Jharkhand GK For JSSC CGL 2020 | Top 80 Important Question

Spread the love

Jharkhand GK For JSSC CGL 2020

इस पोस्ट में हम झारखंड सामान्य ज्ञान (Jharkhand GK For JSSC CGL 2020) के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर आप सभी के साथ शेयर कर रहे हैं।जो कि झारखंड JSSC CGL परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।  


प्रश्न1. विक्रम सिंह के द्वितीय पुत्र द्वारा स्थापित खरसाँवा का अंग्रेजों के साथ विधिवत संबंध किस वर्ष स्थापित हुआ?

उत्तर – 1793 ई.

प्रश्न2. तेलियागढ़ी झारखंड के किस जिले में स्थित है?

उत्तर – साहेबगंज

प्रश्न3. 1778 ई. में झारखंड में प्रशासन हेतु बृहत् योजना किसने प्रदान की?

उत्तर – रॉबर्ट ब्राउन

प्रश्न4. तिलका माँझी को अंगेजों द्वारा किस वर्ष धोखे से पकड़ा गया था?

उत्तर – 1785 ई.

प्रश्न5. किसके शासनकाल में सिंह राज्य की कुल देवी के रूप में पौरी देवी की प्राण प्रतिष्ठा की गई?

उत्तर – अच्युत सिंह

प्रश्न6. तिलका माँझी को किस वर्ष फाँसी दी गई?

उत्तर – 1785 ई.

प्रश्न7. दाउद खाँ की मसजिद झारखंड के किस जिले में स्थित है?

उत्तर – लातेहार

प्रश्न8. तिलका माँझी को किस वृक्ष पर लटकाकर फाँसी दी गई थी?

उत्तर – बरगद

प्रश्न9. भारतीय स्वाधीनता संग्राम के पहले विद्रोही शहीद कौन थे?

उत्तर – तिलका माँझी

प्रश्न10. काली मिट्टी किस तरह की शैलों से बनती है?

उत्तर – बैसाल्ट

प्रश्न11. झारखंड में पारसनाथ की पहाड़ी किस पठार का हिस्सा है?

उत्तर – गिरिडीह का पठार

प्रश्न12. झारखंड का द्वितीय सर्वोच्च शिखर कौन है?

उत्तर – सरूअत पहाड़ी

प्रश्न13. उराँव जनजाति के पूर्वजों की आत्मा कहाँ निवास करती है?

उत्तर – सासन

प्रश्न14. उराँव जनजाति में धार्मिक कार्यों को कौन संपन्न कराता है?

उत्तर – पाहन

प्रश्न15. ‘पाहन गाँव बनाता है एवं महतो गाँव चलाता है’ यह परंपरा किस जनजाति में देखी जाती है?

उत्तर – उराँव

प्रश्न16. मुंडा जनजाति अपनी भाषा को क्या कहते हैं?

उत्तर – होड़ो जगर

प्रश्न17. 1857 के विद्रोह में अपना सर्वस्व न्योछावर कर देनेवाले टिकैत उमराँव सिंह एवं शेख भिखारी को कब गिरफ्तार किया गया?

उत्तर – 6 जनवरी, 1858

प्रश्न18. 1857 के विद्रोह के समय छोटानागपुर का कमिश्नर कौन था?

उत्तर – डाल्टन

प्रश्न17. वहाबी आंदोलन के झारखंड इलाके में प्रसार का दायित्व किसे सौंपा गया था?

उत्तर – शाह मोहम्मद हुसैन

Union Budget 2020 Important Question: click here




प्रश्न18. झारखंड में वहाबी आंदोलन की शाखाएँ कहाँ खोली गई थीं?

उत्तर – राजमहल

प्रश्न19. राज्य का सर्वोच्च पुलिस अधिकारी कौन होता है?

उत्तर – डी.जी.पी.

प्रश्न20. हजारीबाग का कौन सा व्यक्ति अहमदशाह बरेलीजी से मिलने बरेली गया था?

उत्तर – मीर उस्मान

प्रश्न21. राँची नगर निगम की स्थापना कब हुई है?

उत्तर – 1979 ई. में

प्रश्न22. जापी लोकगीत किस अवसर पर गाया जाता है?

उत्तर – शिकार

प्रश्न23. बिहार-झारखंड क्षेत्र कुशाण सम्राट् कनिष्क के किस क्षत्रप के नियंत्रणाधीन था?

उत्तर – वंशफर

प्रश्न24. 1916 में झारखंड में कृषि श्रमिकों का प्रतिशत कितना है?

उत्तर – 45 प्रतिशत

प्रश्न25. ईस्ट इंडिया कंपनी को झारखंड में प्रवेश करने में प्रायः कितने दशकों का समय लगा?

उत्तर – सात

प्रश्न26. कुषाण सम्राट् कनिश्क के सिक्के झारखंड के किस जिले से प्राप्त हुए हैं?

उत्तर – राँची

प्रश्न27. वहाबी आंदोलन के दौरान पाकुड़ के किस व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा मिली थी?

उत्तर – इब्राहिम मंडल

प्रश्न28. 12 सितंबर, 2007 में राँची से कितने प्रखंडों को अलग कर खूँटी जिले का सृजन किया गया?

उत्तर – छह

प्रश्न29. अटल पेंशन योजना किस उम्र से किस उम्र तक के व्यक्ति के लिए लागू किया गया है?

उत्तर – 18 से 40 वर्ष

प्रश्न30. सूरजकुंड झारखंड के किस जिले में स्थित है?

उत्तर – हजारीबाग

ये भी पढे: Jharkhand GK Important One Liner In Hindi



प्रश्न31. खोंगसो जनजातियों में पहना जानेवाला आभूषण किस अंग से संबंधित है?

उत्तर – बाल

प्रश्न32. झारखंड में पंचायत समिति का सर्वप्रमुख अधिकारी कौन होता है?

उत्तर – प्रमुख

प्रश्न33. गुपि जंत्र किस तरह का वाद्य है?

उत्तर – तंत्री

प्रश्न34. झारखंड में क्रांतिकारी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र कौन सा था?

उत्तर – देवघर

प्रश्न35. झारखंड के किस शहर में स्वर्ण संघ (गोल्डेन लीग) नामक एक संस्था कायम की गई थी, जिसका उद्देश्य क्रांतिकारी क्रियाकलापों का प्रसार करना था?

उत्तर – देवघर

प्रश्न36. किस वर्ष छोटानागपुर खास के नागवंशी शासक दुर्जनशाल को बंदी जीवन से मुक्ति मिली?

उत्तर – 1627 ई. में

प्रश्न37. संथालों में दी जानेवाली वधू-मूल्य को क्या कहा जाता है?

उत्तर – पोन टका

प्रश्न38. संथालों में सामाजिक बहिष्कार को क्या कहा जाता है?

उत्तर – बिटलाहा

प्रश्न39. उराँव जनजाति में पाए जानेवाले टोटेमिक गोत्र को क्या कहा जाता है?

उत्तर – किली

प्रश्न40. पसरी प्रथा एवं पाचा पद्धति का प्रचलन किस जनजाति में देखा जाता है?

उत्तर – उराँव

प्रश्न41. उराँव जनजाति की युवागृह को क्या कहा जाता है?

उत्तर – धुमकुडि़या

प्रश्न42. उराँव जनजाति के प्रमुख देवता का नाम क्या है?

उत्तर – धर्मेश

प्रश्न43. कोल विद्रोह के प्रमुख नेता बुधू भगत कहाँ के रहनेवाले थे?

उत्तर – सिल्ली

प्रश्न44. मुगल बादशाह जहाँगीर ने कोकरह अभियान (छोटानागपुर खास के नागवंशी राज्य के विरुद्ध) के नेता इब्राहिम खाँ को कौन सी उपाधि दी?

उत्तर – फाथ जंग

प्रश्न45. किस मेले में एक विशिष्ट कार्यक्रम होता है—आग पर नंगे पाँव चलना?

उत्तर – मंडा मेला

प्रश्न46. कोल विद्रोह का दमन किस अंग्रेज सेनानायक ने किया?

उत्तर – विलकिंसन

प्रश्न47. बिहार के मुगल सूबेदार शाइस्ता खाँ ने पलामू के चेरोवंशी शासक प्रताप राय के विरुद्ध पलामू किला पर आक्रमण और संधि कब की?

उत्तर – 1641-42 ई. में

प्रश्न48. किस विद्रोह के परिणामस्वरूप 1833 ई. में एक नए प्रांत दक्षिण-पश्चिम सीमांत एजेंसी का गठन हआ? उत्तर – कोल विद्रोह

प्रश्न49. जयपाल सिंह आदिवासी महासभा के अध्यक्ष कब बने थे?

उत्तर – 1939 ई.

प्रश्न50. बृहतर झारखंड की माँग सर्वप्रथम किसने की थी?

उत्तर – जयपाल सिंह

प्रश्न51. बृहतर झारखंड की माँग सर्वप्रथम कब हुई?

उत्तर – 1939 ई.

प्रश्न52. किस संगठन का नाम संशोधित कर आदिवासी महासभा कर दिया गया था?

उत्तर – छोटानागपुर उन्नति समाज

प्रश्न53. झारखंड आंदोलन में गैर आदिवासियों को शामिल करने हेतु 1948 ई. में जस्टिन रिचर्ड ने किस पार्टी का गठन किया था?

उत्तर – यूनाइटेड झारखंड ब्लॉक

प्रश्न54. बिरसा मुंडा तकनीकी छात्रवृत्ति जनजातीय विद्यार्थियों को किसलिए प्रदान किया जाता है?

उत्तर – मेडिकल एवं इंजीनियरिंग पढ़ाई के लिए

ये भी जाने: प्रमुख देशो के नए भारतीय राजदूत 2020

प्रश्न55. झारखंड में सबसे अधिक कौन मिट्टी पाई जाती है?

उत्तर – लाल मिट्टी

प्रश्न56. झारखंड का राजकीय वृक्ष का दर्जा किस वृक्ष को दिया गया है?

उत्तर – साल

प्रश्न58. झारखंड के मोहन महतो, सहदेव महतो, गणेश महतो एवं गोकुल महतो ने किस सत्याग्रह में सक्रिय सहयोग दिया था?

उत्तर – नमक सत्याग्रह

प्रश्न59. झारखंड में साइकिल वितरण योजना किस सत्र से शुरू हुई थी?

उत्तर – 2002-03

प्रश्न60. झारखंड के किस जिले में ‘कीनन स्टेडियम’ अवस्थित है?

उत्तर – जमशेदपुर

प्रश्न61. बर्मा एवं अय्यर बाँध किस नदी पर है?

उत्तर – दामोदर

प्रश्न62. खडि़या जनजाति के अखिल भारतीय महासभा (डोकलो) के सभापति का पदनाम क्या है?

उत्तर – डोकलो सोहर

प्रश्न63. मुगलकाल में बंगाल की राजधानी झारखंड के किस क्षेत्र में हुआ करती थी?

उत्तर – राजमहल

प्रश्न64. झारखंड में किस शहर में दामोदर घाटी निगम का भूमि संरक्षण डिवीजन है?

उत्तर – हजारीबाग

प्रश्न65. हुंडरू जलप्रपात झारखंड के किस जिले में है?

उत्तर – राँची

प्रश्न66. महान् क्रांतिकारी अरविंद घोष एवं वारींद्र घोष के नाना राज नारायण बसु कहाँ के रहनेवाले थे?

उत्तर – देवघर

प्रश्न67. संथालों का दोपहर का भोजन क्या कहलाता है?

उत्तर – माजवान

प्रश्न68. स्वर्णरेखा परियोजना का विस्तार किन-किन राज्यों में है?

उत्तर – झारखंड, पश्चिम बंगाल व उड़ीसा

प्रश्न69. झारखंड राज्य की उप राजधानी किस जिले को बनाया गया है?

उत्तर – दुमका

प्रश्न70. झारखंड के उच्च न्यायालय में माननीय न्यायधीशों की कुल संख्या 2016 में कितनी है?

उत्तर – 20

प्रश्न71. हुंडरू जल विद्युतगृह किस योजना के अंतर्गत आता है?

उत्तर – स्वर्णरेखा

प्रश्न72. क्रांतिकारी वारींद्र घोष की शिक्षा-दीक्षा की शुरुआत झारखंड के किस शहर में हुई थी?

उत्तर – देवघर

प्रश्न73. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राज्य की विधानसभा में अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए स्थानों का आरक्षण किया गया है?

उत्तर – 332

प्रश्न74. वारींद्र कुमार घोष समेत कई तरुण क्रांतिकारियों ने देवघर में किस संस्था की स्थापना की थी?

उत्तर – गोल्डेन लीग

प्रश्न75. सविनय अवज्ञा आंदोलन में हजारीबाग के संथालों का बड़ा योगदान रहा, संथालों का नेतृत्व गोमिया थाना बोरोगेरा ग्राम के किस व्यक्ति द्वारा किया गया?

उत्तर – बंगम माणे

प्रश्न76. 1872 ई. की पहली जनगणना में कितने जनजातियों को सूचीबद्ध किया गया?

उत्तर – अठारह

प्रश्न77. संथालों के गाँव के बीच स्थित पूजा स्थल को क्या कहा जाता है?

उत्तर – माँझीथान

प्रश्न78. किस जनजाति में पुरुषों के हाथ में सिक्के का निशान पाया जाता है?

उत्तर – संथाल जनजाति

प्रश्न79. संथाल जनजाति में विवाह को क्या कहा जाता है?

उत्तर – बापला



For The Latest Activities And News Follow Our Social Media Handles:

ये भी पढे :




Spread the love

Leave a Comment