Hindi Sahitya Mein Pratham | हिंदी साहित्य में सर्वप्रथम से महत्वपूर्ण प्रश्न

Spread the love

Hindi Mein Sarvpratham

आज हम जानेंगे हिंदी साहित्य से संबंधित (Hindi sahitya Mein Pratham) हिंदी साहित्य में सर्वप्रथम जैसे हिंदी के प्रथम महाकाव्य, नाटक, कहानी, एकांकी एवं कविताएं साथ ही हिंदी साहित्य में सर्वप्रथम के अंतर्गत बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न  जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।  जैसा की आप सभी को पता होगा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में यदि हिंदी साहित्य (Hindi sahitya Mein Pratham)

से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।   इसी को ध्यान में रखते हुए यह पोस्ट तैयार की गई है।  जो कि आगामी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु उपयोगी है। 

हिंदी साहित्य में सर्वप्रथम (Hindi sahitya Mein Pratham)

 प्रश्न1  अपभ्रंश के प्रथम महाकवि कौन हैं?

 उत्तर-  स्वयंभू

 प्रश्न2  अपभ्रंश के प्रथम ऐतिहासिक वैयाकरण कौन है? 

उत्तर-  हेमचंद 

प्रश्न3  हिंदी के प्रथम कवि कौन है?

 उत्तर- सरहपा

 प्रश्न4  हिंदी में चौपाई एवं दोहे का सर्वप्रथम प्रयोग किसके द्वारा किया गया?

 उत्तर- सरहपा

 प्रश्न5 हिंदी की प्रथम रचना कौन सी है?

 उत्तर-   श्रावकाचार

 प्रश्न6  हिंदी साहित्य की प्रथम रचना कौन सी है?

 उत्तर-  पृथ्वीराज रासो

 प्रश्न7  हिंदी साहित्य का प्रथम महाकाव्य है?

 उत्तर-  पृथ्वीराज रासो

 प्रश्न8  हिंदी के प्रथम गीतकार कौन है?

 उत्तर-  विद्यापति

 प्रश्न9 भक्ति के प्रवर्तक है?

 उत्तर-  रामानुज आचार्य

 प्रश्न10  हिंदी के प्रथम सूफी कवि कौन थे?

 उत्तर-  असाइत

 प्रश्न11 सूफी प्रेमाख्यान का प्रथम काव्य है?

 उत्तर- हंसावली 

 प्रश्न12 हिंदी का प्रथम बडा महाकाव्य कौन सा है?

 उत्तर-  पद्मावत

 प्रश्न13 हिंदी का प्रथम वक्रोक्ति कथात्मक महाकाव्य है? 

 उत्तर- पद्मावत

 प्रश्न14  हिंदी की आदि कवयित्री है? 

 उत्तर- मीराबाई 

 प्रश्न15 महाकाव्य पद्मावत के रचयिता कौन है?

 उत्तर- जायसी 

प्रश्न16 कृष्ण भक्ति काव्य का सबसे प्रसिद्ध काव्य कौन सा है?

 उत्तर-  सूरसागर

 प्रश्न17  राम भक्ति काव्य का सबसे प्रसिद्ध काव्य है?

 उत्तर-  रामचरितमानस

 प्रश्न18  भक्ति काल को ” हिंदी काव्य का स्वर्ण युग”  घोषित करने वाले प्रथम व्यक्ति थे?

 उत्तर- जॉर्ज  ग्रियर्सन 

ये भी जाने : हिन्दी के कवियों के उपनाम

 प्रश्न19 सतसई परंपरा का आरंभ माना जाता है?

 उत्तर-  तुलसी सतसई

 प्रश्न20   खड़ी बोली में लिखित सर्वप्रथम काव्य ग्रंथ कौन सा है?

 उत्तर-  एकांतवासी योगी

 प्रश्न21  खड़ी बोली के प्रथम स्वच्छंदतावादी कवि है? 

 उत्तर- श्रीधर पाठक

  प्रश्न22  खड़ी बोली का प्रथम महाकाव्य है? 

 उत्तर- प्रियप्रवास ( हरिऔध की रचना है)

 प्रश्न23 गीतिकाव्य शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया?

 उत्तर-  लोचन प्रसाद पांडेय 

 प्रश्न24  छायावाद की प्रथम कृति है?

 उत्तर-  झरना ( जयशंकर प्रसाद की रचना)

 प्रश्न25  शुक्ला अनुसार छायावाद का प्रथम व प्रतिनिधि कवि कौन है?

 उत्तर- पंत

 प्रश्न26 मुक्त छंद का प्रथम प्रयोग करता है?

 उत्तर-  निराला

 प्रश्न27 सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की प्रथम कविता है?

 उत्तर-  जूही की कली

 प्रश्न28  जयशंकर प्रसाद की प्रथम काव्य कृति कौन सी है?

 उत्तर-  उर्वशी

 प्रश्न29  जयशंकर प्रसाद की प्रथम छायावादी काव्य कृति है?

 उत्तर-  झरना

 प्रश्न30  सुमित्रानंदन पंत की प्रथम कविता है?

 उत्तर-  गिरजे का घंटा

प्रश31 महादेवी वर्मा की प्रथम काव्य कृति है?

 उत्तर- नीहार

 प्रश्न32  प्रयोगवाद शब्द का प्रथम प्रयोग किसके द्वारा किया गया?

 उत्तर-  नंददुलारे वाजपेयी

प्रश्न33   हिंदी की प्रथम मौलिक कहानी कौन सी है?

 उत्तर-  इंदुमती ( किशोरी लाल द्वारा रचित)

 प्रश्न34  हिंदी की प्रथम कहानी लेखिका कौन है?

 उत्तर-  बंग महिला ( राजेंद्र बाला घोष)

 प्रश्न35 हिंदी का प्रथम मौलिक नाटक कौन सा है?

 उत्तर-  नहुष ( गोपालचंद्र द्वारा रचित)

  प्रश्न36  पद्य में रचित हिंदी की प्रथम आत्मकथा कौन सी है?

 उत्तर-   अर्धकथानक (बनारसीदास द्वारा रचित)

प्रश्न37  हिंदी का प्रथम अभिनीत नाटक कौन सा है?

 उत्तर- जानकी मंगल ( शीतला प्रसाद त्रिपाठी द्वारा रचित)

 प्रश्न38  हिंदी की प्रथम एकांकी  का नाम क्या है?

 उत्तर-  एक घूंट

 प्रश्न39  गद्य में रचित हिंदी की प्रथम आत्मकथा कौन सी है?

 उत्तर-  स्वचरित आत्मचरित 

 प्रश्न40  हिंदी में प्रथम जीवनी कौन सी है?

 उत्तर-  भक्तमाल (नाभादास द्वारा रचित)

 प्रश्न41  हिंदी में प्रथम संस्मरण है?

 उत्तर-  हरिऔध जी का संस्मरण ( बालमुकुंद गुप्त)

 प्रश्न42  हिंदी में प्रथम रेखाचित्र है ?

उत्तर-  पद्य – पराग

 प्रश्न43  हिंदी में प्रथम रिपोतार्ज है?

 उत्तर-  लक्ष्मीपुरा

 प्रश्न44  हिंदी में प्रथम यात्रा वृतांत कौन सा है?

 उत्तर-  लंदन यात्रा

 प्रश्न45 हिंदी गद्य काव्य की प्रथम रचना कौन सी है?

 उत्तर-  साधना ( रचीयता – राय कृष्णदास)

 प्रश्न46  हिंदी साहित्य के काल विभाजन एवं नामकरण का प्रथम प्रयास करने वाले  व्यक्ति है?

 उत्तर-  जॉर्ज ग्रियर्सन

 प्रश्न47  खड़ी बोली का प्रथम प्रयोग करता है?

 उत्तर-  अमीर खुसरो 

प्रश्न48  खड़ी बोली गद्य की प्रथम रचना है?

 उत्तर-  चंद छंद बरनन की महिमा ( गंग कवि  द्वारा रचित)

 प्रश्न49  हिंदी की प्रथम दलित रचना है?

 उत्तर-  “अछूत की शिकायत”

 प्रश्न50  प्रेमचंद्र का प्रथम उपन्यास कौन सा है?

 उत्तर-  प्रेमा अर्थात दो सखियों का विवाह 

प्रश्न51  हिंदी के लिए प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार  किसे मिला था?

 उत्तर- माखनलाल चतुर्वेदी द्वारा रचित ” हिमतरंगिणी”  को मिला

 प्रश्न52  प्रेमचंद का मूल रूप से हिंदी में लिखित प्रथम उपन्यास कौन सा है?

 उत्तर-  कायाकल्प 

 प्रश्न53 ज्ञानपीठ पुरस्कार से  सम्मानित प्रथम हिंदी साहित्यकार कौन है?

 उत्तर- सुमित्रानंदन पंत ( चिदंबरा के लिए मिला)

ये भी जाने : Hindi Vyakaran Notes (हिंदी भाषा एवं वर्णमाला)

 प्रश्न54  ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रथम हिंदी महिला साहित्यकार है/

 उत्तर- महादेवी वर्मा ( यामा के लिए 1982 में मिला)

 प्रश्न55   प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन कहां पर आयोजित हुआ?

 उत्तर-  नागपुर में 1975 में

प्रश्न56  प्रथम हिंदी पत्र है?

 उत्तर-  उदंत मार्तंड

 प्रश्न57  प्रथम हिंदी दैनिक  है?

 उत्तर-  समाचार सुधा वर्षण

 प्रश्न58  प्रथम हिंदी वेबसाइट कौन सी है?

 उत्तर-  वेबदुनिया

 प्रश्न59 साहित्य अकादमी के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

 उत्तर-  पंडित जवाहरलाल नेहरू

 प्रश्न60 हिंदी में प्रथम लघु पत्रिका कौन सी थी?

 उत्तर-  नए पत्ते

 प्रश्न 61 हिंदी में प्रकाशित प्रथम  ग्रंथावली कौन सी है?

 उत्तर-  भारतेंदु ग्रंथावली

 प्रश्न62  हिंदी साहित्य परिषद के प्रथम अध्यक्ष थे?

 उत्तर-  पुरुषोत्तम दास टंडन

 प्रश्न63  संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO)  में हिंदी में भाषण देने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे?

 उत्तर-  अटल बिहारी वाजपेई

Read Also :  Hindi Sahitya prashnottari

 प्रश्न64 हिंदी भाषा का प्रथम वैज्ञानिक इतिहास है ?

 उत्तर-  हिंदी भाषा का इतिहास

 प्रश्न65  जैनेंद्र का प्रथम उपन्यास कौन सा है?

 उत्तर-  परख 

 प्रश्न66  भगवती चरण वर्मा का प्रथम उपन्यास कौन सा है?

 उत्तर- चित्रलेखा

 प्रश्न67  इलाचंद्र जोशी का प्रथम उपन्यास कौन सा है? 

 उत्तर-   प्रणामयी

प्रश्न68  अज्ञेय का प्रथम उपन्यास है?

उत्तर-  शेखर एक जीवनी

 प्रश्न69  रेणु का प्रथम उपन्यास है?

 उत्तर-  मैला आंचल

 प्रश्न70   जयशंकर प्रसाद की प्रथम कहानी है ?

उत्तर-  ग्राम

 प्रश्न71   प्रेमचंद की प्रथम कहानी  है?

 उत्तर-  पंच परमेश्वर

 प्रश्न72 अज्ञेय का प्रथम कहानी संग्रह है?

 उत्तर- विपथगा 

प्रश्न73  जयशंकर प्रसाद का प्रथम ऐतिहासिक नाटक है?

 उत्तर-  राज्यश्री 

प्रश्न74  हिंदी का पहला उपन्यास कौन सा है?

 उत्तर-  परीक्षा गुरु

ये भी जाने :

हिन्दी के कवियों के उपनाम

Hindi Grammar Quiz

Muhavare in Hindi (मुहावरे और उनके अर्थ)

Sara och Veerta Samman 2019 Important Questions

Hindi Sahitya prashnottari


Spread the love

2 thoughts on “Hindi Sahitya Mein Pratham | हिंदी साहित्य में सर्वप्रथम से महत्वपूर्ण प्रश्न”

Leave a Comment