्रगति तालिका को भरना 

3. संकलनात्मक आकलन के लिए योजना बनाना तथा प्रश्नपत्र तैयार करना।

4. शिक्षार्थी समझ के स्तर पर कहाँ पिछड़ रहे हैं, यह जानना ।

Ans- 4 

6.  बाल केन्द्रित कक्षा में शिक्षक को क्या करना चाहिए? 

1. विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पूरे पाठ के एक-एक वाक्य को समझाना चाहिए

2. प्रश्नों के उत्तर लिखवाने चाहिए ताकि विद्यार्थी को आसानी हो

3. ऐसी प्रवृत्तियों का प्रयोग करना चाहिए जिसमें विद्यार्थी स्वयं से पहल करने के लिए प्रोत्साहित हों 

4. शिक्षक विद्यार्थियों से जो भी अपेक्षा करते हैं उसे प्रदर्शित करना चाहिए

Ans- 3

7. झारखण्ड के एक गांव में रहने वाली एक शिक्षार्थी अपनी मातृभाषा और हिन्दी जानती है जो उसके घर और पास पड़ोस में बोली जाती है। वह विद्यालय में अंग्रेजी सीखती है। कौन-सी भाषाएँ भाषा अर्जन के और कौन-सी भाषाएँ भाषा अधिगम के अन्तर्गत आती हैं? 

i. मातृभाषा और हिन्दी भाषा अर्जन के अन्तर्गत आती हैं। 

ii. अंग्रेज़ी भाषा अधिगम के अन्तर्गत आती है।

iii. हिन्दी भाषा अधिगम के अन्तर्गत आती है। 

iv. तीनों भाषाएं भाषा अर्जन के अन्तर्गत आती हैं। 

1. i और ii सही हैं। 

2. iii और iv सही हैं।

3. i और iv सही हैं। 

4. iv और ii सही हैं।

Ans- 1 

8. शब्द दीवार लिखित या मुद्रित शब्दों का समूह है जो बड़े आकार में होते हैं और कक्षा की दीवार पर इस तरह लगाए जाते हैं कि वे दिखाई पड़े। इस शब्द दीवार के माध्यम से साक्षरता की कौन-सी अवधारणाएँ या कौशल नहीं सिखाए जा सकते?

1. वर्तनी की आकृति के प्रति जागरूकता 

2. कठिन शब्दों का उच्चारण

3. ध्वनि के नियमों को समझकर पढ़ना

4. मूल शब्दों की समझ

Ans-  b

9. विद्यार्थियों को ‘दृश्यात्मकता’ सिखाने के लिए कौन-सा सर्वाधिक उपयुक्त है?

1. यह कहानी किस दिशा-दशा में घटित हुई होगी? 

2. पाठ्य सामग्री में बने चित्रों को देखो और बताओ कि आप क्या देख पा रहे हो।

3. लेखक ने कुत्ते के चरित्र का वर्णन किस प्रकार किया है? 

4. कल्पना करें और अंतिम दृश्य का कोई विकल्प लिखें।

Ans- 1 

10. विद्यार्थियों को ‘पूर्वसर्ग’ सिखाने के लिए निम्नलिखित में से उदाहरण देना कौन-सी निगमन विधि है? 

1. पूर्वसर्ग (ने, पर, ऊपर) के प्रयोग के नियम बताना और 

2. पूर्वसर्गों के बहुत से उदाहरण देना और विद्यार्थियों को नियम बताने के लिए कहना। 

3. एक गद्य खण्ड पढ़ाते समय पूर्वसर्गों के प्रयोग के नियम बताना। 

4. वाक्य देना, विद्यार्थियों को इन वाक्यों में उन शब्दों की पहचान करने के लिए कहना जो संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया या विशेषण नहीं है।

Ans- 1 

11. भारत में सभी बच्चे आदर्श स्थिति में अपनी विद्यालय शिक्षा मातृभाषा घर की भाषा में शुरू करते हैं और माध्यमिक स्तर पर दो या दो से अधिक भाषाएं जोड़ते जाते हैं। शिक्षा में भाषा की युक्ति किस रूप में जानी जाती है?

1. मातृभाषा आधारित बहुभाषावाद

2. भाषा शिक्षा नीति

3. कार्यालयी शिक्षा नीति

4. शिक्षा के लिए बहुभाषावाद नीति

Ans- 1 

12. किसी जटिल कथानक की संरचना को समझने के लिए कौन-सा ऑनलाइन उपकरण विद्यार्थियों की सबसे अधिक मदद करेगा?

1. जटिल शब्दों को सरल शब्दों में बदलकर की गई कोई रिकॉर्डिंग

2. किसी एक पाठ्य सामग्री को पठन के भिन्न-भिन्न स्तरों के अनुसार बदलकर पठन सामग्री तैयार करना

3. एक ऐसा मानस मानचित्रण (माइंड मैपिंग) कार्यक्रम जिसमें विचारों को अलग-अलग घटकों में प्रस्तुत किया गया हो। 

4. ऐसा खेल जिसमें पठन और प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सिक्कों का पुरस्कार दिया जाए।

Ans- 3 

13. निम्नलिखित में से किस शिक्षणशास्त्र का अर्थ है कि बच्चों के अनुभवों, उनकी बात तथा उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रमुखता देनी है। इस प्रकार के शिक्षणशास्त्र के लिए बच्चों के मनोवैज्ञानिक विकास तथा रुचियों को ध्यान में रखकर अधिगम की योजना बनानी चाहिए।

1. शिक्षार्थी

2. बाल केन्द्रित

3. शिक्षक केन्द्रित

4. विस्तारवादी

Ans- 2 

14. समालोचनात्मक शिक्षणशास्त्र दृढ़ता से किस बात में विश्वासकरता है?

1. बच्चे विद्यालय के बाहर जो कुछ भी सीखते हैं वह अप्रासंगिक है।

2. शिक्षार्थियों के अनुभव तथा दृष्टिकोण महत्वपूर्ण हैं। 

3. शिक्षक को सदैव कक्षा निर्देशों में आगे रहना चाहिए।

4. शिक्षार्थियों को स्वतंत्र रुप से तर्क करने की आवश्यकता नही हैं।

Ans- 2 

15. यदि शिक्षक नया पाठ पढ़ाने से पहले विद्यार्थियों को मनोरंजन से जुड़ी गतिविधि में संलग्न करते हैं, तो क्या उद्देश्य हो सकता है?

1. विद्यार्थियों का ध्यान हटाना। 

2. पाठ आरंभ करने से पूर्व विद्यार्थियों को अनुशासन में करना।

3. कार्यभार को कम करना।

4. विद्यार्थियों में प्रोत्साहन और उत्साह का संचार करना।

Ans- 4 

Read More:

CTET/UPTET 2023 CDP: जल्द होंगी दो बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित, पूछे जाएंगे सीडीपी के ऐसे सवाल, अभी पढ़े

CTET July 2023: सीटेट परीक्षा के लिए हुए बंपर आवेदन, जाने कब से होगी परीक्षा?

Please Join our Telegram channel to get the latest News update and Free Practice set for UPTET 2023


Spread the love

Leave a Comment