CTET 2022 Hindi Model Test paper: सीटेट परीक्षा में हिंदी भाषा से पूछे जाने वाले भी है जरूरी सवाल यहां पढ़िए

Spread the love

CTET 2022 Hindi Model Test Paper: देश के केंद्रीय विद्यालयों की भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य है। सीटेट परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा आयोजित कराई जाती है इस वर्ष या परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जा सकती है। आयोग ने सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 31 अक्टूबर से 24 नवंबर तक निर्धारित की है तथा परीक्षा के आयोजन स्पष्ट तिथि जारी कर दी जाएगी। अगर आप भी केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले है तो इस आर्टिकल मे परीक्षा मे पूछे जाने वाले हिन्दी भाषा के ऐसे सवाल साझा किए है जो परीक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है अतः आप इन सवालों को अपनी बेहतर तैयारी के लिए एक नजर अवश्य पढ़ ले।

सीटेट एग्जाम पैटर्न पर आधारित हिंदी भाषा से पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न, यहां पढ़ें—Hindi model test paper for CTET exam 2022

1. ‘मदन काली पतलून पहन कर खेलने आया’ में विशेषण है।

A. काली

B. पतलून

C. मदन

D. खेलने

Ans- A 

2. निर्देश: नीचे दिए गए प्रश्न का सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

 कहानी सुनते समय बच्चे कहानी के लंबे-लंबे वाक्यों से घबराते नहीं हैं, बशर्ते वाक्य

A. सार्थक तथा मज़ेदार

B. ज़ोर से बोले गए हों

C. पहले से सुने हुए हों

D. सीधे व सरल हों

Ans- A 

3. मुझे तुम पर काफी गुस्सा आ रहा है। प्रस्तुत वाक्य में ‘ गुस्सा’ शब्द में कौनसी संज्ञा है ?

A. भाववाचक संज्ञा

B. जातिवाचक संज्ञा

C. व्यक्तिवाचक संज्ञा

D. समूहवाचक संज्ञा

Ans- A

4. ‘इस कहानी में पहाड़ी, घाटी शब्दों का इस्तेमाल हुआ है। पहाड़ी इलाके से जुड़े हुए और शब्द सोचकर लिखो।’ – यह अभ्यास प्रश्न ————— का उदाहरण है।

A. संदर्भ में व्याकरण

B. शब्द भंडार में विकास

C. शब्द-कोष का विकास

D. पर्यायवाची शब्दों से परिचय

Ans- A 

5. ‘बुढ़ापा’ शब्द में कौन सी संज्ञा है?

A. जातिवाचक संज्ञा

B. भाववाचक संज्ञा

C. व्यक्तिवाचक संज्ञा 

D. इनमे से कोई नहीं

Ans- B

6. शिक्षण प्रक्रिया को रुचिकर बनाने में ———— शिक्षण – सामग्री सहायक होती है।

A. ऑडियो-विडियो

B. वैविध्यपूर्ण

C. वीडियोपरक

D. पत्र-पत्रिकाएँ

Ans- B

7. सूचि – 1 में दिए गए संज्ञा को सूचि -1 में दिए गए संज्ञा के भेद से सुमेलित कीजिए तथा विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:

सूचि- ।           सूचि – ॥

1) कुंज          a) जातिवाचक

2) मैना          b) व्यक्तिवाचक

3) पानी         c) समूहवाचक

4) जुलाई       d) द्रव्यवाचक

A. 1-a 2-b 3-c 4-d 

B. 1-a 2-c 3-b 4-d

C. 1-c 2-a 3-d 4-b 

D. 1-c 2-b 3-a 4-d

Ans- C

8. शिक्षण-प्रक्रिया को रुचिकर बनाने में ———— शिक्षण – सामग्री सहायक होती है।

A. ऑडियो-विडियो

B. वैविध्यपूर्ण

C. वीडियोपरक

D. पत्र-पत्रिकाएँ

Ans- B

9. ‘साकेत’ एक महाकाव्य है। वाक्य में किन दो विराम-चिह्नों का प्रयोग हुआ है? 

A. पूर्ण विराम और अर्दध विराम 

B. पूर्ण विराम और निर्देशक चिह्न

C. पूर्ण विराम और कोष्ठक चिह्न

D. पूर्ण विराम और उद्धरण चिह्न

Ans- D 

10. प्राथमिक स्तर पर बच्चों की मौखिक अभिव्यक्ति का विकास करने की दृष्टि से सर्वाधिक महत्वपूर्ण गीतविधि है

A. कहानी को ज्यों का त्यों दोहराना ।

B. कहानी सुनकर चित्र बानाना । 

C. कहानी सुनकर शब्दश: लिखना

D. कहानी सुनकर उसे अपनी भाषा में कहना ।

Ans- D

11. निम्नलिखित में से क्रिया-विशेषण है।

A. अँधेरा

B. धीरे-धीरे 

C. चाल-चलन

D. सौंदर्य

Ans- B

12. पहली कक्षा में पढ़ने वाली रोशनी लिखते समय अपनी मातृभाषा के शब्दों का प्रयोग करती है । भाषा शिक्षक के रूप में आप क्या करेंगे? 

A. मातृभाषा वाले शब्दों पर लाल घेरा लगाएंगे । 

B. मातृभाषा वाले शब्दों का हिन्दी अनुवाद लिख देंगे ।

C. मातृभाषा वाले शब्दों को स्वीकार करेंगे 

D. रोशनी को समझाएँगे कि यह गलत है

Ans- C

13. निम्नलिखित में से कौन-सा बहुवचन शब्द है ?

A. लड़की 

B. माला

C. बकरी

D. बाल

Ans- D

14. प्राथमिक स्तर पर बच्चों की सहज और स्वाभाविक मौखिक अभिव्यक्ति में सबसे कम महत्वपूर्ण है –

A. शुद्ध उच्चारण

B. बोलने में आत्मविश्वास

C. मौलिक विचार

D. स्पष्टता

Ans- A 

15. निम्न में से पुल्लिंग शब्द है – 

A. देवनागरी

B. पीतल

C. चम्मच 

D. ऊँगली

Ans- B  

16. वाइगोत्स्की ने भाषा – विकास का ————- परिप्रेक्ष्य प्रस्तुत किया

A. समाज- सांस्कृतिक

B. व्यवहार – सांस्कृतिक

C. संज्ञानवादी

D. व्यवहारवादी

Ans- A

17. “हंस पद” किस विराम का नया नाम है ?

A. त्रुटि विराम

B. विवरण विराम

C. पूर्ण विराम

D. लोप विराम।

Ans-  A 

18. निर्देश: नीचे दिए गए प्रश्न का सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

 भाषा के पाठ्यक्रम में कहानी का शैक्षणिक प्रयोग मुख्यतः इसलिए जरूरी है, क्योंकि इससे बच्चे

A. स्मरण क्षमता का विकास करते हैं

B. उच्चारण संबंधी गलतियों में सुधार करते हैं

C. पढ़ना-लिखना सीखते हैं

D. व्याकरण के नियमों को कंठस्थ कर पाते हैं

Ans- A

19. तालु के आधार पर उच्चारित वर्ण है

A. अ

B. इ

C. उ 

D. ओ

Ans- B

20. कौनसा प्रश्न कक्षा में बहु-भाषिकता को पोषित करता है?

A. अच्छी लगने वाली महक को क्या कहेंगे?

B. बुरी लगने वाली महक को क्या कहेंगे?

C. तुम्हारे घर में किस-किसकी महक आती है? 

D. फूलों के नाम अपनी भाषा में लिखो ।

Ans- D

Read more:

CTET Hindi Pedagogy: हिंदी भाषा शिक्षण के इन चुनिंदा सवालों से करें केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 की बेहतर तैयारी

CTET 2022 Hindi Language Previous Year MCQ: पिछली सीटेट परीक्षा में पूछे गए ‘हिंदी भाषा’ के महत्वपूर्ण सवाल, यहां पढ़ें

यहां हमने सीटेट परीक्षा में ‘हिंदी भाषा’ से (CTET 2022 Hindi Model Test Paper) में पूछे गए महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया, सभी TET परीक्षाओ की ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलेग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने। आप CTET परीक्षा से संबन्धित किसी भी जानकारी के लिए नीचे कमेंट करके अपने प्रश्न पूछ सकते है।

Join us on Telegram – Click Here 
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment