UP Police Recruitment 2022: अच्छी खबर! 40 हज़ार पदों पर बम्पर भर्ती, वित्त मंत्री नें दी जानकारी 

UP Police Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 40,000 पदों के लिए भर्ती कराई जाएगी। आपको बता दें, इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना नें अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी है। बोर्ड द्वारा जल्द ही इस संबंध में नोटिफ़िकेशन जारी किया जाएगा। 

इन पदों पर निकली है इतनी भर्तीयाँ

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी नें बताया, रेडियो शाखा में 2430 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जल्द ही आयोजित कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त कांस्टेबल और इसके समकक्ष 26,382 पद, कांस्टेबल पीएसी के 8540 पद और 1582 पदों पर जेल वार्डर के लिए भर्ती निकली जाएगी।  

साथ ही अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी बताते हैं कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस विभाग में 100 दिनों में 10,000 पदों पर भर्ती कराने का अभियान शुरू किया गया था, जिसे समय से पहले ही पूरा कर लिया गया है। 
बोर्ड द्वारा नोटिफ़िकेशन जारी होते ही अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड द्वारा जल्द ही भर्ती प्रक्रिया जारी कि जाएगी।

ये भी पढ़ें-

UP TGT PGT Recruitment 2022: यूपी टीजीटी पीजीटी भर्ती का नोटिफ़िकेशन जारी, जानें किस विषय में हैं कितनी वेकेंसी

Leave a Comment