REET Mains 2023: मनोविज्ञान के अंतर्गत ‘व्यक्तित्व’ से जुड़े कुछ ऐसे प्रश्न पूछे जाएंगे 25 फरवरी से होने वाली राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा में!

Spread the love

MCQ On Personality For REET Mains: शिक्षक के रूप में अपना कैरियर बनाने के लिए लाखों युवा अभ्यर्थी प्रतिवर्ष शिक्षक पात्रता परीक्षा में सम्मिलित होते हैं। बात की जाए राज्य स्तर पर होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा की तो वर्तमान समय में 25 फरवरी से राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रीट मुख्य परीक्षा आयोजित की जा रही है, जो कि 1 मार्च 2023 तक जारी रहेगी यह परीक्षा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षकों की भर्ती हेतु आयोजित की जा रही है। जिसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।

यदि आप भी राजस्थान के शासकीय विद्यालयों में शिक्षक बनने का सपना रखते हैं, और इस परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपके लिए मनोविज्ञान के अंतर्गत व्यक्तित्व पर आधारित कुछ ऐसे महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आए हैं। जो कि आपको परीक्षा में पूछे जा सकते हैं। इस टॉपिक से एक से दो प्रश्न हर वर्ष पूछे जाते रहे हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को इन प्रश्नों का अध्ययन ध्यानपूर्वक करना होगा, जिससे कि बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके।

व्यक्तित्व पर आधारित परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न—Personality Based objective type questions REET Mains Exam 2023

1. कौनसा सिद्धांत व्यक्तित्व के विकास में बाल्यकाल के अनुभवों को प्रमुख महत्व देता है- 

(1) संज्ञानात्मक (कॉग्नीटिव)

(2) पारिस्थितिक (इकोलॉजिकल)

(3) मनोवेगीय (साइकोडायनामिक)

(4) मनोसामाजिक (साइकोसोशल) 

Ans- 3 

2. निम्नलिखित में से किसको ‘मनोविश्लेषण के पिता के रूप में वर्णित किया गया है।

(1) सिगमंड फ्रायड

(2) एरिक एच. एरिक्सन

(3) अब्राहम मैस्लो 

(4) जीन पियाजे

Ans- 1 

3. (रेमंड कैटल का) 16PF क्या है?

(1) 16 पूर्णतावाद कारक

(2) 16 व्यक्तिवादी असफलता 

(3) 16 व्यक्तिवादी कारक

(4) 16 व्यक्तिगत तथ्य

Ans- 3 

4. निम्नलिखित में से कौनसा कैटल द्वारा तैयार किया गया व्यक्तित्व परीक्षण है।

(1) वाक्य पूर्णता परीक्षण

(2) एनईओ-एफएफआई

(3) सोलह व्यक्तित्व कारक प्रश्नावली 

(4) नियंत्रण का ठिकाना (लोकस ऑफ कंट्रोल)

Ans- 3 

5. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्तित्व का प्रकार क्रेचमर द्वारा नहीं दिया गया है?

(1) सुडौल काय

(2) कलात्मक

(3) लंबकाय

(4) गोलाकाय

Ans- 2 

6. स्प्रेंजर के व्यक्तित्व प्रकार के वर्गीकरण में, निम्नलिखित में से कौन-सा प्रकार शामिल नहीं है?

(1) राजनीतिक

(2) धार्मिक

(3) आर्थिक

(4) भौतिकवादी

Ans- 4 

7. व्यक्तित्व का समाजशास्त्रीय प्रकार का सिद्धांत’ दिया गया

(1) हिप्पोक्रेटस के द्वारा

(2) क्रेचमर के द्वारा

(3) शेल्डन के द्वारा

(4) स्प्रेन्जर के द्वारा 

Ans- 4 

8. आउटगोइंग (निर्गामी) में किस तरह का व्यक्तित्व गुण सर्वाधिक रूप से सामान्यतः जुड़ा हुआ है

(1) बहिर्मुखता

(2) अंतर्मुखता

(3) अवसाद

(4) मनोव्याधिता

Ans- 1

9. कार्ल युंग ने पहली बार वर्ड एसोसिएशन टेस्ट का प्रयोग निम्न वर्ष में किया था

(1) 1909

(2) 1922

(3) 1912

(4) 1848

Ans- 1 

10. सामान्यतः बहिर्मुखी होता है-

(1) व्याकुल

(2) कम बातचीत करने वाला

(3) विचारशील

(4) आउटगोइंग (मिलनसार)

Ans- 4 

11. व्यक्तित्व का मानवतावादी सिद्धांत इनके द्वारा प्रस्तावित किया गया था

(1) अब्राहम मास्लो

(2) कार्ल रोजर्स

(3) पावलाव

(4) कार्ल युग

Ans- 1 

12. निम्नलिखित में से कौन-सा मनोवैज्ञानिक ‘मानवतावादी मनोविज्ञान’ का समर्थक नहीं है?

(1) फ्रायड

(2) मैस्लो 

(3) रोजर्स

(4) आर्थर कॉम्ब्स

Ans- 1 

13. किसने व्यक्तित्व के आकलन को बाह्य और आंतरिक दो आयामों पर निर्धारित किया-

(1) केटल

(2) आईसेंक

(3) फ्रायड

(4) बंडूरा

Ans- 2 

14. आइसेंक ने व्यक्तित्व के एक तीसरे आयाम की बात की है, यह कौनसा है

(1) सहमतता (एग्रीएबलनेस)

(2) अंतर्विवेकशीलता (कॉन्शीयसनेस)

(3) न्यूरोटिज्म

(4) साइकोटिज्म

Ans- 4

15. रोशार्क स्याही का धब्बा परीक्षण निम्न से बना होता है।

(1) काले पत्ते और 5 रंगीन पत्ते

(2) 10 काले और 10 सफेद पत्ते 

(3) 5 काले और सफेद पत्ते और 5 रंगीन पत्ते

(4) 10 बहुरंगी पत्ते

Ans- 3 

Read More:-

REET Mains 2023: राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने से पहले ‘पेडागॉजी’ के इन सवालों को जरूर पढ़ें!

REET Mains Exam 2023: 25 फरवरी से शुरू होने जा रही रीट मुख्य परीक्षा के लिए ‘सामाजिक अध्ययन’ के महत्वपूर्ण प्रश्न!


Spread the love

Leave a Comment