REET 2022 MCQ on Heredity and Environment: वंशानुक्रम और वातावरण ऐसे सवाल जो आगामी रीट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, यहां पढ़िए संभावित प्रश्न

Spread the love

REET Heredity and Environment MCQ: RBSE की ओर से रीट 2022 परीक्षा का आयोजन 23 और 24 जुलाई, 2022 को किया जाना प्रस्तावित है। रीट लेवल 1 और लेवल 2 दोनों की ही परीक्षा दो पाली में राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. आपको बता दें कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12.30 और दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

राजस्थान शिक्षा पात्रता परीक्षा (REET 2022) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए हम रोजाना विभिन्न विषयों के प्रैक्टिस सेट और महत्वपूर्ण नोट्स उपलब्ध करवा रहे हैं उसी क्रम में आज हम आपके लिए ‘बाल विकास और शिक्षाशास्त्र’ के अंतर्गत पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक ‘वंशानुक्रम और वातावरण’ से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल लेकर आए हैं जिनके परीक्षा में पूछे जाने की संभावना प्रबल है इसलिए इन सवालों को परीक्षा से पूर्व एक नजर अवश्य पढ़ लेवे.

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है वंशानुक्रम और वातावरण से जुड़े यह सवाल—Heredity and Environment Important MCQ for REET Exam 2022

1.बालक के विकास को प्रभावित करने वाले वातावरणीय कारकों का सही युग्म है?

1. भोजन, शुद्ध वायु, सूर्य का प्रकाश

2. संस्कृति, परिवार, समाज व सामाजिक संबंध

3. स्वास्थ्य, पोलनपोषण, जीवन की घटनाएँ और दुर्घटनाएँ

(a) केवल 2

(b ) केवल 1 व 2

(c) केवल 2 व 3

(d) 1, 2 व 3

Ans.d

2.निम्नलिखित में से असत्य कथन कौनसा है?

(a) व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक विकास वंशानुक्रम से अप्रभावित रहता है।

(b) परिवार का सामाजिक व आर्थिक स्तर बालक के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

(c) बालक का विकास वंशानुक्रम व वातावरण की अंतः क्रिया का परिणाम है।

(d) बालक के विकास की दिशा तो उसका वंशानुक्रम निर्धारित करता है परंतु उसकी क्षमताओं का पूर्ण विकास उपर्युक्त वातावरण द्वारा ही संभव होता है।

Ans.a

3.निम्नलिखित में से कौनसा कथन वंशानुक्रम व वातावरण के सापेक्षिक महत्व को स्पष्ट नहीं करता है?

(a) बालक के विकास में वंशानुक्रम व वातावरण को एक दूसरे से पृथक किया जा सकता है।

(b) बालक के विकास में वंशानुक्रम व वातावरण जितना अधिक समृद्ध होगा विकास भी उतना अधिक समृद्ध होगा।

(c) वंशानुक्रम व वातावरण के प्रभावों में अंतर करना असंभव है।

(d) मानव वंशानुक्रम व वातावरण की उपज है।

Ans.b

4.निम्नलिखित में से असत्य कथन का चयन कीजिए?

(a) मानव जीवन का आरंभ एक कोशिका से होता है जिसे संयुक्त कोश (Zygote) कहते है।

(b ) यह संयुक्त कोश (Zygote) शुक्राणु व अण्डाणु दो उत्पादक कोशिकाओं का योग होता है।

(c) माता-पिता की जनन कोशिका में 25 जोड़े गुणसूत्र होते है।

(d) मानव कोशिका में उपस्थित गुणसूत्रों में पाये जाने वाले जीन (Genes)

Ans.c

5.वंशक्रम में इस नियम के अनुसार प्रकृति विशिष्ट गुणों की बजाय सामान्य गुणों का अधिक वितरण करके एक जाति के प्राणियों को एक स्तर पर रखने का प्रयास करती है?

(a) पृथक्करण का नियम

(b) बीजकोष की निरंतरता का नियम

(c) विभिन्नता का नियम

(d) प्रत्यागमन का नियम

Ans.d

6.सत्य कथन छटिये :

(a) वंशक्रम में वे सभी संरचनाएँ, शारीरिक विशेषताएँ, क्रियाएँ व क्षमताएँ शामिल है जिन्हें वह अपने माता-पिता, अन्य पूर्वजों या प्रजाति से प्राप्त करता है।

(b) पित्रैकों को छोड़कर अन्य जो भी वस्तु व्यक्ति को प्रभावित करती है वातावरण कहलाती है।

(c ) वातावरण में वे सभी बाहरी तत्व आ जाते है जिन्होंने व्यक्ति को अपना जीवन आरंभ करने के समय प्रभावित किया।

(d) उपर्युक्त सभी

Ans.d

7.’वियोग के नियम’ के अनुसार असत्य छाँटिए?

(a) अंत में शुद्ध गुण वाली संतान रह जाती है।

(b ) वर्णसंकर प्राणी या जातियाँ आने वाली पीढ़ियों में अपने मौलिक या सामान्य रूप की ओर अग्रसर होती है व किसी एक पीढ़ी में दो गुणों का मेल आगे चलकर दो अलग अलग गुणों के रूप में प्रदर्शित होता है।

(c) दबे हुए गुण अपना अस्तित्व नहीं खोते बल्कि अगली पीढ़ी में अपना मूल अस्तित्व बनाए रखते है।

(d ) माता-पिता में जिसका गुण प्रभावी होता है वही दृष्टिगत होता है। दूसरे जनक का गुण लुप्त हो जाता है।

Ans.d

8.प्रतिभाशाली माता-पिता के कम प्रतिभाशाली संतान पैदा होने की प्रवृत्ति कहलाती है।

(a) प्रत्यागमन

(b) समानता

(c) बीजकोश की निरंतरता

(d) जीव सांख्यिकी नियम

Ans.a

9.वंशक्रम प्रभावित करता है

(a) मूल शक्तियों को

(b) बुद्धि को

(c ) चरित्र एवं सामाजिकता

(d ) उपर्युक्त सभी

Ans.d

10.असत्य कथन छघंटिये :

(a) बालक के विकास में वंशक्रम एवं वातावरण का समान महत्व है।

(b) वंशक्रम व वातावरण एक दूसरे से अंर्तसंबंधित व अंतनिर्भर है।

(c) बालक के विकास में वंशक्रम व वातावरण के प्रभावों में अंतर कर पाना सरल है।

(d) वातावरण उन उत्तेजनाओं का योग है जिनको व्यक्ति जन्म से मृत्यु तक ग्रहण करता है और जो उसे चोगों ओर से घेरे रहती है।

Ans.c

11. असत्य कथन बताइये

(a) पर्यावरण जीवन के प्रारंभ से ही यहाँ तक कि उत्पादक कोश में भी उपस्थित होता है।

(b) जीवन के सभी गुण वंशक्रम में है और इन गुणों का प्रकट होना पर्यावरण पर निर्भर करता है।

(c) व्यक्ति को जीवित रहने के लिए प्रकृति से संघर्ष करना पड़ता है।

(d ) अर्जित गुणों के संतान में संक्रमण हेतु उनका बीजकोश परप्रभाव पड़ना आवश्यक नहीं है।

Ans.d

Read more:

REET EXAM 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाते हैं ‘अभिप्रेरणा’ से जुड़े कुछ ऐसे सवाल, क्या आपको पता है इनके जवाब?

REET EXAM 2022: सिगमंड फ्रायड के मनोविश्लेषण वाद सिद्धांत से परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न, यहां पढ़िए!

इस आर्टिकल में हमने रीट 2022 परीक्षा हेतु ‘वंशानुक्रम और वातावरण’ से जुड़े (REET Heredity and Environment MCQ) के महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया है रीट परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट हुआ प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.


Spread the love

Leave a Comment