CTET CDP Practice Set 2: CDP के स्कोर बूस्टर सवाल जो, आगामी सीटेट परीक्षा में आपको सफलता दिलाएंगे, अभी पढ़े

Spread the love

CDP Practice Set for CTET 2022: देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा में से एक मानी जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा इस वर्ष सीबीएसई के द्वारा दिसंबर 2022 में आयोजित की जा रही है जो कि पिछले वर्ष की तरह ऑनलाइन सीबीटी मोड पर भी आयोजित होगी. जिसके आवेदन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 24 नवंबर 2022 तक चलेगी. जिसमें योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन जमा कर सकते हैं यदि आप भी शिक्षक पात्रता परीक्षा का हिस्सा बनने जा रहे हैं यहां हम बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (CDP) से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, जिनका अभ्यास आपको आने वाली परीक्षा की दृष्टिकोण से अभी से शुरू कर देना चाहिए.

बाल विकास के चुनिंदा सवालों से करें, सीटेट परीक्षा की तैयारी—CDP model test paper for CTET exam 2022 paper 1 and Paper 2

1.  ———— अनुकरण से स्वभाविक रूप से ———-  की जाती है। 

1. स्कूल भाषा, अधिग्रहित

2. मातृभाषा, अर्जित

3. मानक भाषा, प्राप्त

4. लक्ष्य भाषा, अधिग्रहित

Ans- 2 

2. व्याख्यान विधि का प्रयोग होता है।

1. प्राथमिक कक्षाओं में

2. उच्च कक्षाओं में

3. शिक्षण प्रक्रिया के दौरान

4. कभी भी

Ans- 2

3. बच्चों की अर्जित समझ को आधार बनाकर ही आगे बढ़ा जा सकता है। इस कथन से अभिप्राय है

1. बच्चों को मातृभाषा का ज्ञान ही दिया जा सकता है

2. बच्चा केवल एक भाषा ही सीख सकता है

3. बच्चों को इतना अवसर देना चाहिए की वो सहज रूप से अपनी मातृभाषा से मानक भाषा पर आ सके

4. बालक को शुरू से ही मानक भाषा सीखानी चाहिए

Ans- 3

4. किस शिक्षण प्रक्रिया के दौरान बालक को संज्ञान की वस्तुओं को आधार बनाकर अज्ञात वस्तुओं की जानकारी दी जाती है। 

1. विशिष्ट से सामान्य की ओर

2. नियम से उदाहरण की ओर

3. अज्ञात से ज्ञात की ओर 

4. ज्ञात से अज्ञात की ओर

Ans- 4

5. किसी परिचित को देखकर हमारे चेहरे पर मुस्कान का आ जाना। कथन में संप्रेषण का माध्यम है

1. शाब्दिक

2. अशाब्दिक

3. कोई भी नहीं

4. दोनों

Ans- 2

6. कक्षा एक के बालको को कविता के जरिये हाव-भाव को समझाने के अपेक्षित विधि है।

1. कक्षा अभिनय विधि

2. रंगमंच विधि

3. गीत विधि

4. कविता गान विधि

Ans- 1

7. निदानात्मक परिक्षण को सफल बनाने के लिए ————— आवश्यक है।

1. मूल्यांकन

2. आकलन

3. उपचारात्मक शिक्षण

4. परिक्षा

Ans- 3 

8. बच्चे भाषा की ————- व ———– संरचनाओं के नियम के साथ स्कूल आते हैं।

1. सहज, अधुरी 

2. जटिल, समृद्ध

3. खराब, अधुरी

4. अपूर्ण, अव्यवस्थित

Ans- 2 

9. भाषा अर्जन के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सत्य है ?

1.समाज-सांस्कृतिक परिवेश के अनुसार अर्थ ग्रहण की प्रक्रिया स्वाभाविक होती है।

2. भाषा अर्जन में बच्चे को बहुत अधिक प्रयास करना पड़ता है। 

3. भाषा अर्जन में किसी अन्य भाषा का व्याघात होता है।

4. भाषा सीखना एक उद्देश्य होता है।

Ans- 1 

10. व्याकरण की पाठ्य पुस्तक की आवश्यकता नहीं होती है।

1. भाषा संसर्ग प्रणाली में

2. पाठ्य पुस्तक प्रणाली में

3. सूत्र प्रणाली में

4. निगमन प्रणाली में

Ans- 1 

11. मिस अलका ने पाया कि उसकी कक्षा के पाँच बच्चे विकास की दृष्टि से उन्नत थे। छात्रों के सभी भाषा कौशल विस्फोटित हो रहे थे! हालांकि कई छात्रों को अभी भी साझा करने में परेशानी हुई, कुछ को यह समझ में आया कि साझा करने से हर कोई खुश हो सकता है। अंत में, एक बच्चा भी था जो संरक्षण की समस्याओं को हल कर सकता था। पियाजे के सिद्धांत के अनुसार, मिस अलका की कक्षा में विद्यार्थी किस स्तर पर हैं ? 

1. औपचारिक संक्रियात्मक

2. मूर्त संक्रियात्मक

3. पूर्व संक्रियात्मक

4. संवेदी गामक

Ans- 2 

12. वैन हील थ्योरी के किस स्तर पर एक छात्र निगमनात्मक द्वारा ज्यामितीय आकार के नए गुणों की खोज कर सकता है?

1. प्रत्यक्षकरण स्तर

2. विश्लेषणात्मक स्तर

3. औपचारिक कटौती स्तर

4. औपचारिक निगमनात्मक स्तर

Ans- 2 

13. श्रवण दोष वाला बच्चा निम्नलिखित में से किस विकलांग बच्चे का उदाहरण है?

1. बौद्धिक

2. संवेदी

3. भावनात्मक

4. इनमे से कोई भी नहीं

Ans- 2

14. सर्जनात्मकता कैसे प्राप्त की जा सकती है?

1. इसे याद करने और पहचानने की क्षमता विकसित करने के लिए प्राप्त किया जाता है।

2. इसे किसी व्यक्ति की उच्चतम आवश्यकताओं को पूरा करके और आंतरिक प्रेरणा को नियोजित करके प्राप्त किया जाता है। 

3. इसे तर्क, परिकल्पना, अनुमान और पूर्वानुमान की क्षमताओं को विकसित करके प्राप्त किया जाता है।

4. इसे स्मृति और ध्यान की क्षमताओं को विकसित करके महसूस किया जाता है।

Ans- 3

15. एक बच्चा जो गणित में उत्कृष्टता प्राप्त करता है वह शायद नागरिकशास्त्र में अच्छा ना कर पायें। यह अवलोकन किसका विरोध करता है?

1. बुद्धि के द्वि-कारक सिद्धांत

2. बुद्धि के एकल कारक सिद्धांत

3. बुद्धि के त्रि-कारक सिद्धांत 

4. बुद्धि के बहुआयामी सिद्धांत

Ans- 2

Read more:

CTET 2022: सीबीएसई ने जारी किया सीटीईटी मॉक टेस्ट लिंक, परीक्षा से पहले जान लें, ऑनलाइन परीक्षा देने का तरीक़ा

CTET 2022 CDP Model Test 1: CTET परीक्षा शुरू होने में केवल 1 माह का समय शेष, बाल विकास के ऐसे सवाल दिलाएंगे परीक्षा में सफलता

इस आर्टिकल में हमने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में ‘बाल विकास’ से हमेशा पूछे जाने वाले (CDP Practice Set for CTET 2022) के कुछ बेहद महत्वपूर्ण सवाल शेअर किए है, परीक्षा से जुड़ी सभी नई अप्डेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने join link नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment