CTET 2022: CDP के कुछ कठिन स्तर के सवाल, जो आने वाली सीटेट परीक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, अभी देखें

Spread the love

CTET 2022 CDP Top 15 MCQ: सीबीएसई आने वाले कुछ ही सप्ताह बाद केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा लेने जा रहा है जिसमें शामिल होने के लिए लगभग 25  लाख से अभ्यर्थियों ने अपने रजिस्ट्रेशन करवाएं हैं लेकिन परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि जारी ना होने के कारण अभ्यर्थियों की चिंताएं समाप्त नहीं हो रही है. हालांकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा परीक्षा के एग्जाम सिटी स्लिप जारी किए जा चुके हैं ऐसे में परीक्षा की तैयारियों पर फोकस बनाए रखना ही बेहतर परिणाम दिलाने में सहायक होगा. आज के इस आर्टिकल में हम परीक्षा के लिए उपयोगी बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (CDP) के कुछ स्कोरिंग सवाल लेकर आए हैं, जो परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं इसलिए इन्हें एक बार जरूर पढ़ लेवे.

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाने वाले 15 संभावित सवाल, यहां पढ़िए—CDP tough level top 15 MCQ for CTET exam 2022

समावेशी शिक्षा के बढ़ावे और सुसाध्यन हेतु, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम (2016) के अंतगर्त निम्न में से युक्तियों के किस समूह को प्रतिपादित किया है?

i. विद्यालय जाने वाले बालकों का हर पाँच वर्ष में सर्वेक्षण करना।

ii. सभी के लिए एकरूपी और मानकीकृत पाठ्यक्रम और परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करना। 

iii. पुस्तकें, अन्य अधिगम सामग्री और सहायक युक्तियाँ उपलब्ध करवाना। 

iv. संसूचना हेतु समुचित संवर्धित और अनुकल्पी पद्धतियों का उपयोग

A. (i), (ii), (iii)

B. (i), (ii), (iv)

C. (i), (iii), (iv)

D. (ii) (iii) (iv)

Ans- C 

धार्मिक अल्पसंख्यकों के विद्यार्थियों को शामिल करने के लिए, एक शिक्षिका को क्या करना चाहिए?

A. सभी धर्मों में समानता की बजाय अंतर पर ज्यादा जोर दें।

B. विभिन्न धर्मों के सदस्यों के बीच सदभाव के उदाहरण प्रस्तुत करें।

C. विशेष धर्मों में विश्वासों और प्रथाओं के बारे में पूर्वाग्रहों को बढ़ावा देना ।

D. विशेष धर्मों से संबंधित रूढ़ियों को मजबूत करें।

Ans- B

डिस्ग्राफिया मुख्य रूप से किस कठिनाई से जुड़ा है?

A. पढ़ना

B. सोचना

C. चलना

D. लिखना

Ans- D

निम्नलिखित में से कौन-सा अभ्यास दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के सफल समावेशन को सुनिश्चित करने में सहायक होगा? 

A. छोटे मुद्रण और चित्रों वाली पुस्तकें

B. शिक्षक और साथियों द्वारा सांकेतिक भाषा का प्रयोग

C. स्पर्शनीय और उभरी सामग्री का उपयोग

D. बोर्ड पर लिखित निर्देश

Ans- C 

उच्च सृजनात्मक वाले विद्यार्थियों की अवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, एक शिक्षिका को ऐसी गतिविधियों से बचना चाहिए जो निम्नलिखित में से किसे बढ़ावा देती है?

A. अभिसरण सोच

B. सीखने की जिज्ञासा

C. विचारों की मौलिकता

D. समस्या समाधान कौशल

Ans- A

शिक्षार्थियों के ज्ञान को गहरा और दीर्घ कालीन बनाने के लिए एक शिक्षक को क्या करना चाहिए?

A. अभी सीखे गए संप्रत्ययो के विस्तरण और चर्चा करने से मना करें।

B. विभिन्न परिस्थितियों में अधिगम को लागू करने के अवसर दें।

C. विषयवस्तु को की बजाय उसे रटवाने पर ध्यान दें।

D. केवल मौखिक रूप में ही जानकारी और निर्देश प्रस्तुत करें।

Ans- B

अभिकथन (A) : एक शिक्षिका को अपने विद्यार्थियों को किसी प्रश्न के उत्तर के बारे में सहज ज्ञान युक्त अनुमान लगाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

कारण (R): विद्यार्थियों को केवल तभी उत्तर देने का निर्देश दिया जाना चाहिए जब वे सही उत्तर के बारे में पूरी तरह से सुनिश्चित हों ।

A. (A) और (R) दोनों सही है और (R) सही व्याख्या करता है (A) की । 

B. (A) और (R) दोनों सही लेकिन (R) सही व्याख्या नहीं है (A) की ।

C. (A) सही है और (R) गलत है।

D. (A) और (R) दोनों गलत हैं।

Ans- C

एक शिक्षक को ऐसी गतिविधियों की योजना बनानी चाहिए जो शिक्षार्थियों के बीच —————-  उत्पन्न करती हैं।

A. चिंता

B. बोरियत

C. जिज्ञासा

D. हतोत्साहन

Ans- C

किसी विशेष कार्य को कैसे करना है, इसके ज्ञान को ————- कहा जाता है

A. समावेशित ज्ञान

B. अनुबंधित ज्ञान

C. घोषणात्मक ज्ञान

D. प्रक्रियात्मक ज्ञान

Ans- D

निम्नलिखित में से कौन विद्यार्थियों के बीच सार्थक सीखने को बढ़ावा नहीं देता है?

A. अन्वेषण

B. बात-चीत / अंतः क्रिया

C. अधिसंज्ञान

D. निष्क्रिय अवलोकन

Ans- D

हमारी अपनी क्षमताओं और दिए गए कार्य की मांगों के अनुसार, उस स्थिति में उपयोगी रणनीतियों की समझ का परोक्ष और प्रत्यक्ष बोध क्या कहलाता है?

A. घोषणात्मक ज्ञान

B. एपिसोडिक / प्रकरणात्मक ज्ञान

C. अधिसंज्ञानात्मक ज्ञान

D. प्रक्रियात्मक ज्ञान

Ans- C

एक समस्या को हल करते समय, एक विद्यार्थियों समरूपी समस्याओं को उद्धृत कर रहा है और वर्तमान समस्या को हल करने के लिए संकेत ले रहा है। यह —————– का उदाहरण है।

A. अनुरूपक सोच

B. कार्यात्मक स्थिरता

C. अनुक्रिया समुच्चय

D. पस्चगामी कार्यकारी युक्ति

Ans- A

एक वैज्ञानिक सम्प्रत्य पर चर्चा के दौरान, एक शिक्षिका ने पाया की कुछ विद्यार्थियों को उस संप्रत्यय से सम्बन्धित कुछ भ्रांतियां हैं। ऐसी स्थिति में शिक्षिका को क्या करना चाहिए?

A. विद्यार्थियों को भ्रांतियां के बारे में बात करने दें और वैज्ञानिक तर्क की खोज के अवसर प्रदान करें।

B. उन भ्रांतियों को सिरे से ख़ारिज करें और उन्हें उस संप्रत्यय पर मानक जानकारी बताएं। 

C. इन बच्चों को एक विशेष शिक्षक के पास भेज दे और अधिगम अक्षमता के लिए आंकलन की सिफारिश करें।

D. शिक्षक को उन भ्रांतियों पर प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए और अगले सम्प्रत्यय की और आगे बढ़ जाना चाहिए।

Ans- A 

संवेगों और संज्ञान के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

A. किसी भी प्रकार के संवेगों से ध्यान अवधि अपरिवर्तित रहती है।

B. संवेग और तार्किक सोच एक दूसरे से स्वतंत्र हैं।

C. संवेग समृतियों के कूटलेखन और पुनर्प्राप्ति को सुसाध्य करते हैं।

D. स्मृति सकारात्मतक या नकारात्मक संवेगों से जुड़ी नहीं है।

Ans- C 

निम्नलिखित में से कौन-सा विश्वास एक विद्यार्थी को भविष्य के प्रयासों के लिए प्रेरित करने की संभावना रखता है?

A. मैं बुद्धिमान नहीं हूँ और प्रयास में मेरी क्षमता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

B. अगर मैं अपने प्रयत्न में आवश्यक प्रयास करता हूँ तो मैं दिए गए कार्य करने में सक्षम हूँ।

C. मैं एक बदकिस्मत व्यक्ति हूँ और मेरी किस्मत कभी भी दिए गए कार्य में मेरी सफलता का साथ नहीं देती।

D. मेरे पास विज्ञान में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता नहीं है और इसे बदलना मेरे नियंत्रण से बहार है।

Ans- B

Read More:

CTET 2022: सीटेट परीक्षा पैटर्न पर आधारित NCF-2005 से हमेशा पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न, यहां पढ़िए

CTET बाल विकास PYQ: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 में शामिल होने से पूर्व विगत वर्ष में, पूछे गए ‘बाल विकास’ के इन सवालों को, रट लीजिए

यहा हमने CTET परीक्षा के लिए CTET 2022 CDP Top 15 MCQ का अध्ययन किया है। सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Join us on Telegram – Click Here
Follow Facebook – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment