SUPER TET 2022 SCIENCE Practice MCQ: यूपी में शिक्षक बनने के लिए ‘सामान्य विज्ञान’ के इन सवालों से करें सुपर टेट परीक्षा की, पक्की तैयारी

Spread the love

Super TET Exam 2022 Science: उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद (UPBEB) के द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा जिसे हम सुपर टेट के नाम से जानते हैं  को बाद में शुरू किया गया है इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को यूपीटीईटी अथवा सीटीईटी एग्जाम क्वालीफाई होना आवश्यक है यदि आप भी आगामी सुपर टेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद काम की है इस आर्टिकल में हम परीक्षा में ‘सामान्य विज्ञान’ से पूछे जाने वाले कुछ चुनिंदा सवाल लेकर आए हैं जिन्हें आपको एक नजर जरूर पढ़ लेना चाहिए.

उत्तर प्रदेश में होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा में पूछे जाएंगे सामान्य विज्ञान के ऐसे सवाल, अभी देखें—Super TET Exam 2022 Science Practice Question Answer

Q. निम्नांकित बलों में से कौन सा बल सबसे कमजोर बल है?

(1).गुरुत्वाकर्षण बल

(2).विद्युत् बल

(3).न्यूक्लियर बल 

(4).चुम्बकीय बल 

उत्तर – 1.

Q. यदि आपको दीवार पर एक अच्छी तरह से प्रकाशित पेंटिंग की छवि को प्रोजेक्ट करने के लिए कहा जाता है, तो आप इस उद्देश्य के लिए निम्नलिखित में से किस ऑप्टिकल डिवाइस का चयन करेंगे?

(1) समतल दर्पण

(2) उत्तल दर्पण

(3) अवतल लेंस

(4) उत्तल लेंस

उत्तर- 4

Q. किग्रा द्रव्यमान की एक वस्तु 10 मीटर प्रति सेकण्ड के नियंत वेग से घर्ष रहित चिकनी क्षैतिज सतह पर फिसल रही है। वस्तु को समान वेग से गतिमान रखने के .लिए आवश्यक बल है।

(1) 0 न्यूटन

(2) 50 न्यूटन

(3) 250 न्यूटन

(4) 500 न्यूटन

उत्तर – 1

Q. शारीरिक व्यायाम के बाद हमें कभी-कभी मांसपेशियों में ऐंठन होने लगती है। इसका परिणाम के कारण होता है

(1) ग्लूकोज का लैक्टिक एसिड में रूपांतरण न होना

(2) पाइस्वेट का लैक्टिक अम्ल में परिवर्तन

(3) पाइस्वेट का अल्कोहल में रूपांतरण

(4) ग्लूकोज का पाइरुवेट में रूपांतरण न होना

उत्तर – 2

Q. उर्वरकों में उपलब्ध फसल पोषक तत्व हैं

(1) नाइट्रोजन, पोटेशियम और आयरन

(2) नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम 

(3) नाइट्रोजन, फास्फोरस और लोहा

(4) नाइट्रोजन, सोडियम और पोटेशियम

उत्तर – 2

Q. निम्नलिखित में से मुक्त अवस्था में पाई जाने वाली तीन धातुओं समुच्चय का चयन कीजिए।

(1) एल्युमिनियम, कॉपर, सिल्वर

(2) सोना, लोहा,चाँदी

(3) तांबा, सोना, लोहा

(4) चांदी , सोना , प्लेटिनम

उत्तर- 4

Q. द्रव्यमान एवं भार के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

1. द्रव्यमान परिवर्तनीय है

2. भार अपरिवर्तनीय है

3. द्रव्यमान अपरिवर्तनीय है

4. कोई भी विकल्प सही नहीं है

उत्तर – 3

Q. निम्नलिखित हमलों में से किसके कारण ‘कोका कोला’ का स्वाद खट्टा होता है

1. एसीटीक अम्ल

2. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

3 फॉस्फोरिक अम्ल

4. फॉर्मिक अम्ल

उत्तर – 3

Q. यदि किसी व्यक्ति को बंदूक की गोली लगने पर उसके शरीर से सभी गोलियां नहीं निकाली जाती तो निम्नलिखित में से किससे कारण उसके शरीर में जहर फैल जाएगा ?

1. पारा

2. सीसा

3. लोहा

4. आर्सेनिक

उत्तर – 2

Q. किसी पदार्थ पर विद्युत के द्वारा वांछित धातु की परत निपेक्षित करने की प्रक्रिया को इनमें से क्या कहा जाता है?

1. विद्युत लेपन

2. सराद लेपन

3. जंग लगना

4. क्रिस्टलीकरण

उत्तर – 1

Q. इनमें से कौन सा एक लार का लाभ नहीं है ?

1. यह निगलने में मदद करती है

2. यह शरीर मे RBC की वृद्धि करती है

3. यह मुख तथा दांतों को साफ रखती है

4. यह होंठो तथा जीभ की गति को अनुकूल बनाकर बोलने में मदद करता है

उत्तर – 2

Read more:-

SUPER TET EXAM 2022 Science Score Booster MCQ: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना साकार करने के लिए पढ़ें सामान्य विज्ञान के ये, संभावित सवाल

SUPER TET 2022 Science Practice Question: सामान्य विज्ञान के 15 ऐसे सवाल, जो आगामी उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती परीक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, अभी पढ़े

इस आर्टिकल में हमने सुपर टेट परीक्षा (SUPER TET) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए “सामान्य विज्ञान“ विषय के कुछ महत्वपूर्ण सवालों (Super TET Exam 2022 Science) का अध्ययन किया है. सुपर टेट सहित सभी टीईटी परीक्षाओं की नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं


Spread the love

Leave a Comment