Rajasthan Forest GK: राजस्थान की वन सम्पदा [Forest in Rajasthan ]

Spread the love

राजस्थान की वन संपदा 

दोस्तों इस आर्टिकल में हम राजस्थान की वन संपदा (Forest in Rajasthan) से संबंधित प्रश्न उत्तरों का अध्ययन करेंगे. वैसे तो राजस्थान का अधिकांश भाग मरुस्थल है और यहां वनों का क्षेत्र भारत के अन्य राज्यों से कम है  परंतु यहां के अरावली क्षेत्र एवं दक्षिण पूर्वी राजस्थान के इलाकों में वन क्षेत्र बहुतायत देखने को मिलते हैं।

राजस्थान का कुल क्षेत्रफल के लगभग 9.54 प्रतिशत भू भाग जाने की 32649 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में वन क्षेत्र स्थित है उदयपुर में सबसे अधिक वन क्षेत्र है जो लगभग 3118 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र है साथ ही राजस्थान का चारू जिला सबसे न्यूनतम वन क्षेत्र वाला जिला है। 

राजस्थान वन अधिनियम 1953 के अनुसार राजस्थान की वनों को तीन भागों में विभाजित किया गया है

  1.  आरक्षित संरक्षित वन-  यह राजस्थान की कुल 1 क्षेत्र का 38.16 % है  इस क्षेत्र पर सरकार का पूर्ण स्वामित्व होता है
  2.  सुरक्षित/ रक्षित वन- यह राजस्थान  के कुल वन क्षेत्र का 53.36% है इन वनों के दोहन के लिए सरकार कुछ नियमों के आधार पर छुट देती है।
  3. अवर्गीकृत वन- ये कुल वनों का 8.48 प्रतिशत है। इन वनों में सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क जमा करवाकर वन सम्पदा का दोहन किया जा सकता है।

राजस्थान में वनों के प्रकार

राजस्थान मे मुख्यतः चार प्रकार के वन पाए जाते है।

  1. शुष्क सागवान वन
  2. उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन
  3. उष्ण कटिबंधीय कांटेदार वन
  4. शुष्क पतझड़ वन

राजस्थान के विभिन्न जिलों में प्रमुख वन संपदा का वितरण- (राजस्थान की वन सम्पदा)

  • खस – भरतपुर, सवाईमाधोपुर, टोंक।
  • महुआ – डुंगरपुर, उदयपुर, चितौड़गढ़,झालावाड़।
  • आंवल या झाबुई – जोधपुर, पाली, सिरोही, उदयपुर।
  • मोम – अलवर, भरतपुर, सिरोही, जोधपुर।
  • गोंद  – बाड़मेर का चैहट्टन क्षेत्र।
  • बांस – बांसवाड़ा, चितौड़गढ़, उदयपुर, सिरोही।
  • कत्था – उदयपुर, चितौडगढ़, झालावाड़, बूंदी, भरतपूर।
  • तेन्दुपत्ता – उदयपुर, चितौड़गढ़, बारां, कोटा, बूंदी, बांसवाड़ा।

राजस्थान की वन संपदाप्रश्न उत्तर (Important Questions on Rajasthan Forest)

1. शमी वृक्ष अर्थात्‌ खेजड़ी की पूजा किस पर्व पर की जाती है?

उत्तर- दशहरा

2. राज्य के रेगिस्तानी क्षेत्र का पौधा ‘मोपेन’ मूलत: किस देश का है?

उत्तर-  जिम्बाब्बे

3. राज्य में ‘राजस्थान वन्य पशु एवं पक्षी संरक्षण अधिनियम 1951’ कब लागू किया गया?

उत्तर-  23 अप्रैल, 1951

4. शुष्क वन अनुसंधान संस्थान (AFRI) कहाँ स्थित है?

उत्तर- जोधपुर

5. कौन-सा वृक्ष रेगिस्तान के प्रसार को रोकने में उपयोगी माना जाता है?

उत्तर- खेजड़ी

6. राज्य के मरुक्षेत्र के 10 जिलों में संचालित व्यापक वृक्षारोपण के केन्द्र प्रव£तत ‘मरु वृक्षारोपण कार्यक्रम’ में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की भागीदारी है

उत्तर- 3 : 1

7. राजस्थान के किस क्षेत्र को विश्व की नमभूमियों (Wet Lands) में शामिल किया गया है?

उत्तर- सांभर झील

8. आदिवासियों के ‘हरे सोने’ के नाम से जाना जाने वाला वनीय वृक्ष है?

उत्तर- बाँस

9. राज्य में उष्णकटिबंधीय शुष्क (या मिश्रित पतझड़) वन किस क्षेत्र में मुख्य रूप से पाये जाते हैं?

उत्तर- दक्षिणी अरावली का भू-भाग,दक्षिणी पूर्वी अरावली का क्षेत्र

10. अबली मीणी का महल एवं रावठा महल राज्य के किस वन्य जीव अभयारण्य की शोभा हैं?

उत्तर- मुकुन्दरा हिल्स

11. गागरोनी तोते के लिए प्रसिद्ध अभयारण्य है?

उत्तर- मुकुन्दरा हिल्स

12. राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में विस्तृत वन्य जीव अभयारण्य है?

उत्तर- राष्ट्रीय चम्बल घड़ियाल अभयारण्य

13. ‘रूख भायला’ का आशय है?

उत्तर- वृक्ष मित्र

14. राज्य के किस वन्य जीव अभयारण्य के जंगली मुर्गे प्रसिद्ध हैं?

उत्तर- माउण्ट आबू

15. घड़ियालों के लिए प्रसिद्ध अभयारण्य है?

उत्तर- जवाहर अभयारण्य

16. राज्य पक्षी गोडावण मुख्यत: राष्ट्रीय मरुद्यान क्षेत्र में पाये जाते हैं, इसके अलावा अन्य क्षेत्र जहाँ ये मिलते हैं, वे हैं?

उत्तर- सोरसर (बाराँ) , सोखलिया (अजमेर) ,गुजरात

17. राज्य का वह वन्य जीव अभयारण्य जहाँ हिमालय के बाद सर्वाधिक मात्रा में दुर्लभ वनस्पतियाँ एवं औषधीय पेड़-पौधे उपलब्ध हैं?

उत्तर- सीतामाता अभयारण्य

18. वह वृक्ष जो ‘राजस्थान का गौरव’ कहलाता है?

उत्तर- खेजड़ी

19. राजस्थान का राज्य पुष्प ‘रोहिड़ा’ राज्य के किस क्षेत्र में अधिक पाया जाता है?

उत्तर- उत्तरी-पश्चिमी

20. राजस्थान का वह अभयारण्य जो बाघ परियोजना के क्षेत्र में नहीं है फिर भी वहाँ बाघ विचरण करते हैं?

उत्तर- रामगढ़ विषधारी (बूँदी)

21. राज्य में ऑपरेशन खेजड़ी कार्यक्रम कब शुरू किया गया?

उत्तर-  1991

22. राजस्थान में कुल वन क्षेत्र का लगभग 30 प्रतिशत क्षेत्र निम्नलिखित किन जिलों में पाए जाते हैं?

उत्तर- उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बाराँ

23. राजस्थान में अधिकांश वन किस भाग में पाये जाते हैं?

उत्तर- दक्षिणी एवं दक्षिण पूर्वी

 24. सीतामाता अभयारण्य में पाई जाने वाली उड़न गिलहरी कौन-से वृक्ष पर रहती है?

उत्तर- महुआ वृक्ष

25. फुलवारी की नाल वन्य जीव अभयारण्य किस जिले में है?

उत्तर- उदयपुर

26. राज्य में उपोष्ण पर्वत वन कहाँ पाए जाते हैं?

उत्तर- सिरोही

27. केन्द्र सरकार द्वारा स्थापित ‘मरु वन रोपण केन्द्र’ को किस वर्ष केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (CAZRI) का नाम दिया गया?

उत्तर- 1959

28. राज्य में वनों को सुरक्षित रखने की योजना सर्वप्रथम जोधपुर नरेश ने किस वर्ष बनवाई?

उत्तर- 1910 में

29. जोधपुर में मरुस्थल वृक्षारोपण तथा अनुसंधान केन्द्र की स्थापना कब की गई?

उत्तर- 1952

30. राजस्थान की किस पंचवर्षीय योजना में सामाजिक वानिकी कार्यक्रम को वन विकास का मुख्य अंग बनाया गया?

उत्तर- छठी

31. रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में चलाई गई इंडिया इको डेवलपमेंट परियोजना (जैफ) किसके सहयोग से क्रियान्वित की गई?

उत्तर- विश्व बैंक

32. राज्य में ‘रणथंभौर बाघ परियोजना’ (Tiger Project) को बाघ परियोजना के प्रथम चरण में किस वर्ष से प्रारंभ किया गया?

उत्तर– 1973

33. राजस्थान में बाघ कॉरिडोर कहाँ बनाया जाना प्रस्तावित है?

उत्तर- रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान से कूनो अभयारण्य (मध्यप्रदेश) तक

34. राज्य के आयुर्वेद विभाग द्वारा 11 जुलाई, 2007 से प्रारंभ किया गया पंचवटी अभियान सम्बन्धित है?

उत्तर- वृक्षारोपण

35. बीड़ है?

उत्तर- घास के मैदान या चरागाह का राजस्थान में स्थानीय नाम

36. सेवण क्या है?

उत्तर-  न्यून वर्षा वाले शुष्क क्षेत्रों में उगने वाली घास

37. चन्दन वन राजस्थान के किस इलाके में पाये जाते हैं?

उत्तर- हल्दीघाटी (राजसमंद)

38. राजस्थान की मरुशोभा कहलाता है?

उत्तर- रोहिड़ा पुष्प

39. ‘जेट्रोफा करकस’ किस पौधे का वैज्ञानिक नाम है?

उत्तर- रतनजोत

40. राज्य का कौन-सा वन्य जीव अभयारण्य ओरई एवं ब्राह्मणी नदियों का उद्‌गम स्थल है?

उत्तर- बस्सी अभयारण्य

41. धामण, सुगणी, बूर, फोग, सेवण आदि पौधे राज्य के किस क्षेत्र में पाये जाते हैं?

उत्तर- पश्चिमी मरुस्थलीय क्षेत्र

42. राजस्थान का वानिकी क्षेत्र का सर्वाधिक प्रतिष्ठापूर्ण राज्यस्तरीय पुरस्कार है?

उत्तर- अमृता देवी विश्नोई स्मृति पुरस्कार

42. राजस्थान में सबसे कम क्षेत्र में फैले वन हैं?

उत्तर- अवर्गीकृत वन

43. राजस्थान के पश्चिमी मरुस्थलीय भाग में वन किस रूप में पाये जाते हैं?

उत्तर- काँटेदार पेड़ एवं झाड़ियों (मरुदभिद्‌) के रूप में

44. ‘कैक्टस गार्डेन’ राज्य के किस स्थान पर विकसित करने की योजना है?

उत्तर- कुलधरा (जैसलमेर)

45. ‘स्मृति वन’ कहाँ विकसित किया गया है?

उत्तर- झालाना (जयपुर)

46. टोंक ,चुरू ,दौसा ,बाराँ राज्य में न्यूनतम वन क्षेत्र वाला जिला है?

उत्तर-  चुरू

47. अमृता देवी मृग वन किस जिले में स्थित है?

उत्तर-  जोधपुर

48. राज्य में वनावरण की दृष्टि से सबसे समृद्ध जिला कौन-सा है?

उत्तर- उदयपुर

49. राजस्थान के किस क्षेत्र में सागौन के वन प्रमुख रूप से पाये जाते हैं?

उत्तर- दक्षिणी

50. चुरू जिले में स्थित तालछापर अभयारण्य किसके लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर-  काले हिरण

Post Tag: राजस्थान की वन सम्पदा/ rajasthan forest gk questions /rajasthan gk

For The Latest Activities And News Follow Our Social Media Handles:

ये भी पढे  




Spread the love

Leave a Comment