CTET 2022: हिंदी भाषा शिक्षण के सिद्धांतों से सीटेट परीक्षा में पूछे जाने वाले जरूरी सवाल, इन्हें जरूर पढ़ ले

Spread the love

Principle of Language Teaching MCQ For CTET: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के द्वारा आयोजित की जाने वाली सीटेट परीक्षा की आयोजन का समय अब नजदीक आता जा रहा है देखा जाए तो दिसंबर में आयोजित होने वाली परीक्षा के शुरू होने में अब लगभग 40 दिन का समय शेष बचा हुआ है ऐसे में बेहतर अंकों के साथ सफलता हासिल करने के लिए एक बेहतर रणनीति के साथ पढ़ाई पर फोकस करना आवश्यक होगा. इस आर्टिकल में हम हिंदी भाषा शिक्षण के सिद्धांतों पर आधारित सवालों को आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, जिन्हें आपको आगामी परीक्षा की दृष्टिकोण से एक बार जरूर पढ़ना चाहिए.

भाषा शिक्षण के सिद्धांत पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी—CTET Exam 2022 principle of language teaching MCQ

1. भाषा शिक्षण की विधियां मुख्यतः किस पर निर्भर करनी चाहिए –

A. परीक्षा पद्धति पर

B. बच्चों का स्तर आयु और प्रकरण पर

C. समय अवधि पर

D. लक्ष्य भाषा पर

Ans- B

2. कविता शिक्षण में कौन सा तत्व उसे गद्य से अलग करता है –

A. भाषा सौष्ठव की महत्ता

B. शब्द भंडार में वृद्धि 

C. भाषा प्रयोग की छटाए

D. गेयता

Ans- D

3. अर्थ की गहनता को समझने में कौन सी पद्धति सर्वाधिक रूप से सहायक है –

A. द्रुत पठन

B. सस्वर पठन

C. धीमा पठन

D. मौन पठन

Ans- D

4. निम्नलिखित में से कौन सा भाषा शिक्षण का उद्देश्य है –

A. भाषा सीखते समय त्रुटियां बिल्कुल न करना 

B. भाषा की बारीकी और सौंदर्य बोध को सही रूप से समझने की क्षमता को हतोत्साहित करना

C. भाषा के व्याकरण सीखने पर बल देना

D. निजी अनुभवों के आधार पर भाषा का सृजनशील प्रयोग करना 

Ans- D

5. भाषा शिक्षण में सहायक है –

A. निदानात्मक व उपचारात्मक कार्य

B. शुद्ध भाषा पर बल 

C. साहित्य शिक्षण

D. व्याकरणिक नियमों की जानकारी

Ans- A

6. भाषा शिक्षण की प्रक्रिया –

A. अत्यंत जटिल प्रक्रिया है।

B. भाषा की कक्षा में ही संभव है।

C. घर में संभव नहीं है

D. विभिन्न विषयों की कक्षाओं में भी संभव है

Ans- D

7. कविता शिक्षण में आप सर्वाधिक महत्व किसे देंगे –

A. कविता में अलंकारों की पहचान 

B. कविता का भाव विश्लेषण

C. कविता के तत्वों के आधार पर उसकी समीक्षा

D कविता का भाव पूर्ण पाठन और रसानुभूति

Ans- D

8. विद्यालय आने से पूर्व बच्चे –

A. भाषा के व्याकरण की सचेत समझ रखते हैं

B. भाषा का बिल्कुल भी ज्ञान नहीं रखते 

C. अपनी भाषा में समझने समझाने की कुशलता से लैस होते हैं

D. सभी भाषाओं में पूर्ण दक्षता रखते हैं।

Ans- C

9. शिक्षक की स्वयं की भाषा प्रयोग की कुशलता –

A. बच्चों के भाषा प्रयोग पर कोई प्रभाव नहीं डालती 

B. बच्चों को अलंकारिक भाषा प्रयोग के लिए प्रेरित करती है

C. बच्चों को भाषा का अनुकरण करने के लिए बाध्य करती है

D. बच्चों के भाषा प्रयोग के लिए आदर्श रूपप्रस्तुत करती है 

Ans- D 

10. भाषा सीखने सिखाने की प्रक्रिया में अर्थ गढ़ने का आधार मुख्यतः है

A. शिक्षक द्वारा अर्थ बताना

B. पाठ्यपुस्तक

C. शब्दकोश देखना

D. सामाजिक – सांस्कृतिक परिवेश

Ans- D

11. कक्षा । और 2 के बच्चों के लिए आप किस तरह की कहानी का चयन करेंगे

A. जो बहुत छोटी हो

B. जिसमें बहुत सारे पात्र हों 

C. जिसमें दो ही पात्र हों

D. जिसके शब्दों में वाक्यों और घटनाओं के वर्णन की शैली चित्रात्मक हो

Ans- D

12. सस्वर पठन का मुख्य उद्देश्य है –

A. बच्चों की पढ़ने संबंधित झिझक को समाप्त करना

B. बोल बोल कर पढ़ना

C. द्रुतगति से पढ़ना

D. मौन पठन करना

Ans- A

13. चॉमस्की के अनुसार कौन सा कथन सही है।

A. बच्चों में भाषा सीखने की जन्मजात क्षमता होती है। 

B. बच्चों में भाषा सीखने की जन्मजात क्षमता नहीं होती है

C. बच्चों में भाषा सीखने की क्षमता बहुत सीमित होती हैं

D. बच्चों को व्याकरण सीखना जरूरी होता है 

Ans- A

14. प्राथमिक स्तर पर हिंदी भाषा शिक्षण के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है

A. पाठ्य पुस्तक

B. उच्च स्तरीय तकनीकी यंत्र

C. भाषा प्रयोग के अवसर

D. व्याकरण के नियमों का स्मरण

Ans- C 

15. पठन-पाठन के अंत में ऐसे अभ्यास एवं गतिविधिया  हो –

A. जो सरल भाषा वाले हो

B. बच्चों को स्वयं कुछ करने और सीखने का अवसर प्रदान करें

C. केवल पाठ से ही संबंधित हो

D. पाठ पर बिल्कुल आधारित ना हो

Ans-  B

Read More:

CTET 2022 Hindi Pedagogy Mock Test: CTET परीक्षा में हिंदी पेडगॉजी से पूछे जाने वाली इन सवालों का सही जवाब देकर, जांचें! अपनी तैयारी

CTET 2022 Hindi Language Previous Year MCQ: पिछली सीटेट परीक्षा में पूछे गए ‘हिंदी भाषा’ के महत्वपूर्ण सवाल, यहां पढ़ें

CTET सहित अन्य सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी एवं अध्ययन नोट्स प्राप्त करने के लिए आप हमारी website Exambaaz.com को बूकमार्क जरूर कर ले साथ ही हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment