Science Pedagogy Notes: विज्ञान का अर्थ, प्रकृति एवं परिभाषाएं

Spread the love

Science Pedagogy In Hindi

इस आर्टिकल में हम साइंस पेडगॉजी (Science Pedagogy) के अंतर्गत जानेंगे विज्ञान  का अर्थ एवं प्रकृति, विज्ञान के लक्ष्य, उद्देश्य इसके साथ ही NCERT के अनुसार शिक्षण के उद्देश्य, जो इस प्रकार हैं। 

विज्ञान का अर्थ एवं प्रकृति (meaning and nature of science )

 विज्ञान को अंग्रेजी शब्द science के हिंदी रूपांतरण के रूप में जाना जाता है। science शब्द की उत्पत्ति लेटिन भाषा के scintia (साइंटिया)  शब्द से हुई है।  साइंटिया शब्द का अर्थ to know ( जानना) है।  अतः ” जानना”

को विज्ञान के नाम से जाना गया। 

 परिभाषाएं (Definitions)

 प्रकृति के क्रमबद्ध अध्ययन एवं प्रयोगों द्वारा प्रमाणित वर्गीकृत ज्ञान को विज्ञान कहते हैं। 

विभिन्न विद्वानों द्वारा विज्ञान की परिभाषाएं (Definitions of science by various scholars)

(1) आइंस्टीन के अनुसार –  हमारी ज्ञान अनुभूतियों की अस्त-व्यस्त विभिन्न नेताओं को एक तर्कपूर्ण प्रणाली बनाने के प्रयास को ही विज्ञान कहते हैं। 

(2) सत्यपाल के अनुसार – ” विज्ञान सृष्टि का क्रमबद्ध ज्ञान है।”

(3) W.C. डैंपियर के अनुसार –  विज्ञान प्राकृतिक विषय का व्यवस्थित ज्ञान और धारणाओं के बीच संबंधों का तार्किक अध्ययन है। जिसमें से यह विषय व्यक्त होते हैं।  

(4) कोनाल्ड के अनुसार  – विज्ञान अंतः संबंधित संप्रत्ययो एवं संप्रत्यत्मक योजनाओं की श्रंखला है।  जो प्रेक्षण और प्रयोग के परिणाम स्वरूप विकसित हुई है। 

♦ Science Pedagogy MCQ «Click Here»

विज्ञान की प्रकृति (Nature of science in hindi)

  • विज्ञान की प्रकृति तार्किक होती  है।
  •  इसका सभी विषयों के साथ सहसंबंध होता है।
  •  इसके द्वारा जिज्ञासु एवं उदार मनोवृति का विकास होता है।
  •  इसके अध्ययन से विद्यार्थी तथ्यों के आधार पर ही किसी बात को स्वीकार कर पाते हैं।
  •  इससे विद्यार्थी नवीन ज्ञान को खोजने हेतु उत्सुक होता है।
  •  इससे बालक को में व्यवस्थित तरीके से कार्य करने की आदतों का विकास होता  है।
  •  इसके अपने सिद्धांत एवं नियम होते हैं।
  •  इसकी भाषा प्रतीकात्मक एवं संकेत आत्मक दोनों होती है।
  •  इसके द्वारा बालकों में सर्वाधिक वैज्ञानिक प्रगति का विकास होता है। 

विज्ञान के लक्ष्य (Science goals )

1.  ज्ञानात्मक उद्देश्य (1956) बी.एस ब्लूम

2.  भावनात्मक उद्देश्य(1964) करथवाल

3.  क्रियात्मक उद्देश्य (1969)  सिम्पसन

विज्ञान के उद्देश्य (Science objectives)

  •  अंधविश्वास से मुक्ति  दिलवाना।
  •  अनुसंधान करने की प्रवृत्ति विकसित करना।
  •  बालकों की सोच व्यापक करना।
  •  किसी कार्य को करने के लिए वैज्ञानिक तरीका प्रदान करना।
  •  विज्ञान के ज्ञान को बालक की व्यवहारिक जीवन से जोड़ना।
  •  इस विषय के माध्यम से बालकों को आत्मनिर्भर बनाना।
  •  बालकों को वैज्ञानिक साक्षर बनाना।
  •  बालकों को वैज्ञानिक बनाना विज्ञान का लक्ष्य है उद्देश्य से नहीं।
  •  विद्यार्थियों को विज्ञान के विषय का अन्य विषयों के साथ सहसंबंध बताना।
  •  व्यवस्थित तरीके से कार्य करने की आदतों का विकास करना।

EVS Notes For CTET «Click Here»

Science Pedagogy In Hindi

NCERT के अनुसार शिक्षण उद्देश्य (Learning objectives as per NCERT)

1.  ज्ञान (Knowledge)

 प्रत्यास्मरण –  तथ्य चिन्ह प्रतीक पहचान आदि। 

 प्रत्यभिज्ञान –  परिभाषा सूत्र क्रियाविधि नियम सिद्धांत आदि। 

2.  अवबोध (Sense) –   तुलना करना,अंतर करना, वर्गीकरण करना, संग्रहण करना या संश्लेषित करना, संबंध स्थापित करना,  व्याख्या करना, स्पष्ट करना, सूची बनाना, अर्थ बताना या अपने शब्दों में कहना, विश्लेषण करना, उदाहरण देना, त्रुटि का पता लगाना, अनुमान लगाना आदि अवरोध के अंतर्गत आते हैं। 

3.  अनुप्रयोग (ज्ञानोपयोग) (Applications)

  • प्राप्त ज्ञान का नवीन परिस्थितियों एवं संबंधित समस्याओं में उपयोग करना।
  •  प्राप्त ज्ञान का दैनिक जीवन में उपयोग करना।
  •  प्राप्त ज्ञान के आधार पर निष्कर्ष निकालना, निर्णय लेना, विधि का चयन करना, प्रयोग करना, त्रुटि में सुधार आदि। 

4. कौशल (skill)

  •  सरलता शीघ्रता व शुद्धता से कार्य करना एवं गणना करना।
  •  उपकरणों को व्यवस्थित करना।
  •  सुंदर चित्र चार्ट एवं मॉडल बनाना।
  •  सारणी बनाना।
  •  प्रयोगों को कुशलता से करना।
  •  लेखा चित्र पड़ना एवं बनाना।

5. अभिरुचि (Interest)

  •  बच्चों की विषय में रुचि जागृत करना।
  •  स्वयं के द्वारा कार्य किया जाना।
  •  विद्यार्थी विद्यार्थी तथा अध्यापक व विद्यार्थी के मध्य निकटता आना।
  •  कमजोर विद्यार्थियों की सहायता करना, नवीन साहित्य पढ़ाना, पुस्तकालय एवं वाचनालय में जाकर अध्ययन करना, गणितज्ञ व वैज्ञानिकों की जीवनी पढ़ने के लिए प्रेरित करना 

♦ इन्हे भी पढे ♦

Social Science Teaching Methods

Yashpal Committee Report Important Questions

Definition of Educational Psychology

Sanskrit Bhasha Kaushal Notes

Micro Teaching Notes For CTET, DSSSB, KVS, NVS

बाल विकास एवं शिक्षा मनोविज्ञान के महत्वपूर्ण सिद्धांत NOTES for Teacher’s Exam

[To Get latest Study Notes  Join Us on Telegram- Link Given Below]

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here


Spread the love

Leave a Comment