CTET 2022: भारत के ‘वन्य जीव अभ्यारण और राष्ट्रीय उद्यान’ से सीटेट में पूछे जाने वाले 15 जरूरी सवाल, यहां पढ़िए!

Spread the love

CTET Question on National Park and Wildlife Sanctuary: एक लंबे इंतजार के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति हेतु अनिवार्य केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन किया जा रहा है जो कि 7 फरवरी 2023 तक जारी रहेगा. ऐसे में यदि आप भी  प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली परीक्षा का हिस्सा बनने जा रहे हैं तो अपनी तैयारियां एक रणनीति के तहत  करें ताकि परीक्षा में उचित परिणाम हासिल किया जा सके. इस आर्टिकल में हम परीक्षा में ‘पर्यावरण अध्ययन’ (EVS) के अंतर्गत पूछे जाने वाले ‘वन्य जीव अभ्यारण और राष्ट्रीय उद्यानों’ से जुड़े प्रश्नों को लेकर आए हैं, जहां से एक सवाल हमेशा पूछा जाता है, इसलिए इन्हें ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ें.

राष्ट्रीय उद्यान (National Park)

• ‘राष्ट्रीय उद्यान का अर्थ है एक ऐसा क्षेत्र जो विशेष रूप से वन्यजीव और जैव विविधता के संरक्षण के लिए सरकार द्वारा प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के कारण नामित किया गया है

• यह विभिन्न जीनों और प्रजातियों के लाखों जानवरों, पक्षियों, कीटों, सूक्ष्मजीवों आदि का घर है, जो उन्हें एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करता है। 

• राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर कुल 104 राष्ट्रीय उद्यान हमारे देश में स्थित है ‘राष्ट्रीय उद्यान, न केवल वन्यजीवों का संरक्षण करते हैं, बल्कि यह एक तरह से पर्यावरण और प्राकृतिक विरासत का एक मनोरंजन भी प्रदान करते

वन्यजीव अभयारण्य (wildlife sanctuary)

• वन्यजीव अभयारण्य, जैसा कि नाम से पता चलता है, वह स्थान है, जो विशेष रूप से वन्यजीवों के उपयोग के लिए आरक्षित है, जिसमें पशु, सरीसृप, कीड़े, पक्षी आदि शामिल हैं जिन्हें अन्यथा वन्यजीव रिफ्यूज कहा जाता है,

• यह निवास स्थान, और सुरक्षित और स्वस्थ रहने की स्थिति प्रदान करता है।

• जंगली जानवरों को विशेष रूप से लुप्तप्राय और दुर्लभ लोगों के लिए ताकि वे अपने पूरे जीवन के लिए शांति से रह सकें और अपनी व्यवहार्य आबादी को बनाए रख सकें।

• अभयारण्य के उचित प्रबंधन के लिए, रेंजर या गार्ड को इस क्षेत्र में गश्त के लिए नियुक्त किया जाता है। वे अवैध शिकार, शिकार या उत्पीड़न से लेकर जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। 

• भारत मे कुल 544 वन्यजीव अभ्यारण्य है इन अभ्यारण्यों का कुल क्षेत्रफल 118931 वर्ग किलोमीटर है जो देश का 3.62% क्षेत्र है ।

राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव अभ्यारण से पूछे जाएंगे सीटेट में 1 से 2 सवाल, अभी पढ़े—question on national park and wildlife sanctuary of India for CTET

Q. यह उत्तराखण्ड का एक स्थान है तथा यह एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। यह अरण्य बाघ के संरक्षण से संबंधित है। इस जगह की पहचान कीजिए

a. बक्सा पार्क

b. दुधवा पार्क

c. कॉर्बेट पार्क

d. वाल्मीकि पार्क

Ans- c

Q. घाना नेश्नल पार्क किस राज्य में स्थित है?

a. उत्तर प्रदेश

b. उत्तराखण्ड

c. राजस्थान

d. गुजरात

Ans- c 

Q. कौन-सा वन्य जीव संरक्षण क्षेत्र “हंगुल मृग के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है?

a. सरिस्का

b. दाचीगाम

c. जिम कार्बेट

d. रानी खेत

Ans- b  

Q. वन्य जीवन के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय उपवन (पार्क) महत्वपूर्ण हैं। भारत में कौन-सा राष्ट्रीय उपवन सबसे पुराना है?

a. काजीरंगा राष्ट्रीय उपवन

b. जिम कार्बेट राष्ट्रीय उपवन 

c. कान्हा राष्ट्रीय उपवन

d. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उपवन

Ans- b

Q. लाहुल घाटी कहा स्थित है

a. हिमाचल प्रदेश

b. केरल

c. उत्तराखंड (चमोली)

d. मध्य प्रदेश

Ans- a 

Q. जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान कहा स्थित हैं

a. मंडला (मध्य प्रदेश)

b. लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश)

c. शहडोल (मध्य प्रदेश)

d. नैनीताल (उत्तराखंड)

Ans- d 

Q. विश्व का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान कोन सा है

a. योलो स्टोन राष्ट्रीय उद्यान

b. क्रूगर नेशनल पार्क

c. कनैमा राष्ट्रीय उद्यान

d. बनफ राष्ट्रीय उद्यान

Ans- a 

Q. भारत में सर्वाधिक राष्ट्रीय उद्यान कहा है।

a. उत्तर प्रदेश

b. असम

c. मध्य प्रदेश

d. छत्तीसगढ़

Ans- c 

Q. भारत के असम राज्य में कोन सा राष्ट्रिय उद्यान स्थित है

a. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

b. सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान

c. नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान

d. दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान

Ans- a 

Q. पेंच राष्ट्रीय उद्यान कहा स्थित है

a. छत्तीसगढ़

b. सिक्किम

c. राजस्थान 

d. मध्य प्रदेश

Ans- d 

Q. भारत में जैव मंडल आरक्षित केंद्र/बायोस्फीयर रिजर्व की सख्या है

a. 11

b. 14

c. 16

d. 18.

Ans- d 

Q. यूनेस्को की सूची में शामिल बायोस्फीयर रिजर्व है

a. 8

b. 10

c. 11

d. 12.

Ans- d 

Q. भारत का प्रथम जैव मंडल आरक्षित केंद्र कौन सा था?

a. नीलगिरी जैवमंडल आरक्षित केंद्र

b. मन्नार की खाड़ी जैवमंडल आरक्षित केंद्र

c. नंदा देवी जैव मंडल आरक्षित केंद्र

d. पचमढ़ी जैव मंडल आरक्षित केंद्र

Ans- a 

Q. हाल ही में किस जैव मंडल आरक्षित केंद्र को यूनेस्को का दर्जा प्राप्त हुआ है?

a. सिमलीपाल जैव मंडल आरक्षित केंद्र

b. पन्ना जैव मंडल आरक्षित केंद्र 

c. कंचनजंघा जैव मंडल आरक्षित केंद्र

d. सुंदरबन जैव मंडल आरक्षित केंद्र

Ans- b 

Read More:

CTET Exam Analysis [29 Dec 2022 Shift 1]: जाने कैसी रही आज की परीक्षा, यहां देखें परीक्षा में पूछे गए सवाल

CTET 2022: पर्यावरण अध्ययन में ‘परिवार और मित्र’ से जुड़े ऐसे सवाल, जो सीटेट की आने वाली शिफ्ट में पूछे जा सकते हैं

सीटेट परीक्षा से जुड़े तमाम नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने जॉइन लिंक नीचे दी गई है.

Follow Facebook – Click Here
Join us on Telegram – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment