CTET 2022: हावर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत से सीटेट परीक्षा में लगातार पूछे जा रहे हैं कुछ ऐसे सवाल, अभी देखें

Spread the love

CTET CDP Howard Gardner Theory MCQ: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के दिसंबर 2022 सत्र में शामिल होने के लिए लगभग 25 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपने रजिस्ट्रेशन करवाएं हैं सीबीएसई की ओर से परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है, ऐसे में जिन उम्मीदवारों का एग्जाम आने वाले दिनों में होने वाला है उन्हें अपनी तैयारियों पर फोकस बनाए रखना चाहिए साथी परीक्षा पूछे जा रहे सवालों का एनालिसिस करते रहे, ताकी परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों के पैटर्न को समझने में आसानी हो सके यहां हम हावर्ड गार्डनर के सिद्धांत (CTET CDP Howard Gardner Theory MCQ

) से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों को आपके लिए लेकर आए हैं, जिन्हें आप को एक बार जरूर पढ़ना चाहिए.

हावर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत पर आधारित बेहद महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरीCTET CDP Howard Gardner Theory MCQ Test 2022

Q. संवेगात्मक बुद्धि बहुबुद्धि सिद्धांत के किस क्षेत्र के साथ संबंधित हो सकती है

A. अंतरा वैयक्तिक और अंतः वैयक्तिक बुद्धि

B. प्राकृतिक बुद्धि

C. चाक्षुष – स्थानिक बुद्धि

D. अस्तित्वपरक बुद्धि

Ans- A 

Q. गार्डनर के बहु-बुद्धि के सिद्धांत के अनुसार वह कारक जो व्यक्ति के आत्म-बोध हेतु सर्वाधिक योगदान देगा वह हो सकता है।

A. संगीतमय

B. आध्यात्मिक

C. भाषा-विषयक

D. अंतः वैयक्तिक

Ans- D

Q. कक्षा अध्यापक ने राघव को अपनी कक्षा में अपने की-बोर्ड पर स्वयं द्वारा तैयार किया गया मधुर संगीत बजाते हुए देखा। कक्षा अध्यापक ने विचार किया कि राघव में ————– बुद्धि उच्च स्तरीय थी-

A. स्थानिक

B. शारीरिक गतिबोधक

C. संगीतमय

D. भाषाई

Ans- C 

Q. हावर्ड गार्डनर का बहुबुद्धि सिद्धांत सुझाता है कि-

A. हर बच्चे को प्रत्येक विषय आठ भिन्न तरीकों से पढ़ाया जाना चाहिए ताकि सभी बुद्धियाँ विकसित हो

B. बुद्धि को केवल बुद्धिलब्धि (IQ) परीक्षा से ही निर्धारित किया जा सकता है

C. शिक्षक को चाहिए कि विषय वस्तु को वैकल्पिक विधियों से पढ़ाने के लिए बहुबुद्धियों को एक रूपरेखा की तरह ग्रहण करें 

D. क्षमता भाग्य है और एक अवधि के भीतर नहीं बदलती

Ans- C 

Q. एकाधिक बुद्धिमानी का सिद्धांत कहता है कि-

A. बुद्धि तेजी से बढ़ाई जा सकती है

B. बुद्धि कई प्रकार की हो सकती है। 

C. पेपर-पेंसिल परीक्षण सहायक नहीं है।

D. प्रभावी अध्यापन के द्वारा बुद्धि बढ़ाई जा सकती है।

Ans- B

Q. हावर्ड गार्डनर के बहु-बुद्धि सिद्धांत के अनुसार निम्नलिखित विशेषताओं से युक्त एक व्यक्ति की बुद्धि को किस प्रकार से वर्गीकृत किया जा सकता है, विशेषताएं:” दूसरों की मनोदशा, स्वभाव, प्रेरणा तथा अभिप्राय को उचित तरीके से पता लगाने एवं प्रतिक्रिया करने की योग्यता”

A. अंतरा वैयक्तिक

B. अंतर्वैयक्तिक

C. नैदानिक

D. प्रकृतिवादी

Ans- B

Q. बुद्धि के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है?

A. बुद्धि अनुभव के परिणाम के रूप में व्यवहार में एक अपेक्षाकृत स्थाई परिवर्तन है 

B. बुद्धि एक आनुवंशिक विशेषक है जिसमें मानसिक गतिविधियां जैसे स्मरण एवं तर्क शामिल होती है।

C. बुद्धि बहुआयामी है जिसमे बुद्धि परीक्षण के द्वारा पूर्ण रूप से परिमेय न की जाने वाली कई योग्यताएं शामिल होती है।

D. बुद्धि अभिसारी रूप से सोचने की योग्यता है।

Ans- C

Q. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा बुद्धि के बारे में सही है

A. बुद्धि एक निश्चित योग्यता है जो जन्म के समय निर्धारित हो जाती है।

B. बुद्धि को मानकीकृत परीक्षणों के प्रयोग से सटीक रूप से मापा एवं निर्धारित किया जा सकता है

C. बुद्धि एक एकात्मक कारक तथा एक एकाकी विशेषक है।

D. बुद्धि बहुआयामी है तथा जटिल योग्यताओं का एक समूह है

Ans- D 

Q. हावर्ड गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत के अनुसार, ‘तार्किक गणितीय’ बुद्धि वाले एक व्यक्ति की क्या विशेषताएं हो सकती है?

A. ध्वनि, ताल तथा शब्दों के अर्थ के प्रति संवेदनशीलता।

B. दृश्य स्थानिक परिवेश को सटीक रूप से ग्रहण करने की योग्यता

C. संगीत में व्यक्तियों के आवाज के स्तर, ताल एवं सौंदर्य परक गुणों को उत्पन्न करने एवं प्रशंसा करने की योग्यता।

D. पैटर्न को खोजने की एवं तर्क की लंबी श्रृंखला को हल करने की क्षमता और संवेदनशीलता।

Ans- D

Read More:

CTET Exam Analysis [29 Dec Shift 2]: परीक्षा में पूछे जा रहे है बेहद आसान सवाल, अभ्यर्थी बोले ये कैसा पेपर दे दिया

CTET Jean Piaget Theory MCQ: सीटेट परीक्षा में पियाजे के सिद्धांत से कई सवाल पूछे जा रहे हैं, आगामी शिफ्ट में शामिल होने से पूर्व, पढ़ें! 15 जरूरी सवाल

सहित सभी शिक्षक पात्रता परीक्षाओ के सभी नवीनतम न्यूज़ एवं अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारी वैबसाइट को नियमित विजिट करते रहे। साथ ही हमारे टेलीग्राम चेनल के सदस्य जरूर बने। इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका शुक्रिया!!

For the Latest Update Please join Our Social media Handle

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment