RBSE 5th, 8th Result 2022: राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं व 8वीं का रिज़ल्ट जारी, 95.5 फ़ीसदी रहा रिज़ल्ट, यहाँ से करें डाउनलोड

Spread the love

RBSE 5th, 8th Result 2022: राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 5वीं व 8वीं का रिज़ल्ट आज डिजिटल माध्यम से घोषित कर दिया गया है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना रिज़ल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार कक्षा 8 वी का 95.5 जबकि 5वी का 93.8 फ़ीसदी रिज़ल्ट रहा है। रिज़ल्ट डाउनलोड करने के लिए डाइरेक्ट लिंक नीचे दी गई है।

बात दें कि राज्य शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने ट्वीट कर ये जानकारी दी, कि कक्षा 5वीं व 8वीं का रिज़ल्ट आज जारी किया जाएगा। बोर्ड द्वारा कक्षा 5वीं व 8वीं कि परीक्षाएँ 27अप्रैल से 17मई, 2022 के बीच आयोजित कराई गई थीं। 

राज्य शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने विद्यार्थियों को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

राज्य शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल से ट्वीट कर इस बात कि जानकारी दी कि, आरबीएसई 5वीं व 8वीं का रिज़ल्ट अब 11 बजे कि बजाए दोपहर 1 बजे तक घोषित किया जाएगा। साथ ही उन्होनें विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ भी दी।  

बता दें, कि इस समय दोनों कक्षाओं के लगभग 27 लाख विद्यार्थी अपने रिज़ल्ट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस वर्ष कक्षा 5वीं के लगभग 14.53 लाख एवं कक्षा 8वीं के 12.63 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। रिज़ल्ट घोषित होने के कुछ दिनों बाद छात्र संबन्धित विद्यालय से अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।

Download Result Here

ये भी पढ़ें-

REET 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में अच्छे अंकों से सफलता पाने के लिए बाल विकास इन सवालों को, जरुर पढ़े


Spread the love

Leave a Comment