CTET 2022: बाल विकास के प्रमुख सिद्धांतों पर आधारित 25 चुनिंदा सवाल जो सीटेट परीक्षा में हमेशा पूछे जाते हैं, यहां पढ़िए!

Spread the love

Principle of Child Development Practice MCQ for CTET: शिक्षण के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की राह देख रहे देश के ऐसे लाखों युवा जो लंबे समय सेकेंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन के इंतजार में थे ऐसे में उनके इंतजार की घड़ियां समाप्त हो चुकी हैं क्योंकि जल्द ही सीबीएसई के द्वारा सीटेट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

फिलहाल 31 अक्टूबर से 24 नवंबर 2022 तक आवेदन की प्रक्रिया जारी है. इस परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट जरूर करें यहां हम सीटेट परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘बाल विकास के सिद्धांतों’ (Principle of Child Development) से जुड़े कुछ बेहद महत्वपूर्ण सवालों को आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, जिनका अभ्यास आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम दिलाने में मदद करेगा, इसलिए इन्हें आगामी सीटेट परीक्षा के दृष्टिकोण से एक नजर जरूर पढ़ें.

This image has an empty alt attribute; its file name is telegram.png

बाल विकास के प्रमुख सिद्धांतों पर आधारित, महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी—principle of child development practice MCQ for CTET exam 2022

1. ‘समीपस्थ विकास के क्षेत्र, की संरचना किसने प्रतिपादित की थी? 

1. लॉरेंस कोहलबर्ग

2. लेव वायगोत्स्की

3. जोरोम ब्रूनर

4. जीन पियाजे

Ans- 2 

2. ………………..के अनुसार मनुष्य भाषा अर्जन यंत्र के साथ जन्म लेते हैं जो उन्हें भाषा सीखने में सहायता करता है। 

1. वायगोत्स्की

2. ब्लूम

3. चॉमस्की

4. स्किनर

Ans-  3

3. निम्नलिखित में से कौन-सा वायगोत्स्की के ‘सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धान्त’ से संबंधित नहीं है? 

1. सामाजिक अंतः क्रिया

2. सहायता करना

3. समीपस्थ विकास का क्षेत्र

4. भाषा अर्जन का यंत्र

Ans- 4

4. बहुआयामी बुद्धि का सिद्धांत किसके द्वारा दिया गया है? 

1. हार्वड गार्डनर

2. रॉबर्ट स्टेनबर्ग

3. अल्फर्ड बिने

4. बी. एफ. स्किनर

Ans- 1 

5. व्याकरण अनुवाद विधि को किस रूप में जाना जाता है?

1. शास्त्रीय विधि

2. शास्त्रीय उपागम

3. रचनात्मक विधि

4. आलेचनात्मक शिक्षणशास्त्र विधि

Ans- 1 

6. किस विधि में मातृभाषा का प्रयोग बिलकुल भी नहीं किया जाता है? 

1. प्रत्यक्ष विधि

2. ग्रहणशील विधि

3. गतिविधि आधारित अधिगम विधि

4. अनुवाद विधि

Ans- 1 

7. मानव मस्तिष्क में सार्वभौमिक व्याकरण नियमों के एक समूह के रूप में होती है। यह विचार किसने प्रतिपादित किया है। 

1. बी. एफ. स्किनर

2. वाट्सन

3. लेव वायगोत्स्की

4. नॉम चॉमस्की

Ans- 4 

8. किस के द्वारा प्रस्तावित किया गया कि बच्चे भाषा सीखने के लिए अनुकूलन तथा समायोजन का प्रयोग करते हैं –

1. स्टीफन फ्रेशन

2. बी. एफ. स्किनर

3. जीन पियाजे

4. नॉम चॉम्स्की

Ans- 3 

9. लेव वायगोत्स्की के संज्ञानात्मक विकास का सिद्धांत पर आधारित है।

1. सामाजिक संरचना

2. व्यवहारवाद

3. मनोविश्लेषण

4. सार्वभौमिता

Ans- 1 

10. “मनुष्य भाषा अर्जन की क्षमता के साथ जन्म लेते हैं।” यह कथन किससे संबंधित ? 

1. वायगोत्सकी

2. पियाजे

3. चॉम्स्की

4. हूनर

Ans- 3 

11. व्याकरण शिक्षण हेतु सबसे उपयोगी विधि कौन-सी है? 

1. लेक्चर विधि

2. आगमन विधि

3. निर्देश विधि

4. वार्तालाप विधि

Ans- 2 

12. निम्नलिखित में से कौन-सा चरण, लारेंस कोहलवर्ग द्वारा दिए गए नैतिक विकास के सिद्धांत में शामिल नहीं है? 

1. पारंपरिक चरण

2. अपारंपरिक चरण

3. उत्तर पारंपरिक चरण

4. पूर्व पारंपरिक चरण

Ans- 2 

13. किस विचारक ने इस बात को नकारा है कि बुद्धि एकल इकाई है और कई पृथक स्वतंत्र बुद्धियों का सिद्धांत प्रतिपादित किया है?

1. जीन पियाजे

2. हावर्ड गार्डनर

3. लेव वायगोत्सकी

4. लारेंस कोहलवर्ग

Ans- 2 

14. निम्न में से कौनसी विधि प्राथमिक कक्षाओं में ई.वी.एस की समझ के लिए सबसे उपयुक्त है –

1. व्याख्यान विधि

2. चॉक एवं टॉक विधि

3. जाँच आधारित शिक्षण

4. जग एवं मग पद्धति

Ans- 3 

15. किसके सिद्धांत में भाषा बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है? 

1. लेव वायगोत्सकी

2. जीन पियाजे

3. हॉवर्ड गार्डनर

4. लॉरेंस कोहलबर्ग

Ans- 4 

16. निम्नलिखित में से कौन सा वैन हैले के ज्यामितीय तर्क के सिद्धांत का चरण स्तर नही है। 

1. दृश्वीकरण

2. मूर्त संचालन

3. विश्लेषण

4. स्वयं सिद्ध (अभिगृहीती)

Ans- 2 

17. अपनी जटिल प्रकृति के बावजूद भाषा सहजात व्याकरणिक ज्ञान की मदद से अर्जित की जाती है। यह विचार किसके द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत से संबंधित है?

1. स्टीफन फ्रेशन

2. नॉमी चॉम्स्की

3. लेव वायगोत्सकी

4. जीन पियाजे

Ans- 2 

18. एक शिक्षक भाषा का अभ्यास कराने के लिए लक्ष्य भाषा में गहन मौखिक बातचीत का प्रयोग कर रहा रही है। इस विधि को किस रूप में जाना जाता है? 

1. प्राकृतिक विधि

2. शास्त्रीय विधि

3. द्विभाषीय विधि

4. श्रव्य भाषिक विधि

Ans-  1

19. एक बच्चा पेंसिल पकड़ने और लिखने से पहले गेंद फेकने की क्षमता पा लेता है। यह स्थिति विकास के किस सिद्धांत की और इशारा करती है? 

1. शीर्षगामी सिद्धांत

2. अधोगामी सिद्धांत

3. विकासक्रम की एकरूपता

4. एकीकरण का सिद्धांत

Ans- 2 

20. लेव वायगोत्सकी द्वारा दिए बच्चों के विकास का सिद्धांत किस पर आधारित है? 

1. परिपक्वता और संस्कृति

2. भाषा और भौतिक जगत

3. भाषा और संस्कृति

4. भाषा और परिपक्वता

Ans- 3

21. उस वैज्ञानिक का नाम, जिसने मटर के पौधों के साथ प्रयोग किए और अपने प्रेक्षणों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला कि पौधों में कुछ लक्षण ऐसे होते हैं जो जोड़ों में पाए जाते हैं, जैसे-लम्बे अथवा बौने, पीले अथवा हरे, खुरदरे अथवा चिकने आदि हैं? 

1. चार्ल्स डारविन

2. ग्रेगोर मेण्डल

3. जॉर्ज मेस्ट्रल

4. एम. एस. स्वामीनाथन

Ans- 2 

22. सामाजिक अंतः क्रिया का संबंध किससे है?

1. चॉमस्की

2. पियाज़े

3. स्किन

4. वायगोत्स्की

Ans- 4 

23. वेन हीले के ज्यामितीय विकास के सिद्धांत के अनुसार ज्यामितीय चिंतन के स्तरों के सही क्रम की पहचान कीजिए –

1. दृश्यीकरण → संबंध पहचानना निगमन → विश्लेषण → स्वयंसिद्ध

2. संबंध पहचानना → दृश्यीकरण → विश्लेषण → स्वयंसिद्ध  → निगमन

3. दृश्यीकरण → विश्लेषण → संबंध पहचानना → निगमन →  स्वयंसिद्ध

4. विश्लेषण → संबंध पहचानना → दृश्यीकरण → निगमन → स्वयंसिद्ध

Ans- 3 

24. विकास के कौन-से सिद्धांत के अनुसार गामक विकास शरीर के मध्य से शरीर के बाहरी सिरे की ओर होता है? 

1. शीर्षगामी

2. अधोगामी

3. प्रमस्तिष्कीय

4. परिधीय

Ans- 2 

25. निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धान्त यह दर्शाता है कि विकास दिशात्मक है- सिर से पैरों की ओर ? 

1. शीर्षगामी सिद्धांत।

2. अधोगामी सिद्धांता

3. विशिष्टता से संबंधित सिद्धांत।

4. मात्रात्मक परिवर्तन सिद्धांत।

Ans- 1 

Read more:

CTET Exam 2022: यूजफुल हैं ये बुक्स, CTET एग्जाम को क्रैक करने में मिलेगी मदद

CTET 2022: जीन पियाजे के ऐसे सवाल जो पिछले वर्ष ऑनलाइन एग्जाम में पूछे जा चुके हैं, एक नजर जरूर पढ़ें


Spread the love

Leave a Comment