REET Exam 2022: जुलाई में होने वाली REET परीक्षा में ‘बाल विकास’ से पूछे जाएंगे कुछ ऐसे सवाल, क्या आपको पता है इनके जवाब?

Spread the love

Bal Vikas MCQ for REET Exam: राजस्थान में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु आयोजित होने वाली राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है जिसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों के द्वारा आवेदन किए गए हैं आपको बता दें कि इस परीक्षा में क्वालीफाई अभ्यर्थी ही 46000 से अधिक पदों पर होने वाली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन के पात्र होंगे यदि आपने भी इस परीक्षा में आवेदन किया है तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद काम की है यहां हम अभी परीक्षा के लिए रोजाना विभिन्न विषयों के प्रैक्टिस क्वेश्चन उपलब्ध करवा रहे हैं उसी क्रम में आज हम आपके लिए ‘बाल विकास’ से संबंधित कुछ चुनिंदा सवाल लेकर आए हैं जो आप को आगामी रीट परीक्षा में उपयोगी होंगे.

बाल विकास से पूछे जाने वाले इन सवालों को हल कर, चेक करें अपना स्कोर!—Bal Vikas Important MCQ for REET Exam 2022 level 1 and 2

1. घनिष्ठ मित्रता की अवस्था है?

A. शैशववास्था

B. बाल्यावस्था

C. किशोरावस्था

D. गर्भावस्था

Ans. C

2. बीजावस्था होती है?

A. जन्म से 2 सप्ताह

B. जन्म से 2 माह

C. जन्म से 2 वर्ष

D. जन्म से 2 दिन

Ans. A

3.निम्नलिखित में से किशोरावस्था के संदर्भ में कौन सा कथन सही नहीं है?

A. नवीन आंतरिक एवं बाह्य परिवर्तन दिखाई देते है।

B. यह आयु अत्यधिक संवेगात्मक होती है।

C. बुद्धि अपनी चरम सीमा तक पहुंचने का प्रयास करती है ।

D. आत्म चेतना कम हो जाती है।

Ans. D

4. इनमें से एक विकास का सिद्धांत नहीं है।

A. निरंतर प्रक्रिया

B. गतिशील प्रक्रिया

C. पूर्वकथनीय प्रक्रिया

D. प्रतिवर्त्य प्रक्रिया.

Ans. D

5. इनमें से एक श्रेष्ठ गामक कौशल का उदाहरण है?

A.चलना

B. रेंगना

C. बैठना

D. हथेली दबोच लेना

Ans. A

6. मस्तकाधोमुत्री एवं निकट से दूर का क्रम किस प्रक्रिया का अंग है?

A. चेतना

B. विकास

C.अभिवृद्धि

D. संशोधन

Ans. B

7. इस विकासात्मक अवस्था में द्रुतगामी अभिवृद्धि और विकास देखा जाता है।

A.पूर्व बाल्यावस्था

B. शैशवावस्था

C. युवा प्रौढ़ावस्था

D.उत्तर बाल्यावस्था

Ans. B

8. दुर्बलीकरण बाधा है

A. शारीरिक स्तर पर

B. कार्यात्मक स्तर पर

C. सामाजिक स्तर पर

D. शैक्षिक स्तर पर

Ans. B

9. सिगमंड फ्रायड के अनुसार किस अवस्था में बालक विपरीत लिंग के प्रति आंकर्षित व संतानोत्पत्ति के लिए परिपक्का हो जाता है।

A. अदृश्य अवस्था में

B. लैंगिक अवस्था में

C. जननेंद्रिय अवस्था में

D. मुखीय अवस्था में

Ans. C

10. गर्भस्थ शिशु में संवेदनशीलता का विकास प्रारंभ होता है।

A. सिर से

B. पैर से

C. हाथ से

D. संपूर्ण शरीर से

Ans. A

11. एरिक्सन के अनुसार 13 से 18 वर्ष अवस्था को कहा जाता है।

A. उत्पादकता बनाम निष्क्रियता की अवस्था

B. पहचान बनाम भूमिका द्वंद की अवस्था

C. विश्वास व विश्वास की अवस्था

D. ईमानदारी व निराशा की अवस्था

Ans. B

12. नेव फ्रायड वाद का जनक एरिकसन को माना जाता है क्योंकि?

A. मनोलैंगिक विकास सिद्धांत को परिष्कृत किया।

B. सिगमंड फ्रायड के सिद्धांत को नया बना दिया।

C.सिंगमंड फ्रायड के बाद जन्म दिया।

D. उपर्युक्त में से कोई नहीं।

Ans. A

13. किशोर प्रौढ़ो को मार्ग में बाधा समझता है जो उसे अपनी स्वतंत्रता का लक्ष्य प्राप्त करने से रोकता है यह कथन किसका है?

A. रॉस

B. कॉलसैनिक

C.वैलेंटाइन

D.बिग व इंट.

Ans. B

14. यूरीब्रोनफेनब्रेनर के माता-पिता का कार्य स्थल किस मंडल में शामिल होता है।

A. घटना मंडल

B. ब्राह्म मंडल

C.मध्य मंडल

D. लघु मंडल

Ans. B

Read more:-

REET 2022 Child Development and Pedagogy: बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के इन सवालों को हल कर, जाने!  आगामी REET परीक्षा में अपनी तैयारी का लेबल

REET 2022 MCQ on Heredity and Environment: वंशानुक्रम और वातावरण ऐसे सवाल जो आगामी रीट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, यहां पढ़िए संभावित प्रश्न

इस आर्टिकल में हमने रीट 2022 परीक्षा हेतु ‘बाल विकास’ से जुड़े (Bal Vikas MCQ for REET Exam) के महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया है रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट हुआ प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.


Spread the love

1 thought on “REET Exam 2022: जुलाई में होने वाली REET परीक्षा में ‘बाल विकास’ से पूछे जाएंगे कुछ ऐसे सवाल, क्या आपको पता है इनके जवाब?”

Leave a Comment