CTET Bal Vikas MCQ Test: सीटेट परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के मन में संशय बरकरार, बाल विकास के इन सवालों से जारी रखें अपनी तैयारी

Spread the love

CTET Bal Vikas Model Test Paper: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा आयोजित की जाने वाली सीटेट परीक्षा की विस्तृत नोटिफिकेशन को लेकर अभ्यर्थी थोड़े चिंतित हैं दीप में केंद्र सरकार के द्वारा संचालित विद्यालयों में नियुक्ति हेतु अनिवार्य पात्रता परीक्षा का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसमें शिक्षक बनने का सपना लिए लाखों युवा शामिल होते हैं   किंतु अभी तक इस परीक्षा के आयोजन को लेकर सीबीएसई के द्वारा नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है यदि आप भी शिक्षक पात्रता परीक्षा का हिस्सा बनने जा रहे हैं तो यहां हम बाल विकास और शिक्षाशास्त्र से जुड़े प्रश्नों का संग्रह आपके लिए लेकर आए हैं जिनका अभ्यास आपको बेहतर अंक दिलाने में सहायक होगा इसलिए इन्हें एक नजर जरूर पढ़ लेवे.

बाल विकास के ऐसे सवाल जो सीटेट परीक्षा में हमेशा पूछे जाते हैं—Bal Vikas revision MCQ test for CTET exam 2022 paper 1 and Paper 2

Q. कौन सी अवस्था, सीखने का अनोखा काल है?

A. किशोरावस्था

B. बाल्यावस्था

C. गर्भाधान

D. शैशवावस्था

Ans- D

Q. पियाजे के संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत के अनुसार संवेदी क्रियात्मक अवस्था होती है –

A. जन्म से 2 वर्ष

B. 2 से 7 वर्ष

C.7 से 11 वर्ष

D. 11 से 16 वर्ष

Ans-  A

Q. तनाव और क्रोध की अवस्था है-?

A. शैशवावस्था

B. किशोरावस्था

C. बाल्यावस्था

D. वृद्धावस्था

Ans- B

Q. बाल्यावस्था अवस्था होती है-?

A.5 वर्ष तक

B. 12 वर्ष तक

C. 21 वर्ष तक

D. कोई भी नहीं

Ans- B

Q. मैक्डूगल के अनुसार मूल प्रवृति ‘जिज्ञासा’ का संबंध कौन संवेग से है –

A. भय

B. प्रणा

C. आश्चर्य

D. भूख

Ans- C

Q.उत्तर बाल्यावस्था में बालक भौतिक वस्तुओं के किस आवश्यक तत्व में परिवर्तन समझने लगते हैं-.

A.द्रव्यमान

B. द्रव्यमान और संख्या

C. संख्या

D. द्रव्यमान संख्या और क्षेत्र

Ans- D

Q. बालको की सोच अमूर्तता की अपेक्षा मूर्त अनुभवो एवं प्रत्ययो से होती है, यह अवस्था है-

A.7 से 12 वर्ष तक 

B. 12 वर्ष से व्यस्क तक

C. 2 से 7 वर्ष तक

D. जन्म से 2 वर्ष तक

Ans- A

Q. वह अवस्था जब बच्चा तार्किक रूप से वस्तुओं व घटनाओं के विषय में चिंतन प्रारंभ करता है – 

A. संवेदी प्रेरक अवस्था

B. औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था

C. पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था

D. मूर्त संक्रियात्मक अवस्था

Ans- D

Q. बच्चों के बौद्धिक विकास के चार सुस्पष्ट स्तरों को पहचाना गया था –

A. कोलबर्ग द्वारा

B. एरिकसन द्वारा

C. स्किनर द्वारा

D. पियाजे द्वारा

Ans- D 

Q. अल्प व्यस्क बच्चों के अधिगम में अभिभावकों की भूमिका होनी चाहिए –

A. निषेधात्मक

B. अग्र सक्रिय

C. संवेदनात्मक

D. उदासीन

Ans- B

Q. थार्नडाइक, गुथरी, पावलोव, स्किनर ने अधिगम की परिभाषा दी है –

A. व्यवहार के आधार पर

B. दार्शनिकता के आधार पर

C. ज्योतिष के आधार पर

D. कार्यात्मकता के आधार पर

Ans- A

Q. किस व्यवहारवादी का मानना है कि अन्य व्यवहारों की भाति भाषा भी क्रिया-प्रसूत अनुबन्धन द्वारा सीखी जाती –

A. वाटसन

B. स्किनर

C. गुथरी

D. थार्नडाइक

Ans- B

Q. बाल्यावस्था की प्रमुख मनोवैज्ञानिक विशेषता क्या है ? 

A. पर निर्भरता

B. सामूहिकता की भावना

C. धार्मिकता

D. अनुकरणात्मक प्रवृति का अभाव

Ans- B

Read more:

CTET 2022: सृजनात्मकता पर आधारित ऐसे सवाल जो सीटेट परीक्षा में हमेशा पूछे जाते हैं, अभी पढ़े

CTET CHILD DEVELOPMENT MCQ: बाल विकास और शिक्षाशास्त्र के ऐसे ही सवाल सीटेट परीक्षा में सफलता दिलाने में सहायक होंगे, अभी पढ़े

इस आर्टिकल में हमने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में हमेशा पूछे जाने वाले विषय ”बाल विकास” (CTET Bal Vikas Model Test Paper) के कुछ बेहद महत्वपूर्ण सवाल शेअर किए है, परीक्षा से जुड़ी सभी नई अप्डेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने join link नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment