CTET Exam 2022: दिवाली के बाद जारी हो सकता है CTET नोटिफिकेशन, हिंदी भाषा शिक्षण के इन सवालों से शुरू करें अपनी तैयारी

Spread the love

CTET Mock Test on Hindi Pedagogy 2022: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा देश की बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा में से एक है जिसका आयोजन सीबीएसई बोर्ड के द्वारा प्रतिवर्ष केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु किया जाता है इस वर्ष परीक्षा दिसंबर माह में आयोजित की जानी संभावित है परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं लाखों युवा नोटिफिकेशन जारी होने के इंतजार में है यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो यहां हम हिंदी पेडगॉजी से संबंधित कुछ बेहद महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह आपके लिए लेकर आए हैं, जिनका अभ्यास आपको अच्छा Score दिलाने में मदद करेगा, इसलिए इन्हें जरूर पढ़ें.

हिंदी भाषा शिक्षण के बार-बार पूछे जाने वाले बेहद महत्वपूर्ण सवाल, यहां पढ़िए—CTET exam December 2022 Hindi pedagogy mock test

1. मातृभाषा आधारित बहुभाषावाद क्या है?

1. किसी की विद्यालयी शिक्षा मातृभाषा में आरंभ करना और बाद में अनेक भाषाओं को जोड़ते जाना।

2. किसी की विद्यालयी शिक्षा मातृभाषा में आरंभ करना और बाद में अंग्रेजी को माध्यम के रूप में लेना।

3. माध्यम के रूप में मातृभाषा में सीखना और अंग्रेजी को एक भाषा के रूप में सीखना।

4. विद्यालयी शिक्षा के प्राथमिक वर्षों के दौरान जहां तक संभव हो सके अधिक से अधिक भाषाएं सीखना ।

Ans- 1 

2. ‘बोली’ से क्या तात्पर्य है?

1. किसी एक क्षेत्र या सामाजिक समूह की वाचन विशेषता ।

2. किसी एक क्षेत्र विशेष के लोगों द्वारा लेखन के लिए इस्तेमाल की जा रही भाषा।

3. किसी कार्य विशेष से संबंध रखने वाले लोगों की वाचन विशेषता।

4. सत्ताधारी लोगों द्वारा इस्तेमाल की जा रही भाषा ।

Ans- 1 

3. एक अध्यापक कक्षा में समूह कार्य, जोड़ों में कार्य और रोल प्ले करवाती है और आकलन के लिए शिक्षार्थियों का अवलोकन करती है। आकलन संबंधी इन गतिविधियों को क्या कहा जाता है?

1. वाचन आकलन

2. कक्षाकक्ष आकलन

3. रचनात्मक आकलन

4. संकल्पनात्मक आकलन

Ans- 3 

4. एक अध्यापक कक्षा में वस्तुओं के ऊपर वस्तु का नाम शिक्षार्थी की भाषाओं, अंग्रेजी तथा शिक्षार्थियों द्वारा जानी गई अन्य भाषाओं में लिखती है। यहां पर अध्यापक क्या करने का प्रयास कर रही है?

1. शिक्षार्थियों को वर्णमाला के अक्षरों से परिचित करवा रही है|

2. शिक्षार्थियों में भाषा संबंधी जागरूकता पैदा कर रही है। 

3. शिक्षार्थियों में लिपि संबंधी जागरूकता की समझ विकसित कर रही है।

4. कक्षा में भाषा समृद्ध परिवेश सृजित कर रही है।

Ans- 4 

5. ‘भाषान्तरण’ (ट्रान्सलैंग्वेजिंग) से क्या तात्पर्य है? 

1. भाषा की कक्षा में अनेक भाषाओं का शिक्षण ।

2. किसी विषय वस्तु के शिक्षण-अधिगम के लिए एक भाषा के बाद दूसरी भाषा का प्रयोग करना । 

3. कक्षा में शिक्षा-अधिगम और बोलने के लिए अनेक भाषाओं का इस्तेमाल करना।

4. सभी विषय वस्तुओं और साथ ही साथ भाषाओं को एक ही भाषा में पढ़ाना।

Ans- 3 

6. व्याकरण सीखने से क्या आशय है? 

1. व्याकरण के नियम सीखना।

2. सर्वप्रथम नियम सीखना और बाद में उसका प्रयोग कर सकना।

3. अर्थ से संदर्भ में प्रयोग करना सीखना।

4. किसी भी भाषा के लिखित और बोले जाने वाले स्वरूप में गलतियां निकालना।

Ans- 3 

7. ‘त्रुटियों’ से क्या अभिप्राय है? 

1. त्रुटियाँ सीखने का संकेतक हैं।

2. त्रुटियाँ भाषा अधिगम को बाधित करती हैं।

3. त्रुटियों में उसी समय संशोधन कर देना चाहिए।

4. त्रुटियों की पहचान कर उनको करने से बचना चाहिए।

Ans- 1 

8. जिन शब्दों को हम सुनते और पढ़ते हैं और फिर उनकी पहचान करते हैं, उन्हें क्या कहते हैं?

1. उत्पादक शब्द संपदा

2. संदर्भ में शब्द

3. आन्तरिक शब्द संपदा

4. ग्राह्य शब्द संपदा

Ans-  4 

9. जब शिक्षार्थी पहली बार विद्यालय आते हैं, उन्हें अपनी मातृभाषा की भरपूर समझ होती है। अध्यापक अंग्रेजी या किसी अन्य भाषा की कक्षा में शिक्षार्थियों की मातृभाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकती है? 

1. अध्यापक कक्षा की सामान्य भाषा से पढ़ाना आरंभ करें फिर शिक्षार्थी को अपनी भाषा का इस्तेमाल करने दें। 

2. अध्यापक को सिर्फ अंग्रेजी या दूसरी भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए और शिक्षार्थियों को अपनी मातृभाषा के इस्तेमाल की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

3. अध्यापक बच्चों को उनकी इच्छानुसार भाषा का इस्तेमाल करने की अनुमति दे और वह स्वयं भी सामान्य भाषा बोल सकती है। 

4. अध्यापक को वही भाषा बोलनी चाहिए जिसे अपने शिक्षार्थियों को पढ़ाना है, शिक्षार्थी अन्ततः लक्ष्य भाषा सीख लेंगे।

Ans- c 

10. कक्षा तीन की अध्यापिका अंकिता को पता चलता है कि शिक्षार्थी नवीन जानकारियों को मौखिक रूप में लेने के बजाय लिखित रूप में लेना पसंद करते हैं। इन शिक्षार्थियों की अधिगम शैली कौन सी है?

1. श्रव्य

2. दृश्य

3. गतिबोधक

4. सौंदर्यबोध

Ans- 2

Read more:

CBSE CTET 2022-23: दिवाली के बाद जारी होगा सीटेट नोटिफिकेशन? दिसंबर में होगा पेपर 

CTET Hindi: हिंदी भाषा शिक्षण के बेहद स्कोरिंग सवाल, जो सीटेट परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है

यहा हमने CTET परीक्षा के लिए Quiz on Hindi Pedagogy for CTET 2022 का अध्ययन किया है। सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Join us on Telegram – Click Here
Follow Facebook – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment