CTET EXAM 2022: पिछले वर्ष आयोजित Online एग्जाम में पूछे गए, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के महत्वपूर्ण प्रश्न, यहां पढ़िए

Spread the love

CDP Previous Year Question for CTET: सीबीएसई के द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली परीक्षा में  बाल विकास और शिक्षाशास्त्र एक बेहद स्कोरिंग विषय जहां से पेपर वन और पेपर दो दोनों में ही सवाल पूछे जाते हैं, अतः इस विषय पर मजबूत पकड़ परीक्षा में बेहतर अंक दिलाने में सहायक होगी  यदि देखा जाए तो इस परीक्षा में कई सवाल विगत वर्षों से पूछे जाते हैं. यदि आप भी सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र का अभ्यास जरूर करें यहां हम आगामी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण ऑनलाइन एग्जाम में सीडीपी से पूछे गए  प्रश्नों का (CDP Previous Year Question for CTET

) संग्रह लेकर आए हैं, जिन्हें आप को एक बार जरूर पढ़ना चाहिए.

सीटेट ऑनलाइन एग्जाम 2021 में CDP पूछे गए सवाल, यहां पढ़ें—CDP previous year question for CTET exam 2022

1. बाल विकास के सिद्धांतों के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?

1. विकास, शरीर के केन्द्रीय भाग से बाहरी भाग की तरफ होता है।

2. विकास, अनुवंशिकता और पर्यावरण से प्रभावित नहीं होता है।

3. एस क्षेत्र में विकास का, अन्य क्षेत्रों के विकास पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। 

4. विकास पूर्णतः संख्यात्मक है और इसे सटीक रूप से मापा जा सकता है।.

Ans- 1 

2. बच्चों में भाषा विकास किससे प्रभावित होता है?

1. केवल अनुवंशिकता से तं

2. केवल पर्यावरण

3. अनुवंशिकता एवं पर्यावरण दोनों से

4. ना आनुवंशिकता से ना पर्यावरण से.

Ans- 3 

3. एक प्रगतिशील कक्षा

1. केवल मूक श्रवण को प्राथमिकता देता है।

2. अधिगमकर्ताओं की व्यक्तिगत विभिन्ताओं का सम्मान करता है।

3.अंक-उन्मुख होता है।

4. अधिगम के व्यवहारवादी सिद्धांतों पर निर्धारित होता है।.

Ans- 2 

4. लॉरेंस कोहबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत के अनुसार “सजा टालने के लिए नियमों का पालन करना” किस चरण को दर्शाता है?

1. प्रथा- पूर्व

2. अमूर्त संक्रियात्मक चरण

3. प्रथागत चरण

4. उत्तर-प्रथागत चरण

Ans- 1

5. अधिगम  प्रक्रिया का सुसाध्य करने के लिए, एक अध्यापिका को ऐसे तरीके इस्तेमाल करने चाहिए

1. जिसमें संकल्पों का प्रगतिकरण जटिलता से सरलता की ओर हो। 

2. जो अपसारी चिंतन को प्राथमिकता दें।

3. जो विभिन्न संकल्पों के बीच सम्बंध खोजने को महत्व दें।

4. जो विद्यार्थियों के बीच प्रतिद्वंद्विता रूपी संस्कृति पैदा करें।

Ans- 3 

6. अधिगम प्रक्रिया के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?

1. अधिगम एक निरन्तर प्रक्रिया है

2. अधिगम प्रक्रिया में त्रुटियां और गलतियां अप्रासंगिक है

3. अधिगम व्यक्तिगत एवं पर्यावर्णीय कारकों पर आधारित है

4. अधिगम चक्रिय रूप से होता है, अनुरेखीय रूप से नहीं

Ans- 2 

7. बच्चे को बारंबार यह बोलने से कि ‘वह अधिगम के लिए योग्य नहीं है’, किस संभावना को बढ़ावा देता है?

1. बच्चे अधिगम के प्रति अनुत्प्रेरित/निष्प्रेरित हो जाएगा।

2. अधिगम की गति में तेजी आ जाएगी।

3. बच्चा अधिगम के प्रति अभिप्रेरित हो जाएगा।

4. बच्चे के अधिगम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Ans- 1 

8. समस्या समाधान कौशल को किस प्रकार बढ़ाया जा सकता है?

1. उपकरणों / सामग्रियों के परम्परागत इस्तेमाल पर ध्यान देकर।

2. समस्याओं को मानक प्रारूपों में प्रस्तुत करके।

3. समाधानों के वैकल्पिक तरीकों को मान कर

4. यंत्रवत याद करके।

Ans- 3 

9. प्राथमिक कक्षाओं में संकल्प अध्यापन हेतु, विषयवस्तु को प्रस्तुत करने का कौन-सा क्रम सर्वाधिक उपयुक्त है?

1. संकेत, चित्र, मूर्त सामग्री ।

2. चित्र, संकेत, मूर्त सामग्री।

3. संकेत, मूर्त सामग्री, चित्र 

4. मूर्त सामग्री, चित्र, संकेत

Ans- 4 

10. बच्चों के अधिगम पर कक्षा के वातावरण का काफी प्रभाव पड़ता है। प्रवीणती अभिमुखी अधिगम (वह अधिगम जो समझने पर जोर दे) संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए, कक्षा का वातावरण किस तरह का होना चाहिए?

1. प्रदर्शन अभिमुखी।

2. स्पर्धात्मक एवं व्यक्तिपरक

3. अध्यापक प्रधान।

4. सहकारात्मक एवं सहयोगात्मक

Ans- 4 

11. पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त के अनुसार स्वयं व पर्यावरण के बीच संतुलन की खोज की प्रक्रिया क्या कहलाती है?

1. साम्यीकरण

2. संगठन

3. समावेशन

4. समायोजन

Ans- 1 

12. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन लेव वायगोत्स्की के बच्चों के बारे में विचार को सही प्रकार से दर्शाता है?

1. वायगोत्स्की ने सुझाब दिया है कि बच्चों में बहुत सी क्षमताएं होती हैं। जिनमें वे कार्य शामिल हैं जिन्हें बच्चे सहायता के साथ कर सकते

2. वायगोत्स्की बच्चों को एक कोरा कागज़ के रूप में देखते हैं।

3. वायगोत्स्की ने प्रस्तावित किया है कि बच्चे वयस्कों की तुलना में मात्रात्मक रूप से कम सोचते हैं।

4. वायगोत्स्की ने बच्चों की क्षमताओं को बहुत कम आंका है।

Ans- 1

13. एक शिक्षिका किस संरचना का इस्तेमाल करती है जब वह एक बच्ची की जिगसॉ पहेली बनाने में मदद करती है इशारे व संकेतों से?

1. स्वतंत्र खोज

2. पाड़

3. उद्यीपन

4. अनुसरण

Ans- 2 

14. अभिकथन (A) : एक बाल केंद्रित कक्षा व्यक्तिवादी होती है और एक कठोर संरचित पाठ्यक्रम का अनुसरण करती है।

कारण (R) : बच्चा सबसे अच्छा तब सीखता है जब शिक्षक तानाशाह और नियंत्रक होता है।

1. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है (A) की

2. (A) और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की

3. (A) सही है लेकिन (R) गलत है।

4. (A) और (R) दोनों गलत है।

Ans- 4 

15. माध्यमिक स्तर की कई कक्षाओं में देखा गया है कि लड़के कक्षा में उत्तर देने के लिए लड़कियों की तुलना में ज्यादा हाथ खड़ा करते हैं और कक्षा की चर्चाओं में हावी होते हैं। ऐसी परिस्थिति में एक शिक्षिका को-

1.स्वीकारना चाहिए कि लड़के लड़कियों की तुलना में ज्यादा बुद्धिमान होते हैं।

2. स्वीकारना चाहिए कि लड़कियों में माध्यमिक स्तर पर पढ़ने की क्षमता नहीं है।

3. विश्लेषण करना चाहिए कि कैसे जैंडर भिन्नताएँ जन्मजात होती हैं व उन्हें संशोधित नहीं किया जा सकता।

4. बच्चों के संदर्भ का व खुद के शिक्षाशास्त्र का विश्लेषण करना चाहिए।

Ans- 4 

आपके लिए अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट-

CTET Exam 2022: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में बाल केंद्रित शिक्षा से पूछे जाने वाले संभावित सवाल, यहां पढ़िए
CTET 2022 Inclusive Education MCQ: समावेशी शिक्षा से जुड़े इन बेसिक लेवल के सवालों को हल कर, परखे अपनी तैयारी
CTET Exam 2022-23: विगत वर्षों में पूछे गए CDP के इन सवालों से करें, सीटेट 2022 की पक्की तैयारी

Spread the love

Leave a Comment