CTET 2022: अगले माह होने वाले ऑनलाइन सीटेट एग्जाम में ‘गणित पेडागोजी’ के ऐसे ही सवाल पूछे जाएंगे, अभी पढ़ें

Spread the love

CTET Math Pedagogy Quick Revision MCQ: केंद्रीय विद्यालयो मे शिक्षक बनने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों को अपनी पात्रता का प्रदर्शन करने के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा मे उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रतिवर्ष आयोजित कराई जाने वाली सीटीईटी परीक्षा दिसंबर माह से आयोजित कराई जाएगी, उम्मीदवार जिसमें देश के लाखों युवा अपना हिस्सा लेंगे। यहा हम परीक्षा के नवीन पाठ्यक्रम के अनुसार अत्यंत सवालों को प्रस्तुत करते हैं, इसी श्रंखला में आज के इस आर्टिकल में गणित पेडागोजी से संबंधित सवाल (CTET Math Pedagogy Quick Revision MCQ) साझा किए हैं जिनके अध्ययन से उम्मीदवार परीक्षा में उच्चतम अंकों के साथ बेहतर परिणाम अर्जित कर सकेंगे। आप इन सवालों को परीक्षा में सम्मिलित होने से पूर्व एक नजर अवश्य कर लेवे।

आपको बता दें: परीक्षा की आवेदन की प्रक्रिया अभी जारी है जोकि इसी हफ्ते गुरुवार यानी 24 नवंबर को समाप्त हो जाएगी। अतः अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व अपना आवेदन शीघ्र ही करवा लेवे।

गणित पेडागोजी के इन चुनिंदा सवालों से करें, CTET परीक्षा की पक्की तैयारी— Math Pedagogy Quick Revision MCQ Test For CTET EXAM 2022

Q. 25 x 18 x 4 की तरह दी गई तीन संख्याओं को गुणा करते समय, एक विद्यार्थी निम्नलिखित तरीके से परिकलन करता है:

(25 X 18) X 4 =  (18 X 25) X 4 = 18X (25 X 4 ) = 18 X 100 = 1800

विद्यार्थियों ने संख्याओं के गुणन के, निम्नलिखित में से कौन-से गुणधर्मो का उपयोग किया है?

1. क्रमविनिमेय एवं वितरण नियम

2. क्रमविनिमेय एवं साहचर्य

3. वितरण नियम एवं तत्समक

4. तत्समक एवं साहचर्य

Ans- 2 

Q. निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही हैं?

(A) समस्या समाधान में लड़के, लड़कियों से अधिक योग्य हैं।

(B) ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों को गणित कठिन लगता है। 

(C) अध्यापक के विचारों का असर गणित सीखने वालों के प्रदर्शन पर होता है।

1. A

2. B

3. C 

4. A और B 

Ans- 3 

Q. मानकों का प्रयोग निम्नलिखित में से किन अवधारणाओं को समझाने के लिए किया जा सकता है?

1. संख्या बोध, भिन्न, प्रतिरूप

2. भिन्न, स्थानीय मान, आयतन

3. संख्या बोध, प्रतिरूप, आयतन

4. संख्या बोध, चौपड़ (टाइलिंग), स्थानीय मान

Ans- 1 

Q. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रुपरेखा 2005 के अनुसार, निम्नलिखित में कौन सा बच्चे की विचार-प्रक्रिया के गणितीकरण’ के अर्थ की सर्वाधिक उपयुक्त व्याख्या करता है?

1. बहुत सारी गणित जानना, बच्चे की विचार प्रक्रिया का गणितीकरण है। 

2. गणित में अनेक प्रश्नों को हल करने से बच्चे की विचार प्रक्रिया का गणितीकरण हो जाएगा।

3. संख्याओं और उन पर संक्रियाओं का ज्ञान, बच्चे की विचार प्रक्रिया का गणितीकरण है।

4. गणित को बच्चे के जीवनानुभवों का और दैनिक जीवन की बातचीत का एक अंश बनाना, बच्चे की विचार प्रक्रिया का गणितीकरण है।

Ans- 4 

Q. निम्नलिखित को पढ़िए और उसके अनुसार उत्तर दीजिए:

अभिकथन (A) प्राथमिक कक्षाओं में गुणन सिखाने के लिए क्षेत्रफल मॉडल (निदर्श) का उपयोग किया जा सकता है।

कारण (R) : क्षेत्रफल मॉडल (निदर्श) एक संबंधित व्यूह (सारणी) एक दृश्य प्रदर्शन है, अतः यह छात्रों के गुण की समझ और विवेचन को प्रोत्साहित कर सकता है।

1. (A) और (R) दोनों ही सही हैं परन्तु (R) सही कारण नहीं है (A) का ।

2. (A) और (R) दोनों ही सही हैं और (R) सही कारण है (A) का।

3. (A) और (R) दोनों ही सही नहीं हैं।

4. (A) सही है परंतु (R) सही नहीं है।

Ans- 2 

Q. एक प्राथमिक कक्षा के शिक्षिका ने 536 x 18 के अभिकलन को प्रस्तुत किया। इसके पश्चात उसने निम्नलिखित और चार प्रश्न अभिकलन के लिए लिखे और पूछा

550 X 10                              530 X 15

500 X10                               550 X 20

“विचार कीजिए कि इन चार अभिकलनों के लिए क्या प्रत्येक का परिणाम 536 X 18 सटीक परिणाम से अधिक होगा या कम? व्याख्या कीजिए कि आप ऐसा क्यों सोचते हैं?” इस दी गई परिस्थिति के लिए निम्न में से कौन-सा न्यूनतम उपयुक्त है?

1. कार्य/प्रश्न में जानकारी अपेक्षित है परन्तु कोई निश्चित उत्तर नहीं

2. इस कार्य से छात्रों की सहभागिता में वृद्धि होगी और गणित की कक्षा में भय मुक्त वातावरण बनाने में सहायता मिलेगी।

3. विद्यार्थियों द्वारा दिए गए उत्तरों से शिक्षिका को उनकी विचार-प्रक्रिया को समझने में सहायता मिलेगी।

4. गणित में परिशुद्ध उत्तर अपेक्षित है इसलिए गणित में अनुमान पर आधारित (आकलित) प्रश्नों को नहीं पूछना चाहिए।

Ans- 4 

Q. गणित की चिंता से छात्रों के लिए गणित में आकलन की निम्नलिखित में से कौन-सी विधि सर्वाधिक उपयुक्त है?

(a) छात्रों द्वारा जर्नल (दैनिकी) लिखना

(b) क्षेत्र भ्रमण

(c) सत्र-अंत परीक्षा

1. (a) और (c)

2. (b) और (c)

3. केवल (c)

4. (a) और (b)

Ans- 4 

Q. प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों को आंकड़ों का संग्रहण और अर्थाकन पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी योजना उत्तम है?

1. अभ्यास के लिए ढेर सारे प्रश्न उपलब्ध कराना

2. विद्यार्थियों से सर्वेक्षण का संचालन करवाना

3. कक्षा में क्विज़ (प्रश्नोत्तरी) का संचालन करना

4. कक्षा में सामूहिक परिचर्चा (विचार विमर्ष) का संचालन करना

Ans- 2 

Q. निम्नलिखित में से क्या विद्यार्थियों में त्रिविम (दिवस्थान) समझ को विकसित करने के लिए संभवत: उपयुक्त नहीं है?

1. भारत के मानचित्र में विभिन्न शहरों के बीच दूरी का परिकलन करना । 

2. इसकी कल्पना करना कि दी हुई रेखाओं पर मोड़ने से एक कागज का टुकड़ा कैसा दिखेगा।

3. निर्देश देना कि वे विद्यालय से घर कैसे जा सकते हैं।

4. पेंसिल के ऊपरी दृश्य का पार्शव दृश्य से सुमेलन करना।

Ans- 1 

Q. गणित के स्वरूप के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है?

1. गणित में प्रतिरूपों और संबंधों की पढ़ाई सम्मिलित है।

2. गणित संख्याओं की पढ़ाई तक सीमित है।

3. गणित में अमूर्तीकरण और मानसदर्शन (दृश्यीकरण) सम्मिलित है।

4. गणित वास्तविक संसार से जुड़ा है।

Ans- 2 

Q. निम्नलिखित में से किसे संरचनात्मक (रचनावादी) गणित कक्षा का लक्षण माना जा सकता है?

1. गणितीय परिभाषाओं को कंठस्थ करने को उच्च मान देना

2. अध्यापक का केवल सही उत्तरों को केंद्रित करना

3. विद्यार्थियों द्वारा की गई त्रुटियों को ज्ञान का महत्वपूर्ण स्रोत समझना

4. विद्यार्थियों में पारस्परिक क्रियाओं को हतोत्साहित करना

Ans- 3 

Q. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2005 के अनुसार, निम्नलिखित में से कोनसा गणित शिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं के लिए न्यूनतम उपयुक्त है?

1. गणित के प्रति रूचि विकसित करना

2. अनुमान लगाने के कौशल को पोषित करना

3. बीजीय कौशल में निपुणता

4. दिक्स्थान संबंधी समझ को पोषित करना

Ans- 3

Q. निम्नलिखित में से गणित में कौन से अधिगम प्रतिफल NCERT की अनुशंसाओं के अनुसार

कक्षा-11 के अधिगमकर्त्ताओं से अपेक्षित नहीं किए जा सकते हैं?

1. बित्ता से एक टेबल (मेज़) की लंबाई मापना।

2. दर्शाना कि 2 X 3,3 X 2 के बराबर है।

3. 1/4 + 3/4 को हल करना।

4. आकृतियों से बने हुए एक प्रतिमान (पैटर्न) को पूरा करना।

Ans- 3 

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा गणित अधिगम के सिद्धान्तों के सही क्रम का निरूपण करता है जैसा कि ज़ोल्टन डीन्स् द्वारा दिया गया है?

1. रचनात्मक सिद्धान्त → गतिक सिद्धान्त → गणितीय परिवर्तिता सिद्धान्त  → बोधात्मक  परिवर्तिता सिद्धान्त • 

2. बोधात्मक परिवर्तिता सिद्धान्त → गणितीय परिवर्तिता सिद्धान्त  → गतिक सिद्धान्त → रचनात्मक सिद्धान्त

3. गतिक सिद्धान्त  →  बोधात्मक परिवर्तिता सिद्धान्त  → गणितीय परिवर्तिता सिद्धान्त → रचनात्मक सिद्धान्त

4. गतिक सिद्धान्त → रचनात्मक सिद्धान्त →  बोधात्मक परिवर्तिता सिद्धान्त → गणितीय परिवर्तिता सिद्धान्त

Ans- 3 

Q. शिक्षक ने अपने छात्रों को निम्नलिखित गतिविधि दी

“25 टाइलों को सभी संभव आयताकार सारणियों (व्यूहों) में व्यवस्थित कीजिए।” इस गतिविधि द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सी गणितीय अवधारणाओं को संबोधित किया जा सकता है?

1. आयतन, क्षेत्रफल, चौड़ाई

2. क्षेत्रफल, गुणनखण्ड, परिमाप 

3. नमूने पैटर्न और आयतन

4. क्षेत्रफल, परिमाप, आयतन

Ans- 2 

Q. निम्नलिखित में कौन सा/से कथन गणित पाठ्यचर्या के लिए सही हैं?

a) स्थिरता प्रदान करने के लिए इसकी प्रकृति स्थायी होनी चाहिए।

b) इसे सुसंगत होना चाहिए।

c) इसे लचीला नहीं होना चाहिए।

1. (a) और (b)

2. (a) और (c)

3. केवल (b)

4. केवल (a)

Ans- 3

Q. समतल आकृतियों के क्षेत्रफल को मापने के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

1. विद्यार्थियों को अवसर दिया जाना चाहिए कि वे विभिन्न सूत्रों की खोज करें

2. क्षेत्रफल मापने वाले सूत्रों को क्षेत्रों के अनुमान से पहले पढ़ाया जाना चाहिए

3. मापन के औपचारिक मानकों का परिचय और परिपालन के लिए ग्रिड पेपर लाभदायक साधन हो सकता है।

4. क्षेत्रफल मापने के लिए नियमित आकृति वाले चौपड़ बिछाना (टाइलिंग) लाभदायक हो सकते हैं।

Ans- 2 

Read More:

CTET 2022 Maths Scoring Topics: सीटीईटी परीक्षा के लिए मैथ्स के स्कोरिंग टॉपिक, पक्के करें 25 नम्बर

CTET MATHS PEDAGOGY: गणित शिक्षण के बेहद चुनिंदा सवाल जो, सीटेट परीक्षा में आपको बेहतर अंक दिलाने में सहायक होंगे, अभी पढ़े!


Spread the love

Leave a Comment