World Mental Health Day 2022: आज मनाया जा रहा है ‘वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे’, जानें! इसका महत्व और इतिहास

Spread the love

World Mental Health Day 2022: आज के दिन 10 अक्टूबर को प्रतिवर्ष विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day) मनाया जाता है। इस दिन की  शुरुआत 10 अक्टूबर 1992 से शुरु की गई। विश्व में लाखों लोग मानसिक तनाव की परेशानी झेल रहे हैं इसीलिए मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु इस दिन मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। 

बता दे मानसिक तनाव आत्महत्या का सबसे बड़ा कारण है, WHO की रिपोर्ट के मुताबिक 2019 साल में पूरी दुनिया में लगभग 7 लाख 3 हजार लोगों ने आत्महत्या की थी। जिसमें ज्यादातर 20 से 35 वर्ष की उम्र वाले युवा शामिल है, इनकी संख्या 60 हजार के पार हो गई थी। आत्महत्या करने वाले युवा और मिडिल क्लास फैमिली वाले ही रहते हैं। आज के इस आर्टिकल में आपको विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के इतिहास के बारे में बताएंगे, साथ ही मानसिक अवसाद से छुटकारा पाने के कुछ टिप्स भी प्रदान करने वाले है तो आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। 

क्यों ? मनाया जाता है वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पहली बार 10 अक्टूबर 1992 को मनाया  गया था। पहली बार विश्व मानसिक स्वास्थ्य संघ की पहल पर यह दिवस मनाया गया था। यह एक संगठन है जिसके सदस्य 150 से अधिक देशों  में है, इस दिन संगठन के हजारों लोग मानसिक बीमारी की जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

मानसिक तनाव से, कैसे छुटकारा पाएं

सभी के लिए यह आवश्यक हो जाता है कि वे अपने शारीरिक स्वास्थ्य पहले मानसिक स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। क्योंकि फिजिकल एक्टिविटी करने से पहले हम पहले मानसिक दौर से गुजरते हैं। आजकल मनुष्य के जीवन में बहुत सी समस्याएं उत्पन्न होती जिससे मानसिक तनाव उत्पन्न होता है। जब किसी का मानसिक स्वास्थ्य ही नहीं रहता है तो  शारीरिक स्वास्थ्य  पर भी काफी असर पड़ता है। 

मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए, लोगों का दृष्टिकोण होना चाहिए कि इस मानसिक तनाव को कैसे रोका जाए। क्योंकि रोकथाम है इसकी असली दवा होती है। अपने मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए  नियमित रूप से रोजाना शारीरिक व्यायाम करना चाहिए, प्राणायाम भी इसका बेहतर उपाय रहता है। नीचे कुछ जरूरी उपाय दिए गए हैं जिसे आप जरूर पढ़े। 

  • अच्छी नींद ले। 
  • ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह ले। 
  • नशे से दूर रहे
  • मानसिक तनाव दूर करने के लिए वह कार्य करें जो आपको पसंद है। 
  •  मानसिक तनाव को अपने को ज्यादा हावी न होने दें। 

Read More:

Today Current Affairs (8 October): सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करंट अफेयर के चुनिंदा सवाल, यहां पढ़िए


Spread the love

Leave a Comment