CTET Math Pedagogy Question: गणित पेडागोजी के इन रोचक सवालों से करें, शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 की बेहतर तैयारी

Spread the love

CTET 2022 Math Pedagogy Practice Question: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के 16वे संस्करण का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है सूत्रों के मुताबिक इस माह के अंत तक यानी दिवाली के बाद परीक्षा का नोटिफिकेशन देखने को मिल सकता है ऐसे में अपनी तैयारियां दिसंबर में होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एक रणनीति बनाकर शुरू कर देनी चाहिए ताकि बेहतर अंकों के साथ सफलता हासिल की जा सके. 

यहां हम इस शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए नियमित रूप से परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार प्रैक्टिस सेट उपलब्ध करवा रहे हैं इसी श्रंखला में आज हम आपके लिए गणित शिक्षण शास्त्र (CTET 2022 Math Pedagogy Practice Question) से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आए हैं जिनका अभ्यास आपको एक बार अवश्य करना चाहिए.

सीटेट में उच्चतम परिणाम पाने के लिए, गणित पेडागोजी के इन जरूरी सवालों का अभ्यास जरूर करें—CTET 2022 math pedagogy practice question and answer

CTET Math Pedagogy Practice Question:

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा गणित में न्यून उपलब्धि के प्रति योगदान देने वाला कारक नहीं हो सकता है? 

1. सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि

2. शिक्षार्थी के बारे में शिक्षक की धारणाएं

3. निर्देशीय भाषा

4. लैंगिक भेदभाव

Ans- 4 

Q. एनसीईआरटी के अनुसार कक्षा 3 के विद्यार्थियों के लिए निम्नलिखित में से कौन-से अधिगम प्रतिफल अपेक्षित नहीं है।

1. सिद्ध कीजिए कि 1/3,2/6 के समान है।

2. क्रम A, D, G, में अगले अक्षर को पहचानें।

3. यदि एक बस में 40 बच्चे बैठ सकते हैं तो 3 बसों में कितने बच्चे बैठ सकते हैं?

4. दर्शाइए कि 2 × 3,3×2 के समान है।

Ans- 1 

Q. विभाजन पर परिचयात्मक कक्षा में उपयोग करने के लिए किसी शिक्षक के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति सर्वाधिक उपयुक्त है।

1. 10 को 2 से विभाजित करने का क्या अर्थ है? 

2. यदि मैं 100 पुस्तकों को 3 लोगों में बाँटने की कोशिश करूं, तो मेरे पास कितनी पुस्तकें रह जाएंगी?

3. यदि कोई व्यक्ति किसी कार्य को पूरा करने में 10 दिन लगाता है तो एक दिन में कितना कार्य पूरा होगा? 

4. आपकी माँ के पास 9 पेंसिलें है। वह आपको, आपके भाई और आपकी बहन को बराबर बराबर पेंसिलें देना चाहती हैं, तो आपको कितनी पेंसिलें मिलेंगी

Ans- 4 

Q. विद्यालयी स्तर पर गणित में शिक्षार्थी की विफलता का एक मुख्य कारण है कि हमारी आकलन प्रक्रिया:

1. रचनात्मक आकलन को योगात्मक आकलन से अधिक महत्व देती है। 

2. वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की तुलना में अधिक व्यक्तिनिष्ठ प्रश्नों को सम्मिलित करती है।

3. बच्चे के चिंतन के गणितीकरण एवं क्षमताओं की तुलना में कार्यविधिक ज्ञान एवं तथ्यों पर बल देती है। 

4. पुनः स्मरण पर आधारित प्रश्नों की तुलना में समस्या समाधान पर बल देती है।

Ans- 3 

Q. श्री राजु अपने कक्षा 3 के छात्रों में संख्यात्मक समझ विकसित करना चाहते हैं। इसके लिए निम्नलिखित में से कौन-सा क्रियाकलाप सबसे अधिक सहायक सिद्ध होगा? 

1. कंचों से भरी एक बरनी लेकर छात्रों से अनुमान लगाने को कहें कि उसमें कितने कंचे हैं।

2. छात्रों से एक-एक सीढ़ी गिनते हुए चढ़ने को कहें।

3. विद्यालय में कक्षाओं की संख्या के आधार पर छात्रों से पूरे विद्यालय में छात्रों की संख्या का अनुमान लगाने को कहें। 

4. छात्रों को बिल्डिंग ब्लॉक देकर सैकड़ा, दहाई और इकाई के रूप में एक संख्या बनाने को कहें।

Ans- 1 

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा अभ्यास सर्वाधिक उपयुक्त तरह से दिखाता है कि आपके छात्रों ने अज्ञात राशियों का अनुमान लगाने का कौशल विकसित कर लिया है।

1. मनोगत दो संख्याओं को जोड़ें और सन्निकट उत्तर दें।

2. इंच टेप का उपयोग करते हुए एक मेज़ की लंबाई को नापें।

3. पृथ्वी और सूर्य के बीच सन्निकट दूरी का अनुमान लगाएं

4. आपकी कॉलनी के बच्चों की लगभग संख्या बताएं

Ans- 4

Q. श्री जावेद गुणजों की अवधारणा कक्षा में आरंभ कर रहे हैं। उन्होंने तीन शिक्षण गतिविधियों की योजना बनाई है:

l. श्यामपट्ट पर 2 के गुणज लिखिए और उन्हें वास्तविक जीवन के उदाहरण से जोड़िए। 

II. स्पष्ट करें कि किसी संख्या अंक की संप्लाव गिनती (स्किप काउंटिंग) से गुणज बनते है |

III. 2 रूपये के अनेक सिक्के लें और सिक्के, 2 सिक्कों, 3 सिक्कों आदि के ढेर बनाएं। अवधारणा को अच्छी तरह से स्पष्ट करने के लिए इन गतिविधियों को सर्वाधिक उपयुक्त क्रम में व्यवस्थित करने में उनकी सहायता करें।

1. I, II, III

2. III, I, II

3. II, 1, III

4. III,II,I

Ans- 4 

Q. क्षेत्रफल की अवधारणा को पढ़ाने से पहले निम्नलिखित में से कौन-सी प्रारंभिक गतिविधि सबसे उपयुक्त है?

1. छात्रों से द्वि-विमीय आकारों को अध्यारोपित करने और मापों की तुलना करने के लिए कहना।

2. छात्रों से विभिन्न आकारों का परिमाप ज्ञात करने के लिए कहना। 

3. छात्रों को द्वि-विमीय आकार को छोटे समान टुकड़ों में विभाजित करने के लिए कहना। 

4. छात्रों को द्वि-विमीय आकार में इकाई वर्गों की संख्या गिनने के लिए कहना।

Ans- 1 

Q. दो पूर्ण संख्याओं का योग एक पूर्णांक पूर्ण संख्या है। पूर्ण संख्याओं का यह गुणधर्म कहलाता है : 

1. संवरक गुण धर्म

2. वितरण गुणधर्म

3. क्रमविनिमेय गुणधर्म

4. साहचर्य गुणधर्म

Ans- 1 

Q. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार :

1. गणित शिक्षण का संकीर्ण उद्देश्य संख्याएं एवं संख्या अवधारणा सिखाना और उच्चतर उद्देश्य मापन सिखाना है।

2. गणित शिक्षण का संकीर्ण उद्देश्य परिशुद्ध परिकलन पढ़ाना और उच्चतर उद्देश्य कलन (केलकुलस) पढ़ाना है।

3. गणित शिक्षण का संकीर्ण उद्देश्य संख्या -सम्बन्धी कौशल विकसित करना और उच्चतर उद्देश्य समस्या समाधान का कौशल विकसित करना है। 

4. गणित शिक्षण का संकीर्ण उद्देश्य गणितीय भाषा को विकसित करना और उच्चतर उद्देश्य इबारती प्रश्न (शब्द-समस्या हल करना है।

Ans- 3 

Q. गणित कक्षा में ————– पर बल होना चाहिए।

1. केवल गणितीय विषय-वस्तु

2. गणितीय प्रक्रियाएं एवं तर्क

3. गणितीय समस्याएं हल करने

4. मानक गणितीय कलन-विधियों एवं प्रक्रियाओं

Ans- 2 

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?

1. गणित एक ऐसा विषय है जो अधिकांश अमूर्त अवधारणाओं से बना है।

2. गणितीय समस्याओं के समाधान का सिर्फ एक सही तरीका होता है।

3. जो लोग पढ़ या लिख नहीं सकते उन्हें भी गणितीय ज्ञान होता है। 

4. गणित की अधिकांश उपशाखाओं में अंतःसंबंध होता है।

Ans- 2 

Q. निम्नलिखित में से किसका नाम ज्यामितीय विकास के एक मॉडल से जुड़ा है जो बच्चों की  ज्यामितीय तर्क के स्तरों का वर्णन करता है?

1. जीन पियाजे

2. माइकल कॉल

3. बैन हैले

4. बी. एफ. स्किनर

Ans- 3 

Q. निम्नलिखित में से क्या गणित में एक रचनात्मक कक्षा” को प्रदर्शित करता है?

1. योग की परिकलन संबंधित समस्याओं पर शिक्षक एक मौखिक परीक्षा ले रहा है और छात्र हाथ खड़े करके उत्तर दे रहे हैं।

2. शिक्षक ने श्यामपट्ट पर विविध गणितीय पहेलियों को लिखा है और छात्र बारी-बारी से एक-एक करके उन्हें श्यामपट्ट पर हल कर रहे हैं।

3. शिक्षक कक्षा में नकली नोट, इंडियों के बण्डल, गिनतारा (एबेकस) लेकर आया है और स्थानीय मान सिखाने के लिए छात्रों को सामूहिक गतिविधियों में लगाए (व्यस्त) – रखता है।

4. शिक्षक स्थानीय मान सिखाने के लिए डीस ब्लॉक के उपयोग को प्रदर्शित कर रहा है. और छात्र दिए गए अनुदेशों के चरणों को लिखने में व्यस्त हैं।

Ans- 3 

Q. एक शिक्षक के लिए कक्षा में भिन्न का परिचय देने के लिए निम्नलिखित में से किसका उपयोग सर्वाधिक उपयुक्त है?

1. पानी से पूर्ण भरे हुए एक गिलास से एक तिहाई गिलास पानी पी लेने पर कितना पानी बचेगा?

2. ½ का अर्थ क्या है?

3. आप एक सेब को 4 दोस्तों में समान रूप से कैसे बाँटेंगे? 

4. यदि किसी व्यक्ति को एक कार्य को पूरा करने में 10 दिन लगते हैं तो एक दिन में कितना कार्य पूरा होगा?

Ans- 3

Read More:

CTET MATHS PEDAGOGY: गणित शिक्षण के बेहद चुनिंदा सवाल जो, सीटेट परीक्षा में आपको बेहतर अंक दिलाने में सहायक होंगे, अभी पढ़े!

CTET Math Pedagogy प्रैक्टिस सेट: गणित शिक्षण शास्त्र के ऐसे सवाल जो केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में हर बार पूछे जाते हैं, अभी देखें

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में ‘गणित शिक्षण शास्त्र’ से पूछे जाने वाले (CTET 2022 Math Pedagogy Practice Question) महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया, सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment