(latest*)MP Current Affairs May 2019 (म.प्र करंट अफेयर 2019) For MP Police,MPSI,MPPSC

Spread the love

MP Current Affairs May 2019(म.प्र करंट अफेयर मई 2019)

दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपके साथ मध्यप्रदेश का मई माह का MP Current Affairs May 2019 शेयर कर रहे हैं।  इस पोस्ट में आप जानेंगे Madhya Pradesh Current Affairs May 2019 जिसके अंतर्गत मई माह में हुई महत्वपूर्ण घटनाक्रम को विस्तारपूर्वक बतलाया गया है।  जोकि मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली आगामी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यंत ही महत्वपूर्ण है।  अतः आप इसे अच्छे से पढ़ ले,  यदि आपने इससे पहले माह के करंट अफेयर्स(Current Affairs) नहीं पढ़ा हैं, तो उसकी लिंक भी नीचे दी गई है।  उस पर जाकर आप जनवरी से अप्रैल माह

तक का करंट अफेयर्स  का अध्ययन कर सकते हैं। 

MP Current Affairs May 2019 Important Questions

1 तीन दिवसीय शेक्सपियर फेस्टिवल “शेक्सपियराना” का आयोजन कहां पर किया गया?

उत्तर-  भोपाल

व्याख्या – 30 अप्रैल से 2 मई तक चलने वाले इस फेस्टिवल का आयोजन भोपाल शहर में किया गया इसके अंतर्गत शहर के अलग-अलग जगहों पर शेक्सपियर को याद किया गया।  क्लब लिटराटी एक बार फिर दुनिया की बेहतरीन इंग्लिश प्ले राइटर शेक्सपियर के जन्मदिवस को भोपाल शेक्सपियर फेस्टिवल के रूप में आयोजित किया गया।

2 स्कूल गेम्स में कौन सा राज्य 403 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा है?

उत्तर-  मध्य प्रदेश

व्याख्या- SGFI ने 64वें नेशनल स्कूल गेम्स की ओवरऑल मेडल पहली list जारी की है इसमें मध्य प्रदेश 164 स्वर्ण पदक एवं 103 रजत तथा 136 कांस्य समेत कुल 403 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

3 मध्य प्रदेश के किस स्थान का चयन हिट एक्शन प्लान व रिसर्च के लिए हुआ है?

उत्तर-  सागर

व्याख्या-  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ गांधीनगर गुजरात ने मध्य प्रदेश में हिट एक्शन प्लान रिसर्च के लिए सागर का चयन किया है।  इसके लिए एक टीम मई से जून माह तक शहर में अत्याधिक गर्मी यानी हीट ग्रोथ से होने वाली मौतों व इनको रोकने के उपायों पर सर्च करेगी। आईआईपीएचजी की टीम सागर में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के विभाग व नगर निगम के साथ मिलकर यह काम करेगी।  इसके पहले अहमदाबाद को 2013 में देश के पहले एक्शन प्लान के लिए चुना गया था।

4  सिलिकोसिस की निगरानी के लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन कहां पर किया गया है?

उत्तर-  मध्य प्रदेश

व्याख्या-   मध्यप्रदेश में सिलिकोसिस बीमारी की निगरानी के लिए अपर मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव श्रम विभाग की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

5  पांचवे  वित्त आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?

उत्तर- हिम्मत कोठारी

व्याख्या-  पांचवें राज्य वित्त आयोग का गठन कर पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी को अध्यक्ष बनाया गया है इससे पहले चौथे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी कोठारी ने ही अपनी सेवा प्रदान की थी।

ये भी जाने : मध्य प्रदेश  के प्रमुख खेल स्टेडियम

6 दादा साहब फाल्के पुरस्कार किस शहर के स्कूल ने जीता है?

उत्तर-  भोपाल

व्याख्या-  9वा दादासाहेब फाल्के फिल्म पुरस्कार ग्वालियर ग्लोरी हाई स्कूल ने फिल्म ‘जुनून जिद से जीत’ तक के लिए  दिया गया है। यह फिल्म स्कूल स्टूडेंट्स कैटेगरी के अंतर्गत प्रदर्शित की गई थी।



7 डॉक्टर आकांक्षा रितेश को इंटरनेशनल अवार्ड किस देश की यूनिवर्सिटी के द्वारा प्रदान किया गया है?

उत्तर-  थाईलैंड

व्याख्या-  शिक्षाविद प्रोफेसर डॉक्टर आकांक्षा रितेश को थाईलैंड की कैसेट शर्ट यूनिवर्सिटी के द्वारा 5 मई को लीडरशिप अवार्ड से नवाजा गया। इस यूनिवर्सिटी के द्वारा एकेडमिक लीडरशिप 2018 -19 के लिए डॉक्टर आकांक्षा का चयन इंडियन एजुकेटर की  इंडिविजुअल कैटेगरी इंटरनेशनल जूरी कांफ्रेंस ऑन मल्टी डिसीप्लिनरी रिसर्च एंड एप्लीकेशन द्वारा वेदांत एकेडमिक्स बैंकॉक अवार्ड के लिए किया गया।

8 आदि शंकराचार्य के प्रकटोत्सव दिवस को एकात्म पर्व के रूप में कब मनाया गया?

उत्तर-  9 मई

व्याख्या-   9 मई को आदि शंकराचार्य के प्रकटोत्सव दिवस एकात्म पर्व के रूप में मनाया गया।

9 ब्रिटेन में काउंसलर का चुनाव जीतने वाले अभिमन्यु कहां के निवासी हैं?

उत्तर-  नागदा

व्याख्या-  अभिमन्यु सिह, 700 साल से भी पुरानी जनप्रतिनिधियों की सभा में यह उपलब्धि प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने हैं।  नागदा (रोहल खुर्द) के निवासी अभिमन्यु सिंह ने ब्रिटेन के शहर किंग्सटन अपॉन हनी सिटी कौसिल के चुनाव में जीत दर्ज की है।

10 लक्ष्य सिंह ने मॉडलिंग की रूबरू मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में रूबरू मिस्टर इंडिया टूर इसमें वर्ल्ड का खिताब जीता है यह किस शहर के हैं?

उत्तर-  गुना

व्याख्या- मिस्टर इंडिया टूरिज्म वर्ल्ड का खिताब जीतने वाले लक्ष्य सिंह आईसीआईसीआई बैंक इंदौर में उप प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।

11 दिल्ली में ब्यूटी एक्सपोर्ट टैलेंट शो अवार्ड किसने जीता है?

उत्तर-  रागिनी

व्याख्या-  उज्जैन से परफेक्ट लुक ब्यूटी केयर की मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका सिंह परमार ने दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित ब्यूटी एक्सपोर्ट टैलेंट शो में हिस्सा लिया। प्रियंका को बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन व टीवी एक्ट्रेस रागिनी खन्ना ने सम्मानित किया।

12 केंद्र सरकार की पहल पर किस स्थान पर जल्द ही ऑर्थोपेडिक एक्सीलेंस ऑफ इंस्टिट्यूट खोलने जा रहा है?

उत्तर-  भोपाल में

व्याख्या-  हमीदिया अस्पताल परिसर में प्रस्तावित इस क्षेत्रीय संस्था के लिए नई बिल्डिंग बनाई जाएगी जो कि मल्टीलेवल पार्किंग से जुड़ी रहेगी।  इसके साथ ही नई इमारत को बनाने पर भी लगभग 45 करोड़ का खर्चा अनुमानित किया गया है।

13 वाकणकर पर केंद्रित परमानेंट रॉक आर्ट गैलरी किस स्थान पर बनेगी?

उत्तर-  दिल्ली

व्याख्या-  भीम बेटिका की खोज करने वाले पुरातत्व बीता डॉ विष्णु श्रीधर वाकणकर से जुड़े हुए दस्तावेज, एवं उनकी लिखी पांडुलिपिया व इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र अब नई दिल्ली का हिस्सा होगी।  वहां डॉक्टर वाडकर पर केंद्रित परमानेंट रॉक आर्ट गैलरी तैयार की जा रही है।

MP करंट अफेयर्स जनवरी से जून माह PDF E-book DOWNLOAD करे – click here 

14 एआईजीजीपीए भोपाल में किस देश के छात्र इंटर्नशिप करेंगे?

उत्तर-  ऑस्ट्रेलिया

व्याख्या-  दिल्ली में पदस्थ ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी कमिश्नर श्री   रॉड हिल्टन ने अटल बिहारी बाजपेई सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल के महान निर्देशक श्री आर परशुराम से मध्य प्रदेश की चुनौतियां और संभावनाओं पर चर्चा की इसके साथ ही श्री परशुराम ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया के छात्र संस्था में इंटरशिप अथवा रिसर्च कर सकते हैं।



15 मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश सचिव  के पद पर किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर-  वरुण पोरवाल

व्याख्या-  युवा उद्योगपति और पोरवाल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रेसिडेंट वरुण पोरवाल मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश सचिव बन गए हैं।  वे अब तक के सबसे कम आयु के प्रदेश सचिव निर्वाचित हुए हैं। यह संस्था प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित व प्रमुख व्यापारिक एवं औद्योगिक संस्था में से एक है।  इससे पूरे प्रदेश के उद्योगपति और व्यापारी जुड़े हुए हैं।

16 मध्य प्रदेश ने कितने स्वर्ण पदक के साथ राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता जीती है?

उत्तर-  41

व्याख्या-  पुणे इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा खंडाला में 4 से 11 मई के बीच आयोजित दसवीं सब जूनियर एवं जूनियर तथा सीनियर बालक बालिका प्रतियोगिता में 19 राज्यों के 1300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।  जिसमें मध्य प्रदेश कूडो एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 41 स्वर्ण पदक, 19 रजत एवं 24 कांस्य सहित कुल 84 पदकों पर कब्जा कर पहला स्थान प्राप्त किया है।

मध्य प्रदेश के कूडो खिलाड़ियों ने पिछले वर्ष का अपना 28 स्वर्ण पदक का रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड 41 स्वर्ण पदक से बनाया है। किसी भी टीम द्वारा जीते गए स्वर्ण पदकों का अभी तक का यह नया रिकॉर्ड है।  इस जीत के साथ ही मध्य प्रदेश की टीम लगातार तीसरे साल प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियन बन गई है। प्रतियोगिता के दूसरे स्थान 15 स्वर्ण पदकों के साथ संयुक्त रूप से गुजरात एवं राजस्थान की टीमें रही हैं एवं तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र को मिला है जिसमें कुल 12 स्वर्ण पदक जीते हैं।



दोस्तों इस पोस्ट में हमने जाना मई माह का मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स(MP Current Affairs May 2019 ) जैसा की आप सभी को पता होगा कि मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में मध्य प्रदेश करंट अफेयर्स(madhya pradesh current affairs) विशेष रूप से पूछा जाता रहा है, इसी को ध्यान में रखते हुए।  यह करंट ऑफ एयर तैयार किया गया है।  आशा है यह आप सभी अभ्यार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।  आगामी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!!!

Related Articles

  • For Latest Update Please join Our Social media Handle
Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here



  •  

Spread the love

Leave a Comment