CTET 2022 Child Development and Pedagogy: बाल विकास शिक्षा शास्त्र (CDP) के कुछ बेहद महत्वपूर्ण सवाल, जो CTET परीक्षा में हर बार पूछे जाते हैं

Spread the love

CTET Child Development and Pedagogy: सीबीएसई के द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है हालांकि जुलाई 2022  में आयोजित होने वाली सीटेट परीक्षा के आयोजन को लेकर अभी तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किए जाने से परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थि थोड़े परेशान हैं प्रतिवर्ष इस परीक्षा में देश के विभिन्न राज्यों से लाखों अभ्यर्थी शिक्षक बनने की चाह लेकर सम्मिलित होते हैं ऐसे में यदि आप भी आगामी सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद काम की है इस आर्टिकल में हम ‘बाल विकास और शिक्षाशास्त्र’ के कुछ बेहद महत्वपूर्ण सवाल लेकर आए हैं, जो आपको एक नजर जरूर पढ़ लेना चाहिए.

सीटेट 2022 में बेहतर अंक पाने के लिए CDP के इन सवालों को जरूर पढ़ें—Child Development and Pedagogy Practice MCQ for CTET Exam 2022

Q. एक विद्यार्थी कक्षा में ध्यान नहीं दे पाता है, आसानी से दूसरी ओर आकर्षित हो जाता है, नियुक्त स्थान पर नहीं बैठ पाता है, बेचैन रहता है और वस्तुएँ खो देता है। ये गुण निम्न में से किसके संकेतक हैं:

A. अवधान न्यूनता अतिसक्रियता विकार

B. दृश्य बाधिता

C. वाचन वैकल्य

D. लेखन वैकल्य

Ans- A

Q. श्रवण बाधिता वाले विद्यार्थियों के समावेशन हेतु. एक अध्यापिका को ………..

A. उस वक्त बोलने से बचना चाहिए जब विद्यार्थी उसका चेहरा ना देख पाए।

B. सांकेतिक भाषा के इस्तेमाल को हतोत्साहित करना चाहिए।

C. सहायक तकनीकों (प्रौद्योगिकी) के इस्तेमाल से बचना चाहिए। 

D. जानकारी प्रक्रमण के लिए अतिरिक्त समय नहीं देना चाहिए।

Ans -A

Q. ऐसी गतिविधियों का चयन जिसमें अन्त दृष्टि और विविध प्रकार के उत्तर देने की संभावनाएँ हैं, वे किसे समुन्नत करती हैं?

A. रटकर याद करना

B. सृजनात्मकता

C. कुण्ठा

D. प्रतिस्पर्धा

Ans – B

Q. निम्र में से किस सिद्धांतकारी ने कहा कि संज्ञानात्मक विकास एक सहयोगात्मक प्रक्रिया है?

A. लेव वायगोत्सकी

B. इवान पेवलॉव

C. बी. एफ. स्किनर

D. जॉन. बी. वॉटसन

Ans – A

Q. अधिगम का सामाजिक संरचनात्मक उपागम निम्र में से किसकी महत्ता पर बल देता है?

A. इनाम और दण्ड

B. मानकीकृत आकलन

C. सांस्कृतिक संदर्भ

D. प्रतिपादक अध्यापन

Ans – C

Q. अधिगम सबसे अधिक प्रभावशाली और अर्थपूर्ण होगा, अगर :

A. यह संदर्भित रूप में हो।

B. अधिगमकर्ता प्रदर्शन अभिमुखी हो।

C. अधिगमकर्ता बाह्य कारकों से अभिप्रेरित हो।

D. जानकारी असंबंधित खण्डों में प्रस्तुत की जाए।

Ans – A

Q. निम्र में से कौन-सा भाव, विद्यार्थियों के अधिगम में बाधक रहेगा?

A. उत्सुकता 

B. कृतज्ञता

C. जिज्ञासा

D. निराशा

Ans- D

Q. निम्र में से अधिगम की कौन-सी तकनीक पर एक अध्यापिका को बल देना चाहिए?

A. उद्दीपक प्रतिक्रिया द्वारा अधिगम

B. संरचनावद्ध अन्वेषण की प्रक्रिया द्वारा अधिगम

C. रट्टा मार सीखना

D. दूसरों से ज़्यादा अंक प्राप्त करने के लिए सीखना

Ans – B

Q. किसी संप्रत्यय को पढ़ाते समय, एक अध्यापिका को निम्न में से क्या नहीं करना चाहिए?

A. रूपकों का विभिन्न क्षेत्रों व एक ही क्षेत्र उपयोग

B. विभिन्न परिघटनाओं में सह-सम्बन्धों को रेखांकित

C. विद्यार्थियों को कार्य-कारण सम्बन्धों को तलाशने के लिए कहना

D गैर-उदाहरणों और अपवादों के सम्मिलन का वर्जन

Ans- D

Q. विद्यालयों को निम्न में से सफलता की किस धारणा को चनौती देनी चाहिए?

A. विद्यार्थी विद्यालयों में खुद को दूसरों से बेहतर प्रमाणित करके सफलता प्राप्त करे।

B. सफलता प्रतिस्पर्धी संबंधित नहीं होनी चाहिए।

C. सफलता को संकल्पित करते समय विद्यालयों को संज्ञानात्मक के साथ-साथ भावात्मक क्षेत्रों को भी महत्व देना चाहिए।

D. एक ऐसी आकलन प्रणाली जिसमें कोई पहला आता है, उसे निर्मित करते समय हम यह प्रणाली भी बना देते हैं कि कोई अंतिम स्थान पर आएगा।

Ans -A

Read more:-

CTET 2022 Child Development and Pedagogy MCQ: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है CDP के ये सवाल ,अभी पढ़े

CTET EXAM 2022 CDP Expected Questions: आगामी सीटेट परीक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है ‘बाल विकास और शिक्षाशास्त्र’ के यह सवाल, अभी पढ़े

इस आर्टिकल में हमने CTET परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए ‘बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र’ पर आधारित (CTET Child Development and Pedagogyमहत्वपूर्ण MCQ का अध्ययन किया. टीईटी परीक्षाओं की नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Join us on Telegram – Click Here
Follow Facebook – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment