CTET 2022-23 Hindi Pedagogy: हिंदी पेडगॉजी के बार-बार पूछे जाने वाले सवाल, परीक्षा से पूर्व इन्हें जरूर पढ़ लेवे

Spread the love

Hindi Pedagogy Question For CTET: CTET के सोलवे संस्करण के आयोजन का क्रम 28 दिसंबर से प्रारंभ हो चुका है  जो कि 7 फरवरी 2023 तक जारी रहेगा केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के सत्र 2022 में शामिल होने के लिए लाखों उम्मीदवारों ने अपने रजिस्ट्रेशन करवाएं हैं यदि आप भी उनमें से एक हैं तो यहां हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपके लिए बेहद  महत्वपूर्ण है यहां हम परीक्षा के लिए उपयोगी ‘हिंदी भाषा शिक्षण’ के कुछ 15 ऐसे सवाल (Hindi Pedagogy Question For CTET) लाए हैं जो सीटेट में बार-बार पूछे जाते हैं अतः अपना स्कोर बेहतर करने के लिए इन सवालों पर एक नजर जरूर डालें.

एग्जाम पैटर्न पर आधारित ‘हिंदी पेडगॉजी’ से पूछे जाने वाले बेहद जरूरी सवाल, यहां पढ़ें—Hindi Pedagogy question based on exam pattern for seated 2022

1. निम्नलिखित में से मातृभाषा की उपयोगिता से संबंधित विकल्प नहीं है

1) मातृभाषा बालकों के ज्ञान के विकास में सहायक है

2) मातृभाषा शिक्षा ग्रहण करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यक है।

3) मातृभाषा विचार-विनिमय का साधन है

4) मातृभाषा प्रगति पथ में बाधा पहुँचाती है।

Ans- 4 

2. हिन्दी मातृभाषा विषय में उसकी वास्तविक विषय-वस्तु होती है ?

1) वैचारिक अनुशीलन

2) भाषा तात्विक अनुशीलन 

3) पाठ का विशिष्ट स्थल

4) जीवन-मूल्य

Ans- 2 

3. विद्यालयी पाठ्यक्रम में मातृभाषा का स्वरूप है

1) प्रथम स्वरूप में यह स्वयं का विषय है।

2) द्वितीय स्वरूप में यह विषयों को पढ़ाने का माध्यम

3) ‘1’ और ‘2’ दोनों ही सही हैं। 

4) ‘1’ तथा ‘2’ दोनों ही कथन त्रुटिपूर्ण हैं

Ans- 3 

4. भाषा के बारे में कौन-सा कथन उचित है?

1) भाषा व्याकरण का अनुसरण करती है

2) भाषा और बोली में कभी भी कोई भी संबंध नहीं होता

3) भाषा अनिवार्यतः लिखित होती है।

4) भाषा एक नियमबद्ध व्यवस्था है।

Ans- 4 

5. प्राथमिक स्तर पर ‘भाषा सिखाने’ से तात्पर्य है ?

1) उच्चस्तरीय साहित्य पढ़ाना

2) भाषा का प्रयोग सिखाना

3) भाषावैज्ञानिक तथ्य स्पष्ट करना

4) भाषा का व्याकरण सिखाना

Ans- 2 

6. घर की भाषा और विद्यालय में पढ़ाई जाने वाली भाषा-

1) समान हो सकती हैं।

2) सदैव अलग होती हैं।

3) सदैव टकराहट से गुजरती हैं।

4) सदैव समान होती हैं।

Ans- 1 

7. प्राथमिक स्तर पर हिंदी भाषा शिक्षण’ के लिए सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है ?

1) उच्चस्तरीय तकनीकी यन्त्र

2) व्याकरणिक नियमों का स्मरण

3) भाषा प्रयोग के अवसर

4) पाठ्य-पुस्तक

Ans- 3 

8. प्राथमिक स्तर पर भाषा शिक्षण की प्राथमिकता होनी चाहिए ?

1) बच्चों की रचनात्मकता और मौलिकता को पोषित करना 

2) बच्चों की चित्रांकन क्षमता का विकास करना 

3) केवल बोलकर पढ़ने की क्षमता विकसित करना 

4) कविता और कहानी के द्वारा केवल श्रवण-कौशल का विकास करना

Ans- 1 

9. बच्चे विद्यालय आने से पहले

1) सभी भाषाएँ पढ़ सकते हैं

2) सब कुछ लिख सकते हैं

3) अपनी बोल-चाल की भाषा के अनुभवों से लैस होते हैं 

4) कोई भी भाषा बोल नहीं सकते।

Ans- 3 

10. किस तरह के परिवेश में बच्चों का भाषा विकास अपेक्षाकृत बेहतर होगा?

1) संयुक्त परिवार जहाँ परिवार के सभी सदस्य बच्चों के साथ निरंतर अंतः क्रिया करते हैं।

2) आधुनिक तकनीक से लैस कक्षा जहाँ भाषा प्रयोगशाला का निरंतर प्रयोग होता है।

3) शिक्षक द्वारा मानक भाषा का प्रयोग करना। 

4) एकल परिवार जहाँ माता-पिता मानक भाषा का प्रयोग करते हैं।

Ans- 1 

11. कक्षा ‘एक’ के बच्चे अपने ………….. एवं …………..  से प्राप्त बोलचाल की भाषा के अनुभवों को लेकर ही विद्यालये आते हैं?

1) घर-परिवार, दोस्तों

2) घर-परिवार, टी० वी०

3) घर-परिवार, पड़ोसी

4) घर-परिवार, परिवेश

Ans- 4 

12. भाषा …………. और ………….. का एक उत्तम साधन है ? 

1) सोचने, महसूस करने चीज़ों से जुड़ने

2) पढ़ने, लिखने, समझने

3) सुनने, बोलने, सोचने

4) पढ़ने, लिखने, सम्प्रेषण

Ans- 1

13. प्राथमिक स्तर की शिक्षा में सम्प्रेषण का माध्यम ………….. ही होनी चाहिए क्योंकि इसी भाषा में ही बच्चे का मस्तिष्क सबसे पहले क्रियाशील होता है ?

1) प्रदेश की भाषा

2) अंग्रेजी

3) हिन्दी

4) मातृभाषा

Ans- 4 

14. प्राथमिक स्तर पर बच्चों के शुरुआती भाषा-विकास में सर्वाधिक योगदान दे सकते/सकती है/हैं ?

1) एफ0 एम0 पर पन्द्रह मिनट सुने जाने वाले समाचार

2) परिवार में होने वाली परस्पर गुणवत्तापूर्ण बातचीत

3) टी0 वी0 पर देखे जाने वाले पंद्रह मिनट के कार्टून कार्यक्रम

4) गृहकार्य पर व्यय किए जाने वाले तीस मिनट

Ans- 2 

15. विद्यालय आने से पूर्व बच्चों के पास –

1) अपनी भाषा का सम्पूर्ण बाल साहित्य होता है।

2) पाँच हज़ार शब्द होते हैं

3) पाँच हज़ार वाक्य होते हैं।

4) अपनी भाषा की जटिल और समृद्ध संरचनाएँ होती हैं।

Ans- 4 

Read More:

CTET 2022 Hindi Pedagogy: सीटेट एग्जाम नोटिफिकेशन जल्द होने वाला है जारी, हिंदी पेडगॉजी के इन महत्वपूर्ण सवालों से करे परीक्षा की, पक्की तैयारी

CTET 2021 Hindi Pedagogy Final Recap: CTET की अगली शिफ्ट में पूछे जा सकते हैं हिंदी पेडगॉजी के यह सवाल, एक बार जरूर देखें

यहा हमने CTET परीक्षा के लिए Hindi Pedagogy Question For CTET का अध्ययन किया है। सभी TET परीक्षाओ की नवीनतम जानकारी के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।

For Latest Update Please join Our Social media Handle

Join us on Telegram – Click Here
Follow Facebook – Click Here
Follow us on Twitter – Click Here

Spread the love

Leave a Comment