CTET EVS Mock Test: पर्यावरण अध्ययन के इन मजेदार सवालों से करें आगामी सीटेट परीक्षा की बेहतर तैयारी

Spread the love

CTET Exam EVS Mock Test 2022: देश के विभिन्न राज्यों में संचालित केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा इस वर्ष दिसंबर 2022 में आयोजित की जाएगी जिसके लिए लाखों अभ्यर्थियों ने अपने रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं हालांकि CBSE के द्वारा परीक्षा के आयोजन की तिथि अभी जारी नहीं की गई है जिसका इंतजार अभ्यर्थियों को बेसब्री से है. बता दें कि इस परीक्षा में क्वालीफाई होने वाले अभ्यर्थियों को भी केंद्रीय विद्यालयों में रिक्त पदों पर शिक्षक बनने का मौका मिलेगा. यदि आप भी इस परीक्षा का हिस्सा बनने जा रहे हैं तो यहां हम पर्यावरण अध्ययन की कुछ बेहद चुनिंदा प्रश्नों को आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, जो परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं इसलिए ने एक नजर जरूर पढ़ें.

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में अच्छा Score करने के लिए EVS के इन सवालों को एक नजर जरूर पढ़ें—CTET online exam 2022 EVS mock test

1. अदृश्य प्रदूषण किसे कहा गया है?

A. जल प्रदूषण

B. मृदा प्रदूषण

C. वायु प्रदूषण

D. ध्वनि प्रदूषण

Ans- D

2. छोटे समूह चर्चा निम्नलिखित में से किसे प्रोत्साहित करती है?

A. सक्रिय साझेदारी

B. पारस्परिक सत्र

C. सहकर्मी आधारित संचार

D. उपरोक्त सभी

Ans- D

3. विभिन्न देशों में मानव स्वास्थ्य पर दुष्प्रभावों को ध्यान में रखते हुए अधिकतम ध्वनि सीमा कितनी निर्धारत की है?

A. 50-75 डेसीबल

B. 75-85 डेसीबल

C. 85-95 डेसीबल

D. 95-199 डेसीबल

Ans- B

4. ईवीएस की एकीकृत प्रकृति निम्नलिखित में से किसमे मदद करती है?

A. पाठ्यक्रम भार कम करना और बच्चों को सार्थक अधिगम में मदद करना।

B. बाल-केंद्रित दृष्टिकोण का पालन करना और बड़ी संख्या में अवधारणाएं पेश करना।

C. दी गई जानकारी और विवरण से सीखना ।

D. पाठ्यक्रम के भार को करना और विशिष्ट विषयों को पेश करना।

Ans- A

5. सर्वाधिक ध्वनि प्रदूषण किससे होता है?

A. मोटर गाड़ी

B. हवाई जहाज

C. जलपोत

D. जैट विमान

Ans- D

6. परिवार विषय पर गतिविधियाँ और अनुभव बच्चों में ————— को बढ़ावा देंगे।

A. आत्म जागरूकता

B. समझ

C. संप्रेषण

D. समाजीकरण

Ans- A 

7. नाभिकीय पदार्थों का हितकारी प्रयोग किस क्षेत्र में किया जा रहा है?

A. ऊर्जा उत्पादन

B. चिकित्सा

C. कृषि क्षेत्र

D. उक्त सभी

Ans- D

8. ईवीएस में रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए इनमें से कौन सा विचार नहीं है? 

A. ड्रामा और नाटक

B. तस्वीरें लेना

C. पोस्टर बनाना

D. पाठ्यपुस्तक से पाठ लिखना

Ans- D 

9. प्राकृतिक आपदा नहीं है?

A. बाढ़

B. भूकम्प

C. अग्निखण्ड

D. भूस्खलन

Ans- C

10. वाइरस संक्रमण से होने वाला रोग है।

A. टाइफाइड

B. कॉलरा 

C. मलेरिया

D. जुकाम

Ans- D

11. निम्नलिखित में से कौन अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वेट लिफ्टर है।

A. सुनीता विलियम्स

B. बछेन्द्री पाल

C. सूर्यमणि

D. कर्णम मल्लेश्वरी

Ans- D

12. गुजरात का भुज शहर किस प्राकृतिक आपदा के कारण ध्वस्त हुआ?

A. भूकम्प

B. चक्रवात

C. बाढ़

D. अकाल

 Ans- A

13. सुनामी लहरों की उत्पत्ति का प्रमुख कारण क्या होता है?

A. ज्वारभाटा

B. चक्रवात 

C. समुद्री भूकम्प

D. प्रदूषण

Ans- C 

14. वायु का जो आवरण पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए है, उसे क्या कहते हैं?

A. पर्यावरण

B. वायुमण्डल

C. ऑक्सीजन

D. कार्बन

Ans- B

15. मनुष्य के लिए वायुमण्डल की सबसे महत्वपूर्ण गैस कौन-सी है?

A. ऑक्सीजन

B. कार्बन-डाई-ऑक्साइड

C. ओजोन

D. नियोन

Ans- A 

Read More:

CTET EVS Pedagogy MCQ: पर्यावरण पेडगॉजी के इन सवालों को हल कर जांचें, अपनी आगामी सीटेट परीक्षा की तैयारी

CTET 2022: सीटेट में EVS NCERT से हमेशा पूछे जाने वाले, पक्षियों और उनके घोसले से जुड़े कुछ रोचक और मजेदार सवाल, यहां पढ़िए

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में ‘’पर्यावरण अध्ययन’’ से पूछे जाने वाले (CTET Exam EVS Mock Test 2022) महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया, सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment