CTET 2022: सीटेट में EVS NCERT से हमेशा पूछे जाने वाले, पक्षियों और उनके घोसले से जुड़े कुछ रोचक और मजेदार सवाल, यहां पढ़िए

Spread the love

CTET 2022 EVS NCERT MCQ On Birds: देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा माने जाने वाली सीटेट परीक्षा इस वर्ष इसी महीने से आयोजित होने जा रही है। देखा जाए तो परीक्षा शुरू होने में कुछ ही दिनों का समय शेष बचा हुआ है ऐसे में अभ्यर्थी अपनी पढ़ाई जोरों से शुरू कर दे, ताकि उच्चतम अंकों के साथ बेहतर परिणाम अर्जित किया जा सके। सीटीईटी परीक्षा पिछले वर्ष की तरह ही ऑनलाइन सीबीटी के माध्यम से आयोजित कराई जाएगी तथा कई चरणों मे चलेगी। यदि आप भी सीटेट परीक्षा में शिक्षक बनने की इच्छा से सम्मिलित होने जा रहे हैं तो, यहां हमने एनसीआरटी पर आधारित पर्यावरण अध्ययन के संबंध में पूछे जाने वाले पक्षियों से जुड़े सवाल (CTET 2022 EVS NCERT MCQ On Birds

) आपके लिए लेकर आए हैं। जिन्हें आप परीक्षा हॉल में जाने से पूर्व एक बार अवश्य पढ़ें।

पक्षियों और उनके घोसले से जुड़ी कुछ रोचक और अटपटी बातें, यहां पढ़िए !

     उल्लू

  • उल्लू एक ऐसा पक्षी है जिसे दिन कि अपेक्षा रात में अधिक स्पष्ट दिखाई देता है। उल्लू रात में सक्रिय होते है। (2) ये अपनी गर्दन पुरी घुमा सकता है। इसके कान बेहद संवेदनशील होते है।
  • उल्लुओं के एक समूह को पार्लियामेट कहा जाता है।
  • ज्यादातर उल्लु कीडे, छोटे स्तनधारी और अन्य पक्षियों का शिकार करते है। 
  • कुछ उल्लु प्रजातियाँ महलियो का शिकार भी करती है।
  • उल्लू की लगभग 200 अलग अलग प्रजातियां हैं।

शुतुरमुर्ग

  • शुतुरमुर्ग पक्षिओं की सबसे बड़ी जीवित प्रजातियों में से है और यह किसी भी अन्य जीवित पक्षी प्रजाति की तुलना में सबसे बड़े अंडे देता है।
  • इसकी गर्दन और पैर लंबे होते हैं और आवश्यकता पड़ने पर यह 70 कि०मी० / घंटा की अधिकतम गति से भाग सकता है जो इस पृथ्वी पर पाये जाने वाले किसी भी अन्य पक्षी से अधिक है।

मोर

  • मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है।
  • मोर सर्वाहारी पक्षी हैं, और वे मुख्य रूप से बगीचों और जंगलों में पौधे, फल, बीज, फूलों की पंखुड़ियाँ, चींटियाँ, कीट खाते हैं।
  • मोरों का सबसे आम भोजन अनाज है। 
  • मोर छोटे सरीसृप भी खाते हैं, जैसे कि सांप,

गौरैया और कबूतर पक्षी

  • गौरैया आमतौर पर घर के आस-पास घोंसला बनाती है।  (अलमारी के पीछे, छत या आईने के पीछे )
  • कबूतर पुराने मकान या खंडहरों में ।

बगुला

  • बगुला भैंस पर बैठकर उसके कीटों को खाता है। भैंस को कीड़ों से छुटकारा मिलता है और बगुले को भोजन मिल जाता है। 
  • बगुला और भैंस में एक सहजीवी संबंध है।

हमिंग पक्षी

  • हमिंग पक्षी दुनिया का सबसे छोटा जीवित पक्षी है, जिसकी लंबाई सिर्फ 5 सेमी है।
  • हमिंग पक्षी पीछे की ओर उड़ सकते हैं।

कौवा

  • कौवा घोसला मे लोहे के तार, लकड़ी की शाखा, पेड की सबसे ऊंची शाखा पर अपना घोसला बनता है।

कोयल

  • जैसा कि आप जानते हैं कोयल बहुत मीठा गाती है। | लेकिन इनकी खास बात है कि वह अपना घोंसला नही | बनाती है, वह कौए के घोंसले में अंडे दे देती है और कौआ अपने अंडों के साथ कोयल के अंडों को भी सेता है।

कैसोबरी

  • नयूगिनी में पायी जाने वाली विश्व की सबसे ‘कोधी और खतरनाक चिड़िया है।

दार्जिन चिड़िया

  • पत्तो को सील कर अण्डे देने हेतु घोंसला तैयार करती हैं।

बसंत गोरी 

  • पेड़ के तने में छेद बनाकर, उसने घोसला बनाती है।

 शक्कर खोरा

  • पेड़ झाडी पर लटका घोसला बनाती है।
  • घोंसला बाल, रुई, छाल, कपडे आदि से तैयारी करती है।

मैना

  • मैना एक ऐसी प्रजाति है जो अपनी गर्दन को झटके से आगे पीछे कर सकने वाला पक्षी है –

फाखता

  • यह कैक्टस के कांटों के बीच या मेहदी की मेड में अपना घोसला बनाता है।

वीवर पक्षी

  • सभी नर वीवर पक्षी अपने अपने घोंसले बनाते हैं। मादा वीवर उन सभी घोंसलों को देखती है। उनमें से जो उसे सबसे अच्छा लगता है, उसमें ही वह अंडे देती।

कलचिड़ी (इंडियन रोबिन)

  • सड़क के किनारे पत्थरों के बीच खाली जगह में कलचिडी घोंसला बनाती है ये घास से बना होता है उसके ऊपर पौधों की नाजुक टहनी, जड़ें, ऊन, बाल, रूई सब बिछा रहता है।

                                               महत्वपूर्ण बिंदु

  • कुछ खास पक्षी जैसे बाज, गिद्ध, चील इंसानों से चार गुना ज्यादा चीजों को देख सकते हैं।
  • उल्लू, रैकून पक्षी केवल काले और सफेद रंग ही देख सकते हैं।
  • पक्षी एक ही समय में दो आंखों से दो अलग-अलग चीजों पर नजर डाल लेते हैं।
  • पक्षी देखने हेतु अपनी गर्दन को ज्यादा घुमाते हैं क्योंकि उनकी आंखों की पुतलियां घूम नहीं सकती।
  • पक्षियों के पंख उड़ने, सर्दी-गर्मी से बचने हेतु रूपांतरित होते हैं।
  • पक्षियों की चोंच में दंत नहीं होते। – यह समतापी प्राणी होते हैं।
  • पक्षियों के हृदय में 4 कोष्ठ होते हैं।
  • गौरैया, कबूतर, शक्कर खोरा जोड़े में रहते हैं ये अपना घोसला स्वयं बनाते हैं। 
  • एमू, कीवी, पेंग्विन एवं शुतुरमुर्ग ना उड़ने वाले पक्षी है। 
  • पक्षी केवल अंडे देने के लिए घोसला बनाते हैं 
  • पक्षियों की हड्डी खोखली होती है उनमें हवा भरी हुई होती है।

CTET 2022 में आपके अंको को बेहतर बनाएंगे पक्षियों पर आधारित यह सवाल, अभी पढ़े—CTET exam NCERT EVS question based on birds

Q. Which of the following birds make their nest by seeding leaves?

निम्नलिखित में से कौन-सा पक्षी पत्तों को सीकर अपना घोंसला बनाता है?

1) दर्जिन चिड़िया

2) कठफोड़वा चिड़िया

3) मैना

4) कौवा

Ans- 1 

Q. Which one of the following bird’s species moves its neck back and forth with a jerk.

नीचे दिए गए पक्षियों की कौन सी प्रजाति झटके से अपनी गर्दन आगे-पीछे करती है ?

(1) उल्लू

(2) कौआ

(3) बसन्त गौरी

(4) मैना

Ans- 4 

Q. Which of the following birds pierces the trunk of trees and feeds on insects?

निम्नलिखित में से कौन-सा पक्षी पेड़ों के तनो में छेद करके छिपे कीड़ों को खाता है ?

1) दर्जिन चिड़िया

2) कठफोड़वा चिड़िया 

3) मैना

4) कौवा

Ans- 2

Q. Which of the following birds keeps the environment clean by eating dead animals?

निम्नलिखित पक्षियों में से कौन-सा पक्षी मरे हुए जानवरों को खाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखता है ? 0

1) गिद्ध

2) चिल

3) कौवा

4) मैना

Ans- 1 

Q. Which one of the following birds can rotate its neck backwards to a large extent ?

निम्नलिखित पक्षियों में से कौन काफी हद तक अपनी गर्दन को पीछे तक घुमा सकता है ?

(1) मैना

(2) उल्लू

(3) कौआ

(4) कोयल

Ans- 2  

Q. Which one of the following questions on ‘birds and their beaks’ would best give the child an opportunity to argue and analyse?’/

पक्षी और उनकी चोंच पर आधारित निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न बच्चों को तर्क देने और विश्लेषण करने का अवसर प्रदान करने की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ है ?

(1) पक्षियों की चोंच के आकार में भिन्नता क्यों होती है ?

(2) एक पक्षी का नाम लिखिए, उसकी चोंच का वर्णन कीजिए और स्पष्ट कीजिए कि उसकी चोंच का आकार उसकी खाने की आदतों से किस प्रकार जुड़ा है ।

(3) एक पक्षी की चोंच लंबी, सीधी और नोकदार है जिसके किनारे तीखे हैं वह किस प्रकार का भोजन करेगा ? 

(4) तोते की चोंच का वर्णन कीजिए ।

Ans- 3 

Read More:

CTET EVS NCERT Question: एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अंतर्गत सीटेट परीक्षा में पूछे जाने वाले ‘यात्रा’ से जुड़े सवाल, यहां पढ़िए!

CTET Environment Study Quiz: सीटेट में पूछे जाने वाले पर्यावरण अध्ययन के बेहद आसान लेवल के सवाल, क्या? आप जानते हैं, इनके सही जवाब

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में पर्यावरण अध्ययन से पूछे जाने वाले पक्षियों (CTET 2022 EVS NCERT MCQ On Birds) पर आधारित महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया, सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment