CTET 2024 (Practice Set 1) सीटेट परीक्षा मे अपनी बेहतर तैयारी हेतु पढे बालविकास और शिक्षाशास्त्र से जुड़े ये सवाल

Spread the love

CDP Important Questions for CTET 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित कराई जाती है। जिसमें देश भर के लाखों अभ्यर्थी शिक्षक बनने के अपने सपने लिए हुए शामिल होते है।

इस आर्टिकल में हमने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (पेपर 1 तथा 2) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण टॉपिक बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (CDP) से संबंधित प्रश्नों को शेयर किया है। ऐसे सवाल परीक्षा में  हमेशा ही पूछे जाते हैं। अगर आप भी सीटेट परीक्षा देने वाले हैं तो  परीक्षा में उच्चतम अंक हासिल करने के लिए आर्टिकल दिए गए इन सवालों  का अध्ययन एक नजर अवश्य कर ले। 

CTET July 2024: Child Development and Pedagogy Most Important Questions

1. मॉडलिंग आधारित है :

(1) शास्त्रीय अनुबंधन के सिद्धान्त पर 

(2) क्रिया प्रसूत अनुबंधन के सिद्धान्त पर

(3) सामाजिक संज्ञानात्मक सिद्धान्त पर 

(4) प्रयास एवं त्रुटि के सिद्धान्त पर

Ans- 3

2. निम्नलिखित में से किसने सर्वप्रथम नैतिक विकास का सिद्धान्त दिया था ?

(1) पियाजे

(2) कोहलबर्ग 

(3) गिलिगन

(4) कोई विकल्प सही नहीं है

Ans- 1 

3. मेयर एवं सलोवे के अनुसार निम्नांकित में से कौन-सी प्रक्रिया भावनात्मक बुद्धि के संप्रत्यय में शामिल नहीं है ?

(1) समझ

(2) प्रत्यक्षण

(3) प्रबंधन

(4) रचना

Ans- 4 

4. निम्नांकित में से कौन से पद का तात्पर्य एक विद्यार्थी के सही उत्तर की सम्भावना को बढ़ाने वाले संकेतों से है ?

(1) मस्तिष्क उद्वेलन

(2) प्रोम्प्ट

(3) सलाह

(4) इनमें से कोई नहीं

Ans- 2

5. निम्नांकित में से कौन-सा निरीक्षणात्मक अधिगम का तत्व नहीं है ?

(1) ध्यान

(2) संग्रहण

(3) उत्पादन

(4) तैयारी

Ans- 4

6. ‘शेपिंग’ की संकल्पना दी गयी है।

(1) थॉर्नडाइक द्वारा

(2) पावलोव द्वारा

(3) स्किनर द्वारा

(4) इनमें से कोई नहीं

Ans- 3 

7. पियाजे द्वारा दिए गए संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त के अनुसार निम्नांकित में से किस प्रक्रिया में बच्चे अपने स्कीमा में संशोधन अथवा नए स्कीमा का निर्माण करते हैं ?

(1) आत्मसातीकरण

(2) समंजन

(3) अभ्यांतरीकरण

(4) अनुबंधन

Ans- 2 

8. एक पूर्व संक्रियात्मक स्तर के बच्चे की वह प्रवृत्ति जिसमें वह किसी परिस्थिति के सिर्फ एक पहलू पर ध्यान देता है और अन्य पहलुओं की उपेक्षा करता है, को पियाजे ने कहा :

(1) संरक्षण

(2) केन्द्रीकरण

(3) क्रमवद्धता

(4) अनुकूलन

Ans- 2 

9. यदि पहले सीखा गया कार्य नए सीखे जा रहे कार्य में बाधा उत्पन्न करता है; तो अधिगम का यह स्थानांतरण होगा:

(1) सकारात्मक

(2) नकारात्मक

(3) शून्य

(4) प्राथमिक

Ans- 2

10. यह तथ्य कि ‘मछली उड़ नहीं सकती और उल्लू तैरना नहीं सीख सकते’ का निहितार्थ  है | 

(1) उपयुक्त पुनर्बलन की कमी

(2) उनके अनुभव की कमी

(3)इन जीवों की सुस्ती

(4) अधिगम पर जैविक सीमाओं का प्रभाव

Ans- 4 

11. वर्ग समूहन की योग्यता का विकास होता है –

(1) संवेदी गामक अवस्था के दौरान

(2) पूर्व संक्रियात्मक अवस्था के दौरान

(3) मूर्त संक्रियात्मक अवस्था के दौरान

(4) औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था के दौरा

Ans- 3 

12. शैल्डन के अनुसार निम्नलिखित में से कौन – सा व्यक्तित्व का प्रकार नहीं है ?

(1) एंडोमार्फी 

(2)  मेसोमार्फी 

(3) एक्टोमॉर्फी

(4) एस्थोमार्फी 

Ans- 4 

13. ‘दृष्टि से हटने के बाद मस्तिष्क से हट जाना’, किसकी उपयुक्त व्याख्या है ? 

(1) आरंभिक संवेदी गामक अवस्था 

(2) आरंभिक पूर्व संक्रियात्मक  अवस्था

(3) आरंभिक किशोरावस्था 

(4) किशोरावस्था

Ans- 1

14. वाइगोत्स्की के अनुसार एक बच्चा जिन कार्यों को अपने से दक्ष व्यक्ति की सहायता से पूरा कर सकता है उसकी ऊपरी सीमा कहलाती है : 

(1) संभावित विकास का स्तर 

(2) वास्तविक विकासात्मक स्तर

(3) समीपस्थ विकास का क्षेत्र 

(4) सभी विकल्प सही हैं।

Ans- 1 

15. निम्नलिखित में से कौन-सी ब्रूनर की संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त की अवस्था नहीं है ?

(1) ऐक्रिलिक अवस्था

(2) क्रियात्मक अवस्था

(3) प्रतिबिम्बात्मक अवस्था

(4) संकेतात्मक अवस्था

Ans- 1

CTET 2024 CDP: गार्डनर का बहुबुद्धि सिद्धांत, पिछले वर्षों में पूछे गए 15 महत्वपूर्ण सवाल, यहां पढ़िए!

CTET 2024 Practice Set: शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाते है, बाल विकास शिक्षा शास्त्र से कुछ ऐसें सवाल, अभी पढ़ें


Spread the love

Leave a Comment