CTET 2022: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से सीटेट परीक्षा में पूछे जाने वाले बेहद जरूरी सवाल, यहां पढ़िए!

Spread the love

CTET Question on National Education System 2020: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में नई शिक्षा नीति 2020 से जुड़े सवाल हमेशा पूछे जाते हैं ऐसे में परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इस टॉपिक का अभ्यास जरूर करना चाहिए ताकि परीक्षा में अपने 1 से 2 अंक पक्के कर सकें.

बता दे कि: वर्ष 2022 में CTET परीक्षा का आयोजन दिसंबर माह में किया जाएगा. जिसमें देश के लाखों युवा शिक्षक बनने का सपना लिए शामिल होंगे यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो यहां हम नियमित रूप से सीटेट के लिए उपयोगी विभिन्न विषयों के प्रैक्टिस सेट उपलब्ध करवा रहे हैं, इसी श्रंखला में आज हम बार-बार पूछे जाने वाले ‘नई शिक्षा नीति’ के कुछ चुनिंदा प्रश्नों (CTET Question on National Education System 2022

) को आपके लिए लेकर आए हैं, जिन्हें परीक्षा में शामिल होने से पूर्व एक बार जरुर पढ़ें.

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में हमेशा पूछे जाते हैं, नई शिक्षा नीति 2020 से जुड़े यह सवाल—CTET exam 2022 paper 1 & 2 Question on National education system 2020

Q. निम्न में से कौन-सी शिक्षाशास्त्रीय रणनीति राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा प्रस्तावित है?

i. अन्वेषण आधारित अधिगम

ii. कथावाचन आधारित शिक्षाशास्त्र

iii. वेधन तथा बार-बार अभ्यास

iv. चर्चा-आधारित कक्षाएँ

1. (i), (ii), (iii)

2. (i), (ii), (iv)

3. (ii), (iii), (iv)

4. (i), (iii), (iv)

Ans- 2 

Q. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 प्रस्तावित करती है कि शिक्षा होनी चाहिए –

1. बेधन और अभ्यास पर आधारित

2. अन्वेषण प्रेरित; खोज उन्मुखी

3. पाठ्यपुस्तक और शिक्षक केंद्रित

4. परीक्षा के लिए सीखने की ओर उन्मुख

Ans- 2 

Q. बुनियादी स्तर पर एन.ई.पी. (NEP) 2020 …………ध्यान केन्द्रित करती है।

1. साक्षरता पर

2. साक्षरता तथा अंक ज्ञान पर

3. प्राकृतिक विज्ञान पर

4. सामाजिक अध्ययन के शिक्षण पर

Ans- 2 

Q. कक्षा III से V तक ई.वी.एस. एक विषय के रूप में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं पर्यावरण शिक्षा को निम्न में से किस के अनुशंसा पर एकीकृत करता है – 

1. एन. सी. एफ. 1988

2. एन. सी. एफ. 2005

3. एन. सी. एफ. 2007

4. एन. पी. ई. 1986

Ans- 2 

Q. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार ………. का प्रयोग ……………. को प्रोत्साहित करने के लिए करना चाहिए? 

1. कंठस्थीकरण; प्रत्यास्मरण

2. कंठस्थीकरण, समालोचनात्मक चिंतन

3. अनुभव जनित अधिगम समालोचनात्मक चिन्तन

4. अनुभव जनित अधिगमः प्रत्यास्मरण

Ans- 3 

Q. नई शिक्षा नीति, 2020 के अनुसार प्राथमिक कक्षाओं (कक्षा । से V) के लिए निम्न में से क्या स्तर होगा? 

A. आरंभिक स्तर

B. मध्य स्तर

C. बुनियादी स्तर

1. केवल A

2. केवल B

3. A और C

4. B और C

Ans- 3 

Q. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 क्या सिफारिश करती है? 

1. बहुभाषावाद

2. एक भाषावाद

3. पाठ्यक्रम का मानकीकरण 

4. मूल्याँकन का मानकीकरण

Ans- 1 

Q. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) के अनुसार आकलन के लिए अंतनिर्हित सिद्धांत क्या होना चाहिए?

1. मुख्य रूप से रटने के कौशलों का परीक्षण करना । 

2. केवल विषय-वस्तु के अधिगम के लिए प्रोत्साहित करना।

3. सभी विद्यार्थियों के लिए उनका सीखने और विकास का अनुकूलन करना।

4. विद्यार्थियों का वर्ष के अंत की परीक्षाओं के माध्यम से केवल संज्ञानात्मक आयाम का आकलन करना।

Ans- 3 

Q. भारतीय संसद ने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कानून हाल ही में पारित किया गया है? 

1. राष्ट्रीय शिक्षा नीति

2. निःशक्त व्यक्ति (समान अवसर, अधिकार संरक्षण और पूर्ण भागीदारी) अधिनियम

3. दिव्यांगता के साथ व्यक्तियों का अधिकार अधिनियम

4. शिक्षा का अधिकार अधिनियम

Ans- 3 

Q. भाषा के सन्दर्भ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 किस पर बल देती है ? 

1. बहुभाषावाद

2. एक भाषावाद

3. पूरे देश में निर्देश का माध्यम अंग्रेजी हो।

4. पूरे देश में निर्देश का माध्यम हिन्दी हो।

Ans- 1 

Q. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 किस पर बल देती है ? 

1. लचीला बहु-स्तरीय गति आधारित अधिगम

2. बच्चों के केवल संज्ञानात्मक विकास से संबंधित पहलू

3. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या के मानकीकरण पर

4. बच्चों के स्मरण कौशलों के मापन पर

Ans- 1 

Q. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार मूल्यांकन का उद्देश्य किसकी जानकारी देता है? 

1. विद्यार्थी को कक्षा में व कक्षा के बाहर कैसे सहायता दी जा सकती है।

2. विद्यार्थी का उसके सहपाठियों की तुलना में प्रदर्शना

3. विद्यार्थी के सीखने में कमियाँ व अभाव ताकि उसकी असफलता की पृष्ठ पहचान की जा सके।

4. विद्यार्थी की रटने की क्षमता की जानकारी।

Ans- 1 

Q. आकलन के संदर्भ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 क्या प्रस्तावित करती है? 

1. विश्लेषण और आलोचनात्मक सोच जैसे उच्च क्रम के कौशल का परीक्षण।

2. प्रत्यास्मरण आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार के परीक्षण

3. आकलन के योगात्मक तरीके

4. परीक्षा के लिए सीखना

Ans- 1 

Q. राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 किसकी ओर बदलाव का प्रस्ताव रखती है? 

1. यह सीखना कि कैसे सीखना है।

2. रटकर सीखने की प्रक्रिया

3. पाठ्यक्रम सामग्री में वृद्धि

4. मानकीकरण

Ans- 1 

Q. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 किस उपागम से किस उपागम के लिए शिक्षणशास्त्रीय बदलाव की अनुशंसा करती है? 

1. संरचनावादी, व्यवहारवादी

2. रटने पर आधारित अधिगम, अवधारणात्मक समझ

3. खोजबीन आधारित अधिगम, ड्रिल और अभ्यास

4. अधिगम के लिए आकलन, अधिगम का आकलन

Ans- 2 

Q. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार विद्यालयी शिक्षा का क्या ढाँचा है? 

1. 5+3+3+4

2. 2+3+3+4

3. 2+5+3+2+2

4. 5+3+3+2+2

Ans- 1  

Q. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पूरे देश के लिए प्राथमिक स्तर पर किस भाषा को निर्देश के माध्यम से प्रस्तावित करती है? 

1. हिन्दी

2. अंग्रेजी

3. संस्कृत

4. मातृभाषा / घर की भाषा

Ans- 4 

Q. राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 प्रस्तावित करती है कि मूल्याँकन –

1. शैक्षणिक वर्ष में एक बार ली जाने वाली औपचारिक परीक्षाओं के माध्यम से किया जाना चाहिए

2. एक निश्चित अवधि में बच्चे की प्रगति का पता लगाने के लिए महत्वपूर्ण है।

3. सभी शैक्षिक गतिविधियों का केंद्र होना चाहिए।

4. योग्ता के क्रम में बच्चों को रैंक देने के लिए महत्त्वपूर्ण है।

Ans- 2 

Q. राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 में निम्नलिखित में से किसकी वकालत नहीं की गई है? 

i. संरचनात्मक समझ पर जोर

ii. योगात्मक मूल्यांकन

iii. पाठ्यक्रम में वृद्धि

iv. प्रौद्योगिकी के उपयोग में कमी

1. (i), (ii)

2. (ii) (iv)

3. (i) (ii) (iii)

4. (ii) (iii) (iv)

Ans- 4 

Read More:

CTET 2022: जल्द ही होगी सीटेट परीक्षा प्रारंभ, बाल विकास के मॉडल टेस्ट पेपर को हल कर, परखे अपनी तैयारी

CTET EXAM 2022: समावेशी और प्रगतिशील शिक्षा ऐसे सवाल जो, सीटेट ऑनलाइन पेपर में सबसे ज्यादा पूछे गए, अभी पढ़े

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ से पूछे जाने वाले (CTET Question on National Education System 2020) महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया, सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment