REET 2022: राजस्थान के लोकगीत पर आधारित ऐसे सवाल जो राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, अभी पढ़े!

Spread the love

REET MCQ Based on Rajasthan Folk Song: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा आगामी 23 और 24 जुलाई 2022 को किया जाना है जिसमें राज्य के ऐसे उम्मीदवार शामिल होंगे जो शिक्षण के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं आपको बता दें कि प्रदेश में 46000 से अधिक पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाने हैं जिसमें आवेदन के लिए रीट परीक्षा क्वालीफाई करना बेहद आवश्यक है यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो यहां हम परीक्षा के लिए उपयोगी प्रैक्टिस क्वेश्चन उपलब्ध करवा रहे हैं इसी क्रम में आज हम आपके लिए राजस्थान की कला और संस्कृति से संबंधित राजस्थानी लोकगीत से जुड़े कुछ बेहद महत्वपूर्ण सवालों को लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप आगामी परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों को आसानी से हल कर सकेंगे.

राजस्थानी प्रचलित ‘लोकगीत’ से परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित सवाल, यहां पढ़िए—MCQ on Rajasthan Folk song for REET Exam 2022 level 1 and 2

प्रश्न. राजस्थानी श्रृंगारिक गीत जिसमें सवाल-जवाब होते है?

(अ) कलाली गीत

(ब) हरजस गीत 

(स) कामण गीत 

(द) सुपणा गीत

उत्तर- (अ)

प्रश्न. भक्तिरस युक्त लोकगीत जिसमें राम और कृष्ण की लीलाओं का वर्णन मिलता है ?

(अ) रसिया

(ब) हरजस

(स) रातीजगा

(द) होलर

उत्तर- (ब)

प्रश्न. मोरिया गीत संबंधित है ?

(अ) विवाहित महिलाओं से

(ब) विधवा महिलाओ से

(स) आदिवासी महिलाओं से

(द) बालिकाओं से

उत्तर -(द)

प्रश्न. राजस्थान का वह प्रसिद्ध लोकगीत जिसमें ऊंट के श्रृंगार का वर्णन मिलता है ?

(अ) कांगसियों

(ब) इंडोणी

(स) काजलियो

(द) गोरबन्द

उत्तर – (द)

प्रश्न. राजस्थान की प्रथम महिला मांड गायिका कौन थी, जिसे पदम् श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

(अ) अल्लाह जिलाई बाई

(ब) मांगी बाई

(स) गवरी बाई

(द) बन्नो बेगम

उत्तर – (अ)

प्रश्न. विवाह के समय ढोला-मारू की उम्र क्या थी ?

(अ) ढोला की तीन व मारू की डेढ़ वर्ष

(ब) ढोला की पाँच व मारू की अढाई वर्ष

(स) ढोला की चार व मारू की दो वर्ष

(द) ढोला की दो व मारू की मारू की एक वर्ष

उत्तर – (अ)

प्रश्न. चारबैत, जो राजस्थान की प्रचलित लोक गायन शैली है, कहां की प्रसिद्ध है ?

(अ) जैसलमेर

(ब) टोंक

(स) बांसवाड़ा

(द) श्रीगंगानगर

उत्तर – (ब)

प्रश्न. मांड गायिकी से संबंधित गायक/गायिका निम्नलिखित में से कौन है?

(अ) उषा चौहान

(ब) ईला अरूण

(स) अल्लाह जिला बाई

(द) उषा उथुप

उत्तर- (स)

प्रश्न. सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए गाए जाने वाला लोकगीत है?

(अ) चिरमी

(ब) कागा

(स) पपैयों

(द) कुरजां

उत्तर – (स)

प्रश्न. विवाह के अवसर पर अतिथियों के आगमन पर गाये जाने वाले लोकगीत है?

(अ) सीठणा

(ब) फलसड़ा

(स) फाग

(द) रसाला

उत्तर- (ब)

प्रश्न. होली के अवसर पर राजपूत स्त्रियों द्वारा गाया जाने वाले गीत है ?

(अ) लूर

(ब) झोरावा

(स) झूलरिया

(द) परणेत

उत्तर – (अ)

प्रश्न. विवाह के अवसर पर विदाई के समय कौनसा गीत गाया जाता है।

(अ) कुकड़लू 

(ब) हालरिया

(स) कामण

(द) कोयलड़ी

उत्तर – (द)

प्रश्न. राजस्थान के शेखावाटी, हाड़ौती क्षेत्र में वर्षा ऋतु में गाये जाने वाले लोकगीत है ?

(अ) पणिहारी

(ब) बादली

(स) गोरबंद

(द) पंछीड़ा

उत्तर – (ब)

प्रश्न. गर्भावस्था के आठवें महीने में गाये जाने वाले गीतों को कहा जाता है?

(अ) ओल्यू

(ब) अजमो

(स) आंबो

(द) रसाला

उत्तर – (ब)

प्रश्न. विवाह के अवसर पर दूल्हा तोरण पर पहुचता है तब कौनसे गीत गाये जाते है ?

(अ) कोयलड़ी

(ब) कूकड़ी

(स) सुपणा

(द) कुकडलू

उत्तर – (द)

Read more:

REET 2022 Rajasthan Art and Culture: राजस्थानी भाषा तथा बोली से जुड़े ये सवाल परीक्षा में जरूर पूछे जाते है, क्या आपको पता है इनके जबाब?

REET 2022: राजस्थानी महिलाओं के आभूषणों से जुड़े बेहद रोचक सवाल, जो रीट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, यहां पढ़िए 15 संभावित प्रश्न

इस आर्टिकल में हमने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) में पूछे जाने वाले एक महत्वपूर्ण टॉपिक “लोकगीत” (REET MCQ Based on Rajasthan Folk Song) पर आधारित सवालों का अध्ययन किया है. रीट परीक्षा से जुड़े सभी नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने. इसके साथ ही शिक्षक पात्रता परीक्षा से जुड़े  सवाल तथा अपने सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स में साझा करें..


Spread the love

1 thought on “REET 2022: राजस्थान के लोकगीत पर आधारित ऐसे सवाल जो राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, अभी पढ़े!”

Leave a Comment