CTET 2022: हिंदी भाषा शिक्षण के इन सवालों को हल कर चेक करें, अपनी तैयारी का लेबल

Spread the love

CTET 2022 Hindi Pedagogy MCQ: शिक्षक की नौकरी एक सबसे बेहतर कैरियर विकल्पों में से एक माना जाता है और इसीलिए हर वर्ष लाखों अभ्यर्थी  सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होते हैं.  इस बार यह परीक्षा दिसंबर जनवरी माह में आयोजित होगी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है जो कि 24 नवंबर तक चलेगी.  यदि आप भी टीचिंग फील्ड में दिलचस्पी रखते हैं तो सीटेट के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर कर सकते हैं. 

 इस आर्टिकल में हम केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए पेपर 1 तथा paper-2 में पूछे जाने वाले हिंदी भाषा शिक्षण के कुछ बेहद महत्वपूर्ण सवाल शेयर कर रहे हैं.

अगले माह होने वाली सीटेट परीक्षा में आपके अंको को बढ़ाएंगे हिंदी पेडगॉजी के, यह सवाल—CTET Hindi pedagogy practice question answer

Q1. भाषा शिक्षक के रूप में निम्नलिखित में से कौन-सी सुधार करने की सर्वश्रेष्ठ तकनीक है?

A. शिक्षार्थी को बोलने के समय ही सुधार देना चाहिए

B. सुधार कार्य पूरी कक्षा की गतिविधि के रूप में किया जाना चाहिए ताकि कोई भी शिक्षार्थी त्रुटियों को न दोहराए

C. शिक्षार्थी की त्रुटियों को कभी भी सुधारने की आवश्यकता नहीं है

D. शिक्षक त्रुटियों का विश्लेषण करे और उनके पैटर्न को पहचाने उसके पश्चात् पुनः पढ़ाए तथा शिक्षार्थियों को उन त्रुटियों के बारे में स्पष्ट करे।

Ans-  D 

Q2. श्रव्य भाषावाद पूरी तरह से निर्भर है –

A. भाषा को वास्तविक जीवन के संदर्भ में सिखाने में

B. दोहराव तथा अभ्यास की आदत डालने में

C. लक्ष्य भाषा का प्रयोग करने तथा मातृभाषा के प्रयोग का निषेध करने में

D. लक्ष्य भाषा से अनुवाद करने में

Ans- B

Q3. एक भाषा शिक्षक के रूप में हमें अपने विद्यार्थियों में शब्दकोश के सफल प्रयोगकर्ता की आदत डालने का प्रयास करना चाहिए। निम्नलिखित में से कौन-सा तरीका शब्दकोश के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए सही नहीं है?

A. वाक्य के भाग ढूँढ़ना

B. संदर्भ में उपयुक्त अर्थ चुनना

C. शब्द की वर्तनी जानना

D. प्रत्येक नए शब्द के लिए शिक्षक से पूछना

Ans- D 

Q4. निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रामाणिक श्रवण का उदाहरण है – 

A. सस्वर पठन

B. कहानी सुनाना

C. रेडियो प्रसारण

D. गीत गाना

Ans- C 

Q5. भाषा शिक्षक के रूप में हमें व्याकरण का —————- ज्ञान होना  चाहिए

A. अव्यक्त तथा व्यक्त

B. सुस्पष्ट

C. अव्यक्त तथा सुस्पष्ट दोनों

D. विस्तृत

Ans- C 

Q6. निदानात्मक परीक्षण की सफलता निर्भर करती है ———–

A. शिक्षण अधिगम के समय और अंतराल पर

B. व्याकरण के नियमों पर

C. निदानात्मक शिक्षण तथा सामग्री पर

D. अधिगम में पिछड़ने के कारणों को पहचानने पर

Ans- D 

Q7. एक बच्चा/बच्ची विद्यालय में भाषा की कक्षा में अपनी प्रथम भाषा को सीखने में अकसर समस्या का सामना करता है/करती है क्योंकि –

A. अपनी भाषा को विद्यालय में सीखना रोचक नहीं है

B. विद्यालयी भाषा घर की भाषा की अपेक्षा अधिक औपचारिक है 

C. बच्चा बच्ची अपनी उस भाषा को जानता है जानती है तथा विद्यालय में उस भाषा को पुन: सीखने में कोई तथ्य नहीं है

D. विद्यालय में उस भाषा को सीखना कठिन है

Ans- B

Q8. कहानी सुनाना विद्यार्थियों की सहायता करता है —————–

A. अनुशासन में बैठने में

B. कक्षाकक्ष में एकाग्र होने में

C. कक्षा के वातावरण का आनंद लेने में

D. अपनी कल्पनाशीलता का विकास करने में

Ans- D

Q9. निम्नलिखित में से कौन-सा तरीका विद्यार्थियों के लेखन कौशल का आकलन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ है?

A. पाठ्यपुस्तक के पाठ पर आधारित प्रश्नों के उत्तर देना

B. श्रुतलेख

C. अपने अनुभव लिखना

D. सुलेख प्रतियोगिता

Ans-  C 

Q10. आरंभ में पृथक उदाहरण के माध्यम से नियम समझाकर बार-बार नियमों का अभ्यास कराना ————–

A. संदर्भ में व्याकरण की विशेषता है।

B. संदर्भ में व्याकरण की सीमा है।

C. निगमन उपागम की विशेषता है।

D. निगमन उपागम की सीमा है।

Ans- C 

Q11. व्याकरणिक इकाइयों को गतिविधियों के माध्यम से स्पष्ट तथा रोचक तरीके से प्रस्तुत किया जाना चाहिए। इससे

A. शिक्षार्थियों को तभी के तभी करने तथा नियमों को समझने में सहायता मिलती है।

B. शिक्षार्थियों को नियम कंठस्थ करने में सहायता मिलती है। 

C. शिक्षार्थी को इसे करने या ना करने की आज़ादी महसूस करने में मदद मिलती है।

D. शिक्षार्थियों को अपने कार्य की मॉनीटरिंग करने में सहायता मिलती है।

Ans- A 

Q12. साहित्य में अर्थ के —————- है/हैं –

A. केवल एक स्तर

B. दो स्तर

C. तीन स्तर

D. अनेक स्तर

Ans- D 

Q13. भाषा के क्रियात्मक पहलू को भाषा अधिगम के —————– साथ बढ़ावा मिलता है।

A. संप्रेषणात्मक उपागम

B. संरचनात्मक उपागम

C. रचनात्मक उपागम

D. परंपरागत उपागम

Ans- A 

Q14. भाषा की कक्षा में साहित्यिक पाठ्य सामग्री को ———- के  शिक्षण-अधिगम के लिए प्रयोग किया जा सकता है।

A. भाषा के कार्य तथा नई शब्दावली

B. नियमों के पुनर्निर्माण

C. अधिगम अक्षमताओं

D. उच्चारण विकसित करने

Ans- A

Q15. निम्नलिखित में से कौन-सा व्याकरण शिक्षण के विषय में सही है?

A. शिक्षकों को स्वयं के व्याकरण ज्ञान को सुधारना चाहिए।

B. व्याकरण को अलग से समझाना चाहिए।

C. व्याकरण को संदर्भ में समझाना चाहिए।

D. शिक्षक के द्वारा जीवन के प्रत्येक पहलू में व्याकरण सिखानी चाहिए।

Ans- C

Read More:

CTET 2022: सीटेट एग्जाम हॉल में बेहद काम आएंगे ‘गणित शिक्षण’ के लिए जरूरी सवाल, अभी पढ़े


Spread the love

Leave a Comment