REET Mains Exam 2023: रीट मेंस एग्जाम में ‘गणित शिक्षण विधि’ से जुड़े कुछ ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न ही दिलाएंगे परीक्षा में बेहतर परिणाम

Spread the love

REET Mains Math Teaching Method MCQ: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्री स्तरीय सेवा चयन बोर्ड के द्वारा लेबल 1 और लेबल 2 के शिक्षकों की भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से शुरू होने वाला है। जो कि 1 मार्च 2023 तक जारी रहेगी। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। यहां पर हम गणित शिक्षण विधियों से जुड़े परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न शेयर कर रहे हैं। जिसका अध्ययन आपको परीक्षा में शामिल होने से पूर्व एक बार अवश्य कर लेना चाहिए ताकि बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके।

गणित शिक्षण विधि से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी—Math Teaching Method Model MCQ For REET Mains Exam 2023

1. निदानात्मक परीक्षण का महत्व है-

(1) शिक्षण में

(2) परामर्श और निर्देशन में

(3) उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था में

(4) उपर्युक्त सभी में

Ans- 4 

2. गणित शिक्षण में अध्यापक की मुख्य भूमिका है

(1) दार्शनिक

(2) मित्र

(3) परामर्शक

(4) उपर्युक्त सभी 

Ans- 4 

3. गणित शिक्षण की उपयुक्त विधि है

(1) व्याख्यान विधि

(2) प्रदर्शन विधि

(3) आगमन-निगमन विधि

(4) उपर्युक्त सभी

Ans- 3 

4. यदि एक विद्यार्थी अलग-अलग परीक्षकों से गणित के परीक्षण में 80 में से 42 अंक समान रूप से प्राप्त करता है तब यह परीक्षण की निम्न में से कौन-सी विशेषताएँ दर्शाता हैं?

(1) वस्तुनिष्ठता

(2) वैधता

(3) विश्वसनीयता

(4) साध्यता

Ans- 3 

5. निम्नलिखित में से वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों की सीमा है?

(1) अनुमान लगाना

(2) निर्माण में कठिनाई

(3) जटिल प्रक्रियाओं को न माप सकना

(4) उपरोक्त सभी

Ans- 4

6. निम्नांकित में से कौन-सी शिक्षण विधि को औपचारिक कक्षा व्यवस्था में प्रयोग करना कठिन है?

(1) आगमनात्मक

(2) निगमनात्मक

(3) प्रयोजनात्मक

(4) विश्लेषणात्मक

Ans- 3 

7.  निम्नलिखित में से गणित भाषा है-

(1) संकेतात्मक

(2) राष्ट्रीय

(3) जटिल

(4) वैदिक

Ans- 1 

8. निम्न में से सही मायनों में गणित है-

(1) मूर्त विज्ञान

(2) अमूर्त विज्ञान

(3) भौतिकीय विज्ञान

(4) सापेक्षिक विज्ञान

Ans- 2

9. गणित की तार्किकता की विशेषता निम्नांकित  में  से नहीं है-

(1) शुद्धता

(2) परिणाम की निश्चितता

(3) मौलिकता

(4) विषय-निष्ठता

Ans- 4 

10. निम्नलिखित में से विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए गणित में मौखिक कार्य की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण विशेषता हैं-

(1) ये मानसिक प्रक्रियाओं का विकास करती है।

(2) ये समय बचाती है।

(3) पेपर-पेन्सिल की आवश्यकता नहीं है।

(4) मौखिक रूप से प्रश्नों को हल करने योग्य बनाती है।

Ans- 1 

11. निम्नलिखित में से कौन-सा सूचना एवं दूरसंचार तकनीकी उपकरण विशिष्ट तौर पर ग्राफ तथा ज्यामिति शिक्षण में सर्वाधिक उपयोगी है?

(1) एल.सी.डी. प्रोजेक्टर

(2) स्लाइड प्रोजेक्टर

(3) अन्तः क्रियात्मक श्वेत पट्ट

(4) टेलीविजन

Ans- 3 

12. विद्यालय में ज्यामिति पढ़ाने के लिए संश्लेषणात्मक विधि का प्रयोग निम्नांकित के पश्चात् किया जाना चाहिए-

(1) आगमन

(2) संश्लेषण

(3) विश्लेषण

(4) निगमन

Ans- 3 

13. गणित की निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता उसे एक वैश्विक विषय बनाती है?

(1) भाषा की जटिलता

(2) भाषा की संक्षिप्तता

(3) भाषा की एकरूपता

(4) इनमें से सभी

Ans- 3 

14. गणित शिक्षण के माध्यम से बालकों में निम्न में से कौन-सी भावना पर नियंत्रण रखने का कौशल विकसित हो जाता है?

(1) तर्कशक्ति

(2) आत्म-विश्वास

(3) विचार-शक्ति

(4) इनमें से सभी

Ans- 2 

15. गणित शिक्षण की कौन-सी विधि है जिसमें अज्ञात से ज्ञात की ओर चलते हैं व जिसमें खोज करने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहन मिलता है?

(1) संश्लेषण विधि

(2) विश्लेषण विधि

(3) परियोजना विधि

(4) प्रयोगशाला विधि

Ans- 2

Read More:-

REET Mains Exam 2023: बुद्धि पर आधारित ऐसे ही सवाल रीट मुख्य परीक्षा में आपके अंको को बढ़ाएंगे, 25 फरवरी से होगी परीक्षा शुरू

REET Mains Exam 2023: परीक्षा के अंतिम दिनों में राजस्थान के ‘भूगोल’ से जुड़े इन सवालों पर डालें एक नजर!


Spread the love

Leave a Comment