REET Mains 2023: रीट मुख्य परीक्षा में पूछे जाएंगे शिक्षण सहायक सामग्री से जुड़े ऐसे सवाल, एक नजर जरूर पढ़ें

Spread the love

Teaching Learning Material MCQ for REET Mains: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों के पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से होने वाला है जिसके एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे.  बता दे कि इसके माध्यम से राजस्थान के सरकारी विद्यालयों में level-1 और level-2 के शिक्षकों का चयन किया जाएगा. यदि आपने भी इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने आवेदन किए हैं तो यहां परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षण अधिगम सामग्री से पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को एक बार जरूर पढ़ लेवे.

शिक्षण सहायक सामग्री पर आधारित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न—teaching learning material mCQ for rEET mains

Q. निम्न में से क्या शिक्षण सहायक सामग्री में मल्टीमीडिया साधन नहीं है?

A. चलचित्र

B. दूरदर्शन

C. रेडियो

D. पाठ्य पुस्तक

Ans- D 

Q. छात्रों के विचार और कल्पना दोनों का विकास करने हेतु आवश्यक है?

A. पाठ्य पुस्तक

B. रेडियो

C. लिंगुअफोन

D. यह सभी

Ans- D

Q. कक्षा कक्ष शिक्षण होना चाहिए ?

A. संवाद मूलक

B. सरल

C. एक तरफा

D. तीव्र

Ans- A

Q.शिक्षक प्रभावी अनुदेशन प्रदान करने हेतु जिन स्रोतों का प्रयोग करता है उन्हें कहते हैं?

A. द्वितीयक स्रोत

B. स्रोत

C. शिक्षण की तकनीकी

D. शिक्षण सामग्री

Ans- D 

Q.नाटक, भ्रमण आदि है?

A.क्रियात्मक साधन

B. त्रिआयामी साधन

C. प्रक्षेपित सामग्री

D. ग्राफिक सामग्री

Ans- A

Q.श्रव्य दृश्य सामग्री-

A. अवबोध में सुविधा प्रदान करती है

B. अधिगमकर्ता के प्रत्यक्षीकरण को विकसित करने में सहायता करती है 

C. अधिगमकर्ता की धारणा शक्ति को बढ़ाती है

D. उपयुक्त सभी

Ans- D 

Q. कोई छात्र अपने घर पर स्वयं ही कंप्यूटर चला रहा है, तब किस रूप में कुंप्यूटर कार्य करेगा?

A. मशीन के रूप में

B. शिक्षक के रूप में

C. मशीन एवं शिक्षक दोनों के रूप में

D. उपरोक्त में से किसी भी रूप में नहीं

Ans- C 

Q. भाषा पुस्तकालय में किस प्रकार की पुस्तकें होनी चाहिए?

A. साहित्यिक

B. लोकरंजन कारी

C. लोक मंगलकारी

D. इन सभी प्रकार की

Ans- D 

Q. कौन सा शिक्षण साधन दृश्य श्रव्य साधन नहीं है?

A. नाटक

B. रेडियो

C. टेलीविजन

D. कंप्यूटर

Ans- B 

Q. टेलीविजन के प्रयोग से?

A. शुद्ध उच्चारण में सहायता मिलती है

B. शुद्ध लेखन में सहायता मिलती है

C. शुद्ध पढ़ने में सहायता मिलती है

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- A 

Q. भाषा शिक्षण में परंपरागत सामग्री के रूप में बहुत अधिक सहायक सामग्री किसे समझा जाना चाहिए?

A. पाठ्य पुस्तक

B. रेखाचित्र

C. श्यामपट्ट

D. चित्र

Ans- A 

Q. लिंग्वाफोन उदाहरण है?

A.श्रव्य सामग्री का

B. दृश्य श्रव्य सामग्री का

C. दृश्य सामग्री का

D. क्रिया समग्री का

Ans- A 

Q.निम्न में से शिक्षण की प्रभुत्ववादी शिक्षण पद्धति है

A. पाठ प्रदर्शन

B. मस्तिष्क विप्लव

C. दल शिक्षण

D. सम्मेलन

Ans- A

Q. निम्न में से शिक्षा की प्रजातांत्रिक शिक्षण पद्धति है

A. सामूहिक वाद विवाद

B. कार्यशाला

C. अभिक्रमित अनुदेशन

D. अ एवं व दोनों

Ans- D

Q. प्रायोजना पद्धति के प्रवर्तक थे

A. सुकरात

B. वुडवर्थ

C. किलपैट्रिक

D. स्टालरो

Ans- C 

Q. निमन में से कौन सी शिक्षण की सामग्री श्रव्य दृश्य सामग्री है।

A.कंप्यूटर

B. एपिडायस्कोप

C. डायस्कोप

D. नक्शे

Ans- A 

Q. निम्न में से कौनसी शिक्षण दृश्य सामग्री है

A. ग्रामोफोन

B. एटलस

C. उपरोक्त सभी

D. रेडियो

Ans- B 

Q. निम्न में से रेडियो के लाभ हैं।

A.रेडियो द्वारा एक ही समय में कम व्यय करके अधिक से अधिक लोगों को जागृत किया जा सकता है 

B. शैक्षिक उद्देश्यों की पूर्ति के साथ-साथ यह प्रसारण छात्रों का मनोरंजन करने में भी सहायक है। 

C. रेडियो प्रसारण से अध्यापक स्वामी ज्ञान प्राप्त करता है।

D. उपरोक्त सभी

Ans- D 

Q.ओवरहेड प्रोजेक्टर कौन सी अधिगम सामग्री का उदाहरण है?

A. दृश्य श्रव्य उपकरण 

B. श्रव्य उपकरण

C. दृश्य उपकरण

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- C 

Q. निम्न में से कौन सा शिक्षण का त्रिआयामी साधन हैं

A. एक फूल

B. मेज कुशी

C. मॉडल 

D. उपरोक्त सभी

Ans- D 

Q.  दृश्य श्रव्य सहायक सामग्री का उपयोग होता है

A. शिक्षण कौशलों के विकास में 

B. शिक्षण को रोचक बनाने में

C. एक से अधिक इंद्रियों को सक्रिय करने में

D. उपरोक्त सभी के लिए

Ans- D 

Q.भाषा शिक्षण में अधिगम सामग्री का प्रमुख दायित्व है?

A. कम समय में अधिक ज्ञान दिया जाए 

B. छात्रों का ध्यान पाठ में केंद्रित होना

C. शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य में कम मेहनत किया जाना

D. विषय वस्तु के कठिन स्थलों का उचित स्पष्टीकरण करना

Ans- D

Q. प्रशिक्षण एवं अभ्यास संबंधित हैं?

A. संज्ञानात्मक वाद से

B. व्यवहारवाद से

C. निर्मितवाद से

D. कोई नही

Ans- B 

Q. क्रियाप्रसूत साहचर्य मुख्यतः किसकी भूमिका पर बल देता हैं ?

A. अधिगम सामग्री

B. शिक्षक

C. वातावरण

D. पुनर्बलन

Ans- D 

Q. अधिगम होता हैं ?

A. विद्यालय में

B. विद्यालय के बाहर

C. दोनो विद्यालय मे एंव विद्यालय के बाहर

D. केवल कक्षा-कक्ष मे

Ans- C 

Q. “वास्तविक चीजों को त्रिविमीय रूप में प्रदर्शित करना ही मॉडल है? यह कथन किसका है?

A. डब्लू चेवलर

B. क्रो एंड क्रो

C. मैक्स अली

D. डेंट

Ans-  A 

Q. दूरवर्ती शिक्षा के लिए बहुत ही उपयुक्त प्रकार की तकनीक है

A. ग्रामोफोन

B. टेली कॉन्फ्रेंसिंग

C. रेडियो

D. टेप रिकॉर्डर

Ans- B

Q. पिछड़े बालक नई बातों को सरलता पूर्वक सीख व ग्रहण कर सकते हैं

A. चित्रों से 

B. फिल्मों से

C. मॉडल एवं रेडियो से 

D. उपरोक्त सभी

Ans- D 

Q. रेडियो की सीमाओं को कौन सा श्रव्य साधन दूर कर सकता है?

A. ग्रामोफोन

B. लिंगुअफोन

C. टेप रिकॉर्डर

D. उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans- C 

Q. साइट क्या हैं

A. टीवी चैनल

B. स्लाइड प्रोजेक्टर

C. टेलीकम्युनिकेशन यंत्र

D. उपग्रह अनुदेशात्मक दूरदर्शन प्रयोग

Ans- D 

Read More:

REET Mains Exam 2022: सूचना तकनीकी के बेहद रोचक सवाल, जो रीट मुख्य परीक्षा में आपके अंक बढ़ाएंगे, अभी पढ़ें

REET Mains Exam 2023: रीट मुख्य परीक्षा का शेडुल हुआ घोषित, इस तारीख़ को होगी परीक्षा

यहां हमने रीट मुख्य परीक्षा में ‘शिक्षण सहायक सामग्री’ से पूछे जाने वाले (Teaching Learning Material MCQ for REET Mains) के कुछ महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया है रीट मुख्य परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment