(Top 50*) Rajasthan Udyog GK Questions || राजस्थान के प्रमुख उद्योग

Spread the love

राजस्थान के प्रमुख उद्योग (Rajasthan Udyog GK Questions)

 इस पोस्ट में हम (Rajasthan Industry) राजस्थान के प्रमुख उद्योग से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न (Rajasthan Udyog GK Questions) उत्तर का अध्ययन करेंगे।जो कि राजस्थान में आयोजित होने वाली आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।  राजस्थान में सर्वप्रथम 1889 में कृष्णा मिल्स लिमिटेड की स्थापना देशभक्त सेठ दामोदर दास के द्वारा बयावर नगर में की गई। यह राजस्थान की प्रथम सूती वस्त्र मिल है। राजस्थान का सबसे प्राचीन एवं संगठित उद्योग सूती वस्त्र उद्योग है, जो वर्तमान में भी राज्य का प्रमुख उद्योग है। राजस्थान में सर्वप्रथम औद्योगिक नीति की घोषणा 24 जून 1978 को भैरों सिंह शेखावत सरकार के समय हुई थी।

राजस्थान के उद्योग से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

(Rajasthan Udyog GK Questions)




1. राजस्थान की प्रथम औद्योगिक नीति की घोषणा कब की गई थी?
उत्तर-  वर्ष 1978 में

2.  राजस्थान की पहली औद्योगिक नीति किस वर्ष अपनाई गई?
 उत्तर-  1978 में

3. राजस्थान का सबसे प्राचीन संगठित उद्योग कौन सा है?
 उत्तर-   सूती वस्त्र उद्योग

4.  राजस्थान में कितने जिला उद्योग केंद्र कार्यरत हैं?
 उत्तर-  36

5.  कौन सा शहर राजस्थान का ‘मानचेस्टर’ कहा जाता है?
 उत्तर-  भीलवाड़ा

6.  राजस्थान का कौनसा शहर वस्त्र उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?
 उत्तर-  भीलवाड़ा

7. राजस्थान के किस शहर को ‘वस्त्र निर्यातक नगर’ का दर्जा दिया गया है?
 उत्तर-  भीलवाड़ा को  2009 में

8.  राजस्थान में सर्वप्रथम में की फैक्ट्री कहां पर खोली गई थी?
 उत्तर-  भीलवाड़ा में

9.  माणिक्यलाल वर्मा टैक्सटाइल इंस्टिट्यूट की स्थापना किस जिले में की गई?
 उत्तर-  भीलवाड़ा में

10.  मेवाड़ टेक्सटाइल मिल्स कहां पर स्थित है?
 उत्तर-  भीलवाड़ा में

11. राजस्थान में पहला वस्त्र उद्योग किस वर्ष स्थापित किया गया था?
 उत्तर-  1989 में

12. पावरलूम उद्योग के प्रथम ‘ कंप्यूटर ऐडेड डिजाइन सेट’ कहां पर स्थापित किए गए हैं?
 उत्तर-  भीलवाड़ा में

13.  कौन सा नगर राजस्थान का कानपुर कहलाता है?
 उत्तर-  कोटा

14. सर्वाधिक सीमेंट कारखाने भारत के किस राज्य में है?
 उत्तर-  राजस्थान में

15.   प्रथम सीमेंट उद्योग राजस्थान में कहां पर स्थापित किया गया था?
  उत्तर-  लाखेरी में (बूंदी) 1915 में

ये भी जाने : Science Quiz for Rajasthan Patwari Exam 2020

16.  राजस्थान में सबसे पुराना सीमेंट कारखाना है?
 उत्तर-  लाखेरी में

17.  राजस्थान में सफेद सीमेंट का उत्पादन कहां पर होता है?
उत्तर-  गोदान में (नागौर)

18.  राजस्थान में सीमेंट उत्पादन की प्रमुख जिले कौन से हैं?
 उत्तर-  बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा, सिरोही एवं उदयपुर

19.  राजस्थान के किस शहर में सीमेंट का सर्वाधिक उत्पादन होता है?
 उत्तर-  चित्तौड़गढ़




20. किसी को नहीं चार एग्रो पार्क विकसित किए ताकि-
 उत्तर-  कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने

21.  रीको ने कृषि आधारित उद्योग के विकास के लिए चार कृषि खाद्य पार्क कहां पर  विकसित किए हैं?
 उत्तर- कोटा, गंगानगर, अलवर एवं जोधपुर

22. राजस्थान में प्रस्तावित निर्यात संवर्धन औद्योगिक उद्यान को किसके द्वारा स्थापित किया जाएगा?
 उत्तर-  भारत सरकार

23.  जयपुर के किस क्षेत्र में ‘ इको- टूरिज्म पार्क’ विकसित किया जा रहा है?
 उत्तर-  झालाना

24. राजस्थान का इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर टेक्नोलॉजी पार्क कहां पर स्थित है?
 उत्तर-  कूकस

25.  राजस्थान में प्रथम चीनी उद्योग कहां पर स्थापित किया गया था?
 उत्तर-  भोपालसागर( 1932 में चित्तौड़गढ़)

26. राजस्थान राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स को स्थापित किया गया?
 उत्तर-  चित्तौड़गढ़  जिले के कपासन में

27.  महालक्ष्मी मिल्स लिमिटेड कहां स्थित है?
 उत्तर-  ब्यावर (अजमेर)

28.  हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड उद्योग को कच्चा माल कहां से उपलब्ध होता है?
  उत्तर-  खेतड़ी क्षेत्र से

29. किस औद्योगिक क्षेत्र को ‘जापानी जून’ के नाम से जाना जाता है?
 उत्तर- नीमरानी

30.  राजस्थान के किस जिले में कांच उद्योग स्थापित हुआ है?
 उत्तर-  धौलपुर में

31.  राज्य में कौन सा  जिला खस एवं इत्र उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?
 उत्तर-  सवाई माधोपुर

32.  राजस्थान में इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र के रूप में स्थापित किया गया है?
उत्तर-  कोटा में

33. सीसा एवं जस्ता गलाई संयंत्र कहां स्थापित किया गया है?
उत्तर- देबारी, उदयपुर

34. प्राकृतिक संसाधनों की प्रकृति एवं उपलब्धता के आधार पर राज्य में किन उद्योगों के विकास की सर्वाधिक संभावनाएं हैं?
 उत्तर-  खनिज

35. राजस्थान में सीमेंट उद्योग के स्थानीयकरण का प्रमुख कारक है?
 उत्तर – कच्चे माल की उपलब्धता

36. रीको की स्थापना कब की गई?
 उत्तर-  1969 ( जयपुर में)

37.  राजस्थान में वर्तमान में कुल कितनी औद्योगिक क्षेत्र है?
 उत्तर-  323

38.  राजस्थान वित्त निगम की स्थापना कब हुई?
 उत्तर-  1955

39. महिला उद्यम निधि किससे संबंधित है?
 उत्तर-  महिलाओं के स्वरोजगार हेतु ऋण

40. स्पाइस पार्क किन जिलों में स्थित है?
 उत्तर-  कोटा, जोधपुर

41.  जापानी पार्क कहां पर स्थित है?
 उत्तर-  खुशखेड़ा (अलवर)

Computer Quiz for Rajasthan Patwari Exam 2020: Click here 

42.  हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड कहां पर स्थित है?
 उत्तर-  खेतड़ी (झुंझुनू) 

43. राजस्थान का सबसे कम औद्योगिक इकाई वाला जिला कौन सा है?
 उत्तर-  हनुमानगढ़

44. मध्यम एवं  बृहद उद्योग इकाई की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
 उत्तर-   अलवर, भीलवाड़ा

45. चंबल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड कहां स्थित है?
 उत्तर-    गढेपान (कोटा)

46. कृष्णा मिल्स लिमिटेड सूती वस्त्र मिल कहां स्थित है?
 उत्तर-  ब्यावर ( अजमेर) स्थापना-  1889 

47.  राजस्थान में कुल कितने सूचना प्रौद्योगिकी पार्क है?
 उत्तर- 4 

48. हिंदुस्तान मशीन टूल्स लिमिटेड का कारखाना कहां स्थित है?
 उत्तर-  अजमेर

49. महाराजा उम्मेद मिल्स लिमिटेड कहां स्थित है?
 उत्तर-  पाली

ये भी पढे : राजस्थान परिवहन से संबंधित 50 महत्वपूर्ण प्रश्न




50. राजस्थान में स्थित पार्क के नाम बताइए?
उत्तर-  राजस्थान के प्रमुख पार्क इस प्रकार है। 

(1)  बायोटेक्नोलॉजी पार्क

  •  सीतापुर ( जयपुर)
  •  भिवाड़ी, अलवर

(2)  सूचना प्रौद्योगिकी पार्क

  •  जयपुर
  •  जोधपुर
  •  उदयपुर
  •   कोटा

(3)  एग्रो  फ्रूट पार्क

  •  कोटा
  •  जोधपुर
  •  गंगानगर
  •  अलवर 

(4) स्टोन पार्क

  •  मंडोर ( जोधपुर)
  •  धौलपुर
  •  करौली

 (5) चमड़ा कांपलेक्स –  मानपुरा, माचेड़ी

 (6) कोरियाई पार्क –  नीमराणा (अलवर)

(7)   ऊन कांपलेक्स –  बीकानेर, ब्यावर

(8) मेगा टेक्सटाइल कलस्टर –  भीलवाड़ा 

For The Latest Activities And News Follow Our Social Media Handles:

ये भी पढे  


Spread the love

Leave a Comment