India State of Forest Report 2019 Important Questions

Spread the love

भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2019 

(India State of Forest Report 2019 Important Questions)

भारत वन स्थिति रिपोर्ट  2019 के महत्वपूर्ण बिंदु (forest report 2019 important points) 

  • रिपोर्ट के अनुसार, जिन तीन राज्यों में वन क्षेत्र सबसे अधिक बढ़े हैं उनमें कर्नाटक (1025 किमी), आंध्र प्रदेश (990 किमी) और केरल (823 किमी) शामिल हैं।
  • इस रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्वोत्तर राज्यों का वन क्षेत्र असम को छोड़कर कम हो गया है।
  • हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार में वन आवरण में मामूली वृद्धि दर्ज की गई।
  • रिपोर्ट से पता चलता है कि राजस्थान के बांझ क्षेत्रों में वन क्षेत्र में भी वृद्धि हुई है।
  • जम्मू और कश्मीर में 371 वर्ग किलोमीटर वनों का विकास हुआ, जबकि हिमाचल प्रदेश में 334 वर्ग किलोमीटर का विकास हुआ। वन क्षेत्र का किमी।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के सभी पहाड़ी जिलों में 2,84,006 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र है जो देश के सभी पहाड़ी जिलों के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 40.30% है।

भारत वन स्थिति रिपोर्ट  2019 के अनुसार-

india state of forest report 2019 summary
सर्वाधिक वन क्षेत्रफल वाले राज्य
वन क्षेत्रफल में वृद्धि वाले शीर्ष राज्य
सर्वाधिक वृक्षावरण प्रतिशत वाले राज्य 
मध्य प्रदेश कर्नाटक मिजोरम
अरुणाचल प्रदेश आंध्र प्रदेश अरुणाचल
छत्तीसगढ़ केरल मेघालय 

India State of Forest Report 2019 Important Questions




प्रश्न1  भारत वन स्थिति रिपोर्ट क्रमशः कितने वर्षों में जारी की जाती है?

उत्तर- 2 वर्ष

प्रश्न2  भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग का मुख्यालय कहां पर स्थित है?

उत्तर-   देहरादून (इसकी स्थापना वर्ष 1981 में की गई थी)

प्रश्न3 भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2019  किसके द्वारा जारी की गई?

उत्तर-  प्रकाश जावड़ेकर 

प्रश्न4  भारतीय वन स्थिति रिपोर्ट 2019 किसके द्वारा तैयार की गई?

उत्तर-  भारतीय वन सर्वेक्षण विभाग (Forest Survey of India) जो कि पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (The ministry of environment, forest and climate) के अधीन काम करता है

प्रश्न5  भारत वन स्थिति रिपोर्ट में डाटा को कलेक्ट करने के लिए कौन सी सेटेलाइट का उपयोग किया गया?

उत्तर- (भारतीय दूरसंवेदी उपग्रह)  रिसोर्स सैट -2 ए

प्रश्न6  वर्ष 2019 में भारत वन स्थिति रिपोर्ट का कौन सा संस्करण जारी किया गया है?

उत्तर-  16 वा (इसके पहले यह रिपोर्ट वर्ष 2017 में आई थी, तथा अगली रिपोर्ट वर्ष 2021 में जारी होगी।)

प्रश्न7  वर्ष 2019 की वन रिपोर्ट के अनुसार किस राज्य के वन और वृक्षावरण में सर्वाधिक वृद्धि हुई है?

उत्तर-  कर्नाटक

 प्रश्न8 क्षेत्रफल की दृष्टि में भारत का कौन सा राज्य वन और वृक्षावरण के मामले में पहले स्थान पर है?

उत्तर-  मध्यप्रदेश

ये भी जाने : भारत की प्रमुख जल संधियां





 प्रश्न9 भारत में सर्वाधिक वन और  वृक्षावरण प्रतिशत किस राज्य का है?

 उत्तर-  मिजोरम

 प्रश्न10 2019 की रिपोर्ट के अनुसार मैंग्रोव वनों की सर्वाधिक वृद्धि में शीर्ष राज्य कौन सा है?

 उत्तर-   गुजरात

 प्रश्न11 वर्तमान में भारत में कुल मैंग्रोव वन क्षेत्र है?

 उत्तर- 4975 वर्ग किलोमीटर ( जिसमें 2017 के मुकाबले 54 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है।)

 प्रश्न12 कौन से दो पूर्वोत्तर राज्यों में वन और वृक्षावरण में वृद्धि हुई है?

 उत्तर-   त्रिपुरा और असम

 प्रश्न13 वर्तमान में भारत के पर्यावरण मंत्री है?

 उत्तर-   प्रकार  जावड़ेकर

 प्रश्न14 भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितने प्रतिशत हिस्सा वनो एवं वृक्षों से आच्छादित है?

 उत्तर- 24.56% 

 प्रश्न15 राष्ट्रीय वन नीति 1988 के अनुसार देश के कितने प्रतिशत हिस्से पर वनों एवं वृक्षों का होना आवश्यक है?

 उत्तर-  33%

प्रश्न16  वन सर्वेक्षण 2019 में भारत के कुल वन और वृक्षावरण में कितने वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है?

 उत्तर- 5188  वर्ग कि.मी. 

 प्रश्न17 भारत वन स्थिति की द्विवार्षिक रिपोर्ट  किस वर्ष से जारी की जा रही है?

 उत्तर-  1987 

प्रश्न18  वर्तमान में भारत का कुल कितना  क्षेत्रफल वनों एवं वृक्षों से आच्छादित है?

 उत्तर- 8,07,276  वर्ग कि. मी. 

प्रश्न19  इस बार की वन स्थिति रिपोर्ट में किस नाम के चैप्टर को जोड़ा गया है?

 उत्तर-  वनों के प्रकार एवं जैव विविधता 

प्रश्न20 वर्ष 2019 की रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक वन क्षेत्रफल वाले राज्य कौन कौन से हैं?

 उत्तर-  पहले स्थान पर मध्य प्रदेश, दूसरे पर अरुणाचल प्रदेश तथा तीसरे पर छत्तीसगढ़ है 



For The Latest Activities And News Follow Our Social Media Handles:

ये भी पढे : 




Spread the love

Leave a Comment