CTET Online Exam 2022: गणित पेडगॉजी के इन सवालो से मिलेंगे पक्के अंक, पढ़ें 15 ज़रूरी प्रश्न

Spread the love

CTET Online Exam 2022 ( Math Pedagogy MCQ for CTET ): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के सोलवे संस्करण का आयोजन दिसंबर (2022) व जनवरी (2023) माह में किया जाएगा. टीचिंग की फील्ड में करियर बनाने के लिए लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे. यदि आप भी सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

इस आर्टिकल में हम सीटेट पेपर 1 तथा पेपर 2 में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण विषय “गणित पेडगॉजी” ( Math Pedagogy MCQ for CTET ) से जुड़े  कुछ संभावित प्रश्न शेयर कर रहे हैं। यह सवाल परीक्षा में कई बार पूछे जा चुके हैं ऐसे में इन सवालों को एक नजर जरूर पढ़ लें।

CBSE CTET 2022 Math Pedagogy Most Expected Questions in Hindi

1. निम्न में, वैन हिले सिद्धांत के अनुसार कौन सा क्रम ज्यामितीय स्तर के लिए सही है :

1. पहचान करना, संबंध बनाना, विश्लेषण, निगमन, स्वयंसिद्धता ।

2. पहचान करना, विश्लेषण, संबंध बनाना, निगमन, स्वयंसिद्धता ।

3. विश्लेषण, पहचान करना, निगमन, संबंध बनाना, स्वयंसिद्धता ।

4. विश्लेषण, निगमन, पहचान करना, संबंध बनाना, स्वयंसिद्धता ।

Ans- 2

2. निम्नलिखित में से कौन सा कथन गणित की प्रकृति के बारे में सही नहीं है?

1. यह दिक्स्थान परिमाण और माप का विज्ञान है।

2. गणितीय ज्ञान सटीक व्यवस्थित तार्किक है।

3. गणितीय भाषा अच्छी तरह से परिभाषित और स्पष्ट है।

4. गणित में सभी प्रमेय और अभिगृहीत प्रमाणित तथ्य है।

Ans- 4 

Read More: CTET 2022: सृजनात्मकता से जुड़े ऐसे सवाल, जहां से सीटेट परीक्षा में 1 सवाल जरूर पूछा जाता है, अभी पढ़े

3. एक गणित की परीक्षा में सुधी फातिमा ने एक प्रश्न सम्मिलित किया। यदि दो संख्याओं का योग 17 है, तो संख्याए क्या है। यह एक उदाहरण है ————– का

1. बहुविकल्पी चयन प्रक्ष

2. संदर्भात्मक प्रश्न

3. बंद सिरे वाले प्रश्न

4. मुक्त सिरे वाले प्रक्ष

Ans- 4 

4. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें और सही विकल्प का चयन करें।

A. मानदंड संदर्भित आंकलन विद्यार्थियों का किसी मापदंड के आधार पर मूल्यांकन करना है।

B. मानक- संदर्भित आंकलन नैदानिक परीक्षण और उपचारात्मक शिक्षण में उपयोगी है।

1. केवल कथन B सही है।

2. केवल कथन A सही है।

3. कथन A और B दोनों गलत हैं।

4. कथन A और B दोनों सही हैं।

Ans- 2

5. मनप्रीत के पास अच्छी गणितीय तर्कणा (विवेचना) है, इसलिए उसके पास होगी:

1. तार्किक और व्यवस्थित रूप से सोचने की क्षमता। 

2. परिभाषा को पुनः स्मरण करने की क्षमता ।

3. त्रुटिहीन गणना करने की क्षमता ।

4. सही गणितीय सूत्रों को याद करने की क्षमता।

Ans- 1 

6. कोठारी आयोग (1964-66) के अनुसार –

1. कक्षा 1 से कक्षा X तक के छात्रों के लिए गणित एक अनिवार्य विषय होना चाहिए, जो कि सामान्य शिक्षा का हिस्सा हो ।

2. यह केवल कल्पना है कि गणित छात्रों में मानसिक कौशल, अनुशासन, सांस्कृतिक, सामाजिक और नैतिक मूल्यों को विकसित करता है।

3. गणित, छात्रों में विश्लेक्षणात्मक तर्क, चिंतन, आत्मविश्वास और मनोभावों को विकसित करता है।

4. प्रत्येक छात्र गणित म अमूर्तता नहीं समझ सकता है. अतः (VIII) विषय के रूप में रखना चाहिए

Ans- 1 

7. निम्नलिखित में से कौन सा संख्या ज्ञान के विकास से संबंधित नहीं है?

1. पदानुक्रम समावेशन

2. पदानुक्रम समावेशन

3. वर्गीकरण

4. आत्मकेन्द्रित

Ans- 4 

8. गणितीय भाषा सहायक होती है।

a. समस्या समाधान कौशल को विकसित करने में 

b. सम्प्रेषण और वाचन कौशल को विकसित करने में 

c. तार्किक (विवेचन) कौशल को विकसित करने में 

सही विकल्प चुनें

1. (a) और (b)

2. केवल (b) 2.

3. केवल (c)

4. (a) और (c) 

Ans- 4 

9. एक कक्षा II के छात्र को जब 56+42 को हल करने के लिए कहा गया तो उसने इसे निम्न प्रकार से किया-

56+42-50+40+6+2=90+8=98

एक गणित अध्यापक के रूप में आपकी इस छात्र के प्रति क्या प्रतिक्रिया होगी?

1. छात्र को प्रश्न हल करने के लिए अपनी स्वयं की रणनीति अपनाने के लिए हतोत्साहित करना |

2. छात्र को डांटना क्योंकि यह प्रक्रिया स्तंभ विधि से योग को सीखने में सहायता नहीं करती है।

3. छात्र को निर्देशक दे की वह देखे की अन्य छात्रों ने समस्या केसे हल की और सहायता लेकर सही विधि से हल करे

4. छात्र की प्रशंसा करें कि उसने प्रश्न को हल करने के लिए वैकल्पिक रणनीति का उपयोग क्योंकि इससे रचनात्मक और आलोचनात्मक चिंतन में वृद्धि होती है

Ans- 4 

10. निम्न में से कौन-सा सहयोगिक और सक्रिय अधिगम को प्रोत्साहित करता है?

1. छात्र कला में हुए विचार-विमर्श द्वारा विकसित मापदंडों के आधार पर आकृतियों का वर्गीकरण करते हैं।

2. शिक्षक दो अंको वाली संख्याओं की गुणन की प्रक्रिया शेयर (साझा) करते हैं और छात्रों को उसी प्रकार के प्रश्नों का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

3. छात्रों को निर्देश देते हैं कि वे प्रश्नों हल घर पर करें और उसे अध्यापक के पास जमा करें।

4. प्रत्येक छात्रों को गणितीय खेल और पहेलिया उपलब्ध कराना और उन्हें उनके उत्तरों को साझा करने के लिए कहना ।

Ans- 1 

11. एक अध्यापिका छात्रों को निम्नलिखित सवाल देती है।

निम्न संख्याओं के युग्मों में बड़ी संख्या पर घेरा लगाइए।

a. 9×3 या 9 +3

b. 9×0.3 या 90.3

c. 0.9 x 0.3 या 0.9-03

इस प्रकार के प्रश्न का उपयोग अध्यापिका कर सकती है-

1. पूर्ण संख्याओं में गुणन और विभाजन के आकलन के लिए।।

2. नैदानिक परीक्षा के रूप में इसका उपयोग दशमलव संख्याओं में गुणन और विभाजन की भ्रांतियों को संबोधित करने के लिए किया जा सकता

3. यह आँकने के लिए कि क्या छात्र को 3 और 9 के पहाड़े याद हैं।

4. पूर्ण संख्याओं की तुलना के लिए।

Ans- 2 

12. निम्न में से कौन सी गणितीय प्रक्रिया नहीं है?

1. समस्या समाधान

2. दृश्यीकरण

3. निरूपण

4. अनकूलन

Ans- 4 

13. प्राथमिक स्तर पर शाब्दिक समस्याओं (इबारती सवालों को शामिल किया जाना चाहिए क्योंकि

1. छात्रों द्वारा शाब्दिक समस्याओं (इबारती सवालों) को प्रभावी रूप से समझने, प्रतिपादित करने और हल करने की क्षमता अर्जित करना महत्वपूर्ण कौशल है।

2. ये गणित की भाषा पढ़ाने का एकमात्र साधन है।

3. शाब्दिक समस्याओं (इबारती सवालों ) का निरंतर प्रयोग विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा में निपुण बनाता है।

4. ये हल करने में आसान होती है इसलिए विद्यार्थियों को गणित में बेहतर अंक प्राप्त करने में मदद करती है।

Ans- 1 

14. गणित शिक्षण में “साँप और सीढ़ी के खेल का उपयोग अत्यधिक उपयुक्त होगा, इन अवधारणाओं को विकसित करने के लिए जो संबंधित है —————- से

1. मापन

2. संख्यायों

3. आकृतियों

4. ज्यामिति

Ans- 2 

15. निम्नलिखित में से कौन सा चरण बच्चों में प्रतिमान (पैटर्न) के अवधारणात्मक विकास का उच्चतम स्तर प्रदर्शित करता है?

1. पैटर्न की पहचान करना।

2. पैटर्न का विस्तार करना।

3. नए पैटर्न की नकल करना ।

4. नए पैटर्न का सृजन करना।

Ans- 4 

ये भी पढ़ें-

CTET 2022 Hindi PYQ’s: विगत वर्षों में पूछे गए हिंदी भाषा के इन सवालों को हल कर, जाने! आगामी सीटेट परीक्षा में अपनी तैयारी का स्तर

CTET 2022: सीटेट संस्कृत पेडगॉजी के चुनिंदा सवालों का हल कर, जांचें! CTET 2022 में अपनी तैयारी का लेबल

ऊपर दिए गए इस आर्टिकल में हमने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में Math Pedagogy से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण सवालों का अध्ययन किया, सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment