RTE Act 2009 (शिक्षा का अधिकार अधिनियम): CTET, MPTET और सभी शिक्षक परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वन-लाइनर्स

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

शिक्षा का अधिकार अधिनियम  (RTE) 2009 क्या है? What is the Right to Education Act (RTE) 2009?

शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का आधार होती है, और हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना उसका मौलिक अधिकार है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए भारत सरकार ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (Right to Education – RTE) 2009 लागू किया, जो 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा प्रदान करने की कानूनी गारंटी देता है।

इस अधिनियम का आधार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21A में निहित है, जिसे 86वें संशोधन अधिनियम, 2002 के तहत जोड़ा गया था। यह संशोधन शिक्षा को एक मौलिक अधिकार बनाता है और सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश देता है कि देश का प्रत्येक बच्चा बिना किसी आर्थिक बाधा के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके।

RTE अधिनियम न केवल बच्चों को स्कूल भेजने की बाध्यता तय करता है, बल्कि निजी स्कूलों में भी 25% सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के बच्चों के लिए आरक्षित करने का प्रावधान करता है। इसके अलावा, यह अधिनियम शिक्षकों की योग्यता, स्कूलों की आधारभूत संरचना, पाठ्यक्रम और शिक्षण विधियों को भी नियंत्रित करता है ताकि बच्चों को उच्च-स्तरीय शिक्षा मिल सके।

मुख्य उद्देश्य:

  • 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराना।
  • निजी स्कूलों में EWS वर्ग के बच्चों के लिए 25% सीटें आरक्षित करना
  • बच्चों को किसी भी प्रकार की शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना से मुक्त शिक्षा देना।
  • ड्रॉपआउट बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था करना।
  • शिक्षा प्रणाली को सभी के लिए सुलभ और समावेशी बनाना

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009, सामाजिक समानता को बढ़ावा देने और शिक्षा को सभी के लिए उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे लाखों बच्चों को शिक्षा का अवसर मिला है, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हुआ है और देश की प्रगति में योगदान बढ़ा है

#RTE Act 2009 Most Important One-liner
  • Right to education (RTE) act 2009 कब लागू किया गया।  –  1 अप्रैल 2010( J&K मे नहीं)
  • निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा को मूल अधिकार के रूप में किस अनुच्छेद में से जोड़ा गया था।  – अनुच्छेद 21-A
  • शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्राथमिक कक्षाओं में छात्र एवं शिक्षक का अनुपात कितना होता है।  – 1:30
  • RTE 2009 के तहत  शिक्षक के लिए 1 सप्ताह में न्यूनतम कितने घंटे कार्य होते हैं।  – 45 घंटे
  • RTE 2009 के तहत प्राथमिक स्तर पर न्यूनतम शैक्षणिक घंटे का कार्य दिवस होते हैं।  – 800 घंटे 200 दिन
  • निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा (RTE) के अधिकार में किस आयु वर्ग के बच्चों को रखा गया है।  –  4 से 14 वर्ष तक
  • RTE 2009 के तहत  प्राइवेट स्कूलों में कितने प्रतिशत सीटें निर्धन विद्यार्थियों के लिए आरक्षित होती हैं।  –  25%
  • RTE को लोकसभा में कब पारित किया गया।  –  4 अगस्त 2009
  • SMC(School Management Committee)का अध्यक्ष कौन होता है।  –  अभिभावक(Parents)
  • राज्यसभा में RTE  एक्ट कब पारित किया गया।  –  20 जुलाई 2009
  • RTE  को राष्ट्रपति के द्वारा मंजूरी कब प्रदान की गई।  – 26 अगस्त 2009
  • यदि प्राथमिक स्तर पर 150 से अधिक बच्चे हो तो इनके लिए क्या प्रावधान है। – एक प्रधानाध्यापक एवं 5 शिक्षक
  • RTE 2009 के अनुसार उच्च प्राथमिक स्तर पर  अर्थात कक्षा 6 से 8 हेतु छात्र एवं शिक्षक का अनुपात  होना चाहिए।  –  35:1 (35 बच्चों पर 1 शिक्षक)
  • उच्च प्राथमिक स्तर पर  अर्थात कक्षा 6 से कक्षा 8  तक कितने बच्चे होने पर प्रधानाध्यापक की Appointment (नियुक्ति) होगी।  –  100 से अधिक
  • RTE 2009 के अनुसार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक यदि प्रवेश दिए गए सदस्यों की संख्या 200 से अधिक है तो विद्यार्थी एवं शिक्षक का अनुपात क्या होगा।  – 40:1
  • RTE के तहत उच्च प्राथमिक स्तर पर न्यूनतम शैक्षणिक घंटे एवं कार्य दिवस होंगे।  –  1000 घंटे, 220 दिन
  • यदि प्राथमिक स्तर पर एक विद्यालय में कुल 240 बच्चे हैं तो इसके लिए कितने अध्यापक होंगे।  – 6 अध्यापक
  • RTE  2009 के अनुसार प्राथमिक स्तर पर एक अध्यापक को प्रतिदिन कितने घंटे पढ़ाना होगा।  –  4 घंटे
  • RTEके तहत उच्च प्राथमिक स्तर पर एक अध्यापक को प्रतिदिन कितने घंटे पढ़ाना होगा।  –  साढे 4  घंटे
  • RTE 2009  की किस  धारा में यह बताया गया है कि  बच्चों को शारीरिक दंड देना और प्रताड़ित करना मना है।  –  धारा 17
  • RTE का Official Name क्या है।  –  निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (The right of children to free and compulsory Education Act, 2009)
  • RTE  Act – 2009 के अनुसार कितने वर्ष के अंदर प्रत्येक बसावट के पास सरकारी स्कूल होगा। –  3 वर्ष
  • कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 के लिए विद्यार्थियों के लिए विद्यालय की दूरी कितनी  होना चाहिए। –  1 किलोमीटर के अंदर
  • कक्षा 6 से 8 हेतु विद्यालय कितनी दूरी पर होगा।  – 3 किलोमीटर
  • एक 9 साल के  बच्चा जो पहले कभी स्कूल नहीं गया हो  को RTE के अनुसार किस कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा।  – चौथी कक्षा में( धारा 4 के अनुसार)
  • RTE  Act – 2009 मे कुल धाराएं, अध्याय एवं अनुसूचियां कितनी है।  –  धाराएं-38, अध्याय-7, अनुसूची-1
  • किस अध्याय में सर्वाधिक धाराएं हैं।  –  अध्याय 4 (12-28) 16 धाराएं
  • RTE  Act – 2009 की किस धारा के अंतर्गत विद्यालय प्रबंधन समिति(School Management Committee) का प्रावधान है।  –  धारा 21
  • RTE धारा 17 का प्रावधान है। –  बच्चों को शारीरिक दंड नहीं देना
  • शिक्षा अधिनियम 2009 की किस धारा में छात्र एवं शिक्षक अनुपात का वर्णन है।  –  धारा 25 में
  • RTE की किस धारा में यह बताया गया है कि शिक्षक Private Tuition नहीं पढ़ा सकता।  –  धारा 28
  • शिक्षा का अधिकार अधिनियम एक्ट  (RTE) 2009 में इस पर ध्यान नहीं दिया गया है।  –  14 वर्ष के पश्चात  शिक्षा
  • छात्र एवं शिक्षक अनुपात में क्या प्रधान अध्यापक शामिल होगा।  –  नहीं
  • RTE  अधिनियम 2009 के अनुसार विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को किस शिक्षा व्यवस्था के अंतर्गत पढ़ना चाहिए।  – समावेशी शिक्षाव्यवस्था
  • RTE एक्ट की कौन सी धारा अध्यापकों के कर्तव्य से संबंधित है।  –  धार 24
  • एक प्राथमिक विद्यालय कक्षा 1 से 5 तक में कुल 62 विद्यार्थी है RTE अधिनियम 2009 के अनुसार वह कितने शिक्षक उपलब्ध कराने होंगे।  – 3 शिक्षक
  • एक प्राथमिक शिक्षक को शिक्षक और तैयारी के लिए कितने कार्य घंटे प्रति सप्ताह RTE  एक्ट 2009 के अंतर्गत विहित किए गए हैं।  –  45
  • भारत सरकार ने बच्चों के लिए मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम किस वर्ष में लागू किया था।  – 2009 में
  • भारत शिक्षा को बच्चों का मौलिक अधिकार घोषित करने वाला विश्व का कौन सा देश बन गया है।  –  135 बा
  • शिक्षा का अधिकार अधिनियम संपूर्ण देश में कब लागू किया गया।  – 1 अप्रैल 2010
  • निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम  (RTE) 2009 के अनुसार, 200 बालकों पर शिक्षकों की संख्या कितनी होगी।  –  5
  • निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009  (RTE) का विस्तार किस राज्य में नहीं किया गया।  –  जम्मू कश्मीर
  • (RTE) निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की कौन सी धारा राज्य सरकार को नियम बनाने की शक्ति देती है।  – धारा 38
  • कक्षा एक से पांच तक के बालकों के संबंध में विद्यालय आसपास से कितने किलोमीटर की दूरी के भीतर स्थापित किया जाएगा।   – 1 किलोमीटर
  • RTE  2009 के तहत अध्यापकों के प्रशिक्षण के लिए मानकों का विकास व लागू करने का अधिकार  किसे होगा।  – केंद्र सरकार
  • व्यय होगा।  – 25%
  • शिक्षा के अधिकार की प्रकृति होती है।  – संवैधानिक
  • RTE के तहत किस कक्षा तक बालक को रुकाया निष्कासित नहीं किया जा सकता है।  – कक्षा 8 तक

 RTE ACT 2009 COMPLETE NOTES FOR CTET & ALL TET  

(shiksha ka adhikar adhiniyam )RTE ACT 2009 Notes

“दोस्तों यदि आप “RTE Act -2009” से संबंधित ओर आधिक विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट करके अवश्य बताएं।” यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो,हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर कीजिए। इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!

1. बाल विकास एवं शिक्षा मनोविज्ञान के महत्वपूर्ण सिद्धांत Click  Here
2. शिक्षण विधियाँ एवं उनके प्रतिपादक/मनोविज्ञान की विधियां,सिद्धांत Click  Here
3. मनोविज्ञान की प्रमुख शाखाएं एवं संप्रदाय Click  Here
4. बुद्धि के सिद्धांत  Click  Here
5. Child Development: Important Definitions Click  Here
6. समावेशी शिक्षा Notes Click  Here
7. अधिगम  की परिभाषाएं एवं सिद्धांत Click  Here
8. बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र Click  Here
9. शिक्षण कौशल के नोट्स Click  Here
 
Science Pedagogy Notes Click Here
Hindi Pedagogy Notes Click Here
EVS Pedagogy Notes Click Here
Maths Pedagogy Notes Click Here
[To Get latest Study Notes  Join Us on Telegram- Link Given Below]

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

6 thoughts on “RTE Act 2009 (शिक्षा का अधिकार अधिनियम): CTET, MPTET और सभी शिक्षक परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण वन-लाइनर्स”

Leave a Comment