CTET 2022 MCQ On Jean Piaget: जीन पियाजे के सिद्धांत से जुड़े ऐसे ही सवाल, आपको दिसंबर में होने वाली सीटेट परीक्षा में देखने को मिलेंगे, अभी पढ़े

Spread the love

CTET 2022 Jean Piaget Theory Practice MCQ: देश के शिक्षक बनने के इच्छुक लाखों विद्यार्थी सीटेट परीक्षा  आयोजित होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि CBSE द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही आयोग की अधिकारी वेबसाइट www.ctet.nic.in

पर जारी कर दी जाएगी। अगर आप भी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा मे शामिल होने वाले हैं तो आपको अपनी पढ़ाई अभी से जारी रखते हुए आर्टिकल में दिए गए ‘जीन पियाजे के सिद्धांत’ से जुड़े इन सवालों को एक नजर अवश्य पढ़ लेना चाहिए। जो की परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं अतः आपको परीक्षा में शामिल होने से पूर्व इस स्कोरिंग टॉपिक को अच्छे से तैयार कर लेना चाहिए, ताकि बेहतर अंकों के साथ सफलता हासिल की जा सके।

मनोवैज्ञानिक जीन पियाजे के सिद्धांत से सीटेट परीक्षा में पूछे जाने वाले जरूरी सवाल, यहां पढ़िए—Jean piaget theory practice MCQ for CTET exam 2022

1. जीन पियाजे के अनुसार पूर्व-संक्रियात्मक चरण में बच्चे निम्न में से क्या कर पाते हैं?

1. प्रतिलोमिक चिंतन

2. प्रतीकात्मक खेल

3. अनुक्रमिक वर्गीकरण

4. संरक्षण

Ans- 2 

2. एक छोटी बालिका प्रतीकात्मक खेल कर पाती है पर अभी दूसरे व्यक्ति का दृष्टिकोण नहीं समझ पाती है और वह अपनी पकड़ से बाहर की घटनाओं की वजह से आसानी से परेशान हो जाती है। जीन पियाजे द्वारा सुझाए चरणों में से कौन-सा चरण, इस बालिका के वर्तमान स्तर को अंकित करता है।

1. संवेदी- गामक

2. पूर्व-संक्रियात्मक

3. मूर्त संक्रियात्मक

4. औपचारिक संक्रियात्मक

Ans- 2 

3. पियाजे के सैद्धान्तिक दृष्टिकोण से नई सूचनाओं को अपने मौजूदा ज्ञान में शामिल करने को क्या कहते हैं?

1. समायोजन

2. समाजीकरण

3. आत्मसात्करण

4. संगठन

Ans- 3 

4. मीना अब शब्दों का प्रयोग करने लगी है तथा यह समझने लगी है कि शब्द वस्तुओं के प्रतीक हैं। अब तर्क करने लगी है परन्तु प्रत्यय का संरक्षण और क्रमबद्धता नहीं कर पाती। मीना, पियाजे के संज्ञानात्मक विकास की किस अवस्था पर है?

1. पूर्व संक्रियात्मक

2. अमूर्त संक्रियात्मक

3. संवेगी- गामक

4. मूर्त संक्रियात्मक

Ans-  1 

5. निम्नलिखित में से कौन सा विकास सिद्धांत इस बात का समर्थन करता है कि बच्चे में संज्ञानात्मक विकास सांकेतिक भाषा विकास का पूर्वगामी है?

1. पियाजे का संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत

2. व्यागोत्सकी का सामाजिक संस्कृतिक सिद्धांत

3. एरिक्सन का मनोवैज्ञानिक-सामाजिक सिद्धांत 

4. बैन्डुरा का सामाजिक अधिगम सिद्धांत

Ans- 1 

6. जीन पियाजे के सिद्धांत में वर्तमान स्कीमा द्वारा परिवेश को समझ पाने की असमर्थता के कारण एक नए स्कीमा की रचना क्या कहलाती –

1. समायोजन

2. आत्मसातीकरण

3. अनुकूलन

4. संगठन

Ans- 1 

7. पियाजे के अनुसार कौन-सा संप्रत्यय कार्यरूप सूचना को संगठित और प्रतिपादित करता है ? 

1. व्याख्यात्मक प्रतिदर्शक

2. स्कीमा

3. अग्रिम संगठन

4. संवेदी मुद्रक

Ans- 2

8. 9 वर्षीय लीला ने घटनों के संग्रह को उसके नाम के अनुसार किया कि उसने सभी समूहों के को एक किया उन्हें उनके छेदों के आधार पर दोबारा वितरित किया। जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार लीला विकास के चरण पर है –

1. पूर्व क्रियात्मक

2. अमूर्तक्रियात्मक

3. मूर्त संक्रियात्मक

4. संवेदी चालक

Ans- 3 

9. जब बच्चे अपने अनुभवों को अपने वर्तमान स्कीमा में समाहित करते हैं, तो इसको कहते हैं..

1. आत्मसातीकरण

2. समायोजन

3. केन्द्रीयता

4. संरक्षणता

Ans- 1 

10. पियाजे के संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत के अनुसार, प्रतिवतीयता – किसी क्रिया को उलटे क्रम में कर पाना किस चरण की बुनियादी उपलब्धि है

1. औपचारिक संक्रियात्मक चरण

2. संवेदीगामक चरण

3. मूर्त संक्रियात्मक चरण

4. पूर्व संक्रियात्मक

Ans- 3

11. भाषा एवं चिंतन के संदर्भ में, जीन पियाजे के अनुसार निम्न में से कौन-सा कथन सही है ?

1. चिन्तन, भाषा का निर्धारण करता है

2. भाषा और चिन्तन दोनों स्वतन्त्र प्रक्रिया है।

3. भाषा और चिन्तन दोनों आन्तरिक प्रवितियाँ हैं

4. भाषा, चिन्तन का निर्धारण करती है।

Ans- 1 

12. दो गिलासों में समान मात्रा में जल है परंतु अनु सोचती है कि लम्बे गिलास में छोटे और चौड़े गिलास से अधिक जल है। जीन पियाजे के अनुसार, अनु की सोच का आधार क्या है ?

1. क्रमबद्धता

2. परिपक्वता

3. केन्द्रीयता

4. संरक्षणता

Ans- 3 

13. एक बच्चा सिर्फ मूर्त बस्तुओं के साथ ही समस्याओं का समाधान कर सकता है, उसकी समस्या समाधान की यह विशेषता किस स्तर के अंतर्गत आती है?

1. संवेद गामक अवस्था

2. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था

3. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था

4. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था

Ans- 3

14. एक बच्चे ने यह मानसिक विचार बना लिया है कि वे सभी जीव जिनके पंख हैं और उड़ सकते हैं, वे पक्षी हैं। तत्पश्चात, उसने एक चित्र पुस्तिका में एक चमगादड़ देखा और उसे स्तनधारी कहने की बजाए पक्षी हो कहा। इस स्थिति में ज्ञान निर्माण की इस प्रक्रिया को क्या कहते हैं?

1. समावेशन

2. समायोजन

3. क्रमबद्धता

4. संरक्षण

Ans- 1 

15. निम्न में से कौन-सा कथन बच्चों के संज्ञानात्मक विकास के विषय में जीन पियाजे और मेव वायगोत्सकी के विचारों के बीच मुख्य अंतर दर्शाता है? 

1. पियाले बच्चों के स्वतंत्र प्रयासों द्वारा जगत को अनुभव करने पर जोर देते हैं, जबकि वायगोत्स्की संज्ञानात्मक विकास को सामाजिक मध्यस्य प्रक्रिया के रूप में देखते हैं। 

2. पियाजे बच्चों को सक्रिय स्वतंत्र जीव के रूप में देखते हैं, जबकि वायगोत्स्की उन्हें मुख्यतः वातावरण द्वारा नियंत्रित जीव के रूप में देखते हैं। 

3. पियाजे भाषा को बच्चों के संज्ञानात्मक विकास के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं, जबकि विकास केक पर बल देते हैं।

4. पियाजे के अनुसार बच्चे अपने मार्गदर्शन के लिए स्वयं से बात कर सकते हैं, जबकि वायगोत्सकी के लिए बच्चों की बात आत्मकेन्द्रीयता का द्योतक है।

Ans- 1

Read more:

CTET EXAM 2022: मनोवैज्ञानिक ‘लेव वायगोत्स्की’ के सिद्धांत पर आधारित बेहद महत्वपूर्ण सवाल, जो CTET में बार-बार पूछे जाते हैं

CTET NCF 2005 MCQ Test: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में हमेशा पूछे जाते हैं NCF-2005 पर आधारित ऐसे सवाल, अभी पढ़े

इस आर्टिकल में हमने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में हमेशा पूछे जाने वाले ‘जीन पियाजे के सिद्धांत‘ (CTET 2022 Jean Piaget Theory Practice MCQ) के कुछ बेहद महत्वपूर्ण सवाल शेअर किए है, परीक्षा से जुड़ी सभी नई अप्डेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने join link नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment