CTET EVS NCERT Question: एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अंतर्गत पेड़-पौधों से पूछे जाने वाले कुछ बेहद महत्वपूर्ण सवाल, यहां पढ़िए!

Spread the love

CTET EVS NCERT Question Based on Plant: पिछले कई महीनों से सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाने वाली सीटेट परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, आयोग द्वारा अब यह परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित की जाएगी। इस वर्ष आयोजित होने वाली सीटेट परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है क्योंकि देखा जाए तो इस वर्ष सीटेट परीक्षा का आयोजन केवल एक बार ही किया जाएगा बता दें कि पिछले वर्षों में पहले सीटेट परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता था किंतु अब इसके पैटर्न में बदलाव किए गए हैं ।

यहां हमने पर्यावरण अध्ययन में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अंतर्गत पेड़ पौधों (CTET EVS NCERT Question Based on Plant) से पूछे जाने वाले कुछ 15 बेहद महत्वपूर्ण प्रश्नों को आपके साथ शेयर किया है, जो दिसंबर माह में होने वाली सीटेट परीक्षा में आपको एक से दो अंक अवश्य दिलाएंगे इसलिए एक बार जरूर पढ़ ले.

पेड़-पौधों पर आधारित कुछ बेहद रोचक सवाल, जो सीटेट परीक्षा में पूछे जाएंगे—CTET Exam 2022 EVS NCERT Question Based on Plant

1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

1. पत्तियाँ प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा अपना भोजन तैयार करती हैं।

2. पत्तियाँ केवल भोजन बनाती हैं उसका संचय नहीं करती हैं

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

कूट

(1) केवल 1

(2) केवल 2

(3) 1 तथा 2 दोनों

(4) न तो 1 और न ही 2

Ans- 1 

2. ऊष्ण तथा उपोषण कटिबन्ध में पाए जाने वाले पौधे वर्ष में एक बार अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं। इसका कारण है

(1) ऊष्ण तथा उपोष्ण कटिबन्ध का पौधों की यह विशेषता होती है।

(2) ऐसा वाष्पोत्सर्जन रोकने के लिए करते हैं।

(3) पत्तियों की सामान्यतः जीवन अवधि एक वर्ष होती है।

(4) उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans- 2 

3. निम्नलिखित में से किसका सम्बन्ध मूसला जड़ से है?

1. मूसला जड़ की प्राथमिक जड़ नष्ट नहीं होती है।

2. मूसला जड़ भूमि में बहुत गहराई तक नहीं जाती है। 

3. यह बीज के केवल मूलांकर से उत्पन्न और विकसित होती  है। 

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/है?

(1) 1 और 2

(2) 1 और 3

(3) 2 और 3

(4) ये सभी

Ans- 2 

4. परपोषी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1. ये पौधे अपना भोजन स्वयं नहीं बनाते हैं।

2. ये अपने भोजन के लिए अन्य पौधों एवं जन्तुओं पर निर्भर रहते हैं। 

3. परपोषी को दो भागों में विभक्त किया जाता है-मृतजीवी और परजीवी ।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(1) 1 और 2

(2) 1 और 3

(3) 2 और 3

(4) ये सभी

Ans- 4 

5. ताओं के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1. ये अत्यन्त कमजोर पौधे होते हैं।

2. इनको स्थिर रहने के लिए सहायता की आवश्यकता होती है। 

3. लताएँ दो प्रकार की होती हैं-विसर्पी लता और आरोही लता

परोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(1) 1 और 2

(2) 1 और 3

(3) 1, 2 और 3

(4) 2 और 3

Ans- 3 

6. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए।

A. जलोद्भिद्       1. मरुस्थलीय पौधे

B. लवणोद्भिद्     2. खेती योग्य पौधे

C. समोद्भिद्       3. दलदली पौधे

D. मरुद्भिद्        4. जलीय पौधे

कूट –

   A B C D

(1)1  2 3  4

(2) 2 3 4  1

(3) 3 4 1  2

(4) 4 3 2  1

Ans- 4 

7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

1. मोनेरा जगत् में जीवाणुओं को शामिल किया जाता है।

2. फ्लोरा के अन्तर्गत सम्पूर्ण जन्तु समुदाय को रखा जाता है।

उपरोक्त में कौन-सा/से कथन सही है हैं?

कूट

(1) केवल 1

(2) केवल 2

(3) 1 तथा 2 दोनों

(4) न तो 1 और न ही 2

Ans- 1 

8. हरे पौधे दिन के समय कार्बन डाइऑक्साइड की बजाय वायुमण्डल में ऑक्सीजन छोड़ते हैं, क्योंकि

(1) हरे पौधे केवल रात के समय श्वसन करते हैं।

(2) हरे पौधे दिन के समय प्रकाश संश्लेषण की क्रिया करते हैं जिसके कारण O2 मुक्त होती है।

(3) दिन के समय प्रकाश-संश्लेषण की दर श्वसन की दर से-अधिक होती है। 

(4) हरे पौधे रात के समय श्वसन नहीं करते

Ans- 2 

9. किसी जगह के फ्लोरा और फौना सूचित करते हैं –

(1) पेड़-पौधे एवं जन्तुओं को

(2) मछलियों एवं पेड़-पौधों को

(3) जन्तुओं एवं मछलियों को

(4) पक्षियों एवं पेड़-पौधों को

Ans- 1

10. निम्नांकित में से कौन-सा सरल ऊतक नहीं है?

(1) जाइलम

(2) पेरेनकाइमा

(3) कॉलेनकाइमा

(4) स्क्लेरेनकाइमा

Ans- 1 

11. प्रकाश संश्लेषण के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

1. प्रकाश संश्लेषण में ऊर्जा का स्रोत सौर ऊर्जा होती है।

2. इसमें कार्बोहाइड्रेट का निर्माण होता है।

3. इस प्रक्रिया में ऑक्सीजन एक उपोत्पाद है।

उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(1) 1 और 2

(2) 1 और 3

(3) 2 और 3

(4) ये सभी

Ans- 4

12. निम्नलिखित में  किससे ‘कुनैन’ नामक दवा प्राप्त होती है?

(1) मनी प्लाण्ट

(2) सिनकोना प्लाण्ट

(3) युकेलिप्ट्स

(4) अंकोनाइट प्लाण्ट

Ans- 2 

13. पंखुड़ियों के अन्दर, फूल के बीच में कुछ पतली पाउडर जैसी रचनाएँ दिखाई देती हैं, जिन्हें कहते हैं –

(1 ) वर्तिकाग्र

(2) परागकोश

(3) पराग

(4) मूलांकुर

Ans- 3

14. ‘पेन्थिस एक ऐसा पौधा है, जो मेंढकों, कीड़े-मकोड़ों और चूहे जैसे छोटे जीवों को अपने अन्दर फॉस कर खा जाता है, हमारे देश में यह पौधा पाया जाता है –

(1) असोम में

(2) ओडिशा में

(3) अरुणाचल प्रदेश में

(4) मेघालय में

Ans- 4 

15. भारत में फलों के अन्तर्गत सर्वाधिक क्षेत्र है

(1) नींबू का

(2) अमरूद का

(3) आम का

(4) पपीते का

Ans- 3  

Read More:

CTET EXAM 2022: ऑनलाइन मोड पर होने वाली सीटेट परीक्षा में पूछे जाएंगे, NCERT पाठ्यक्रम से जुड़े EVS के ऐसे सवाल

CTET 2022: पर्यावरण अध्ययन के बेहद सामान्य लेवल के सवाल जो सीटेट परीक्षा में हमेशा पूछे जाते हैं, अभी पढ़े

For Latest Update Please join Our Social media Handle

oin us on Telegram – Click Here
Follow Facebook – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment