UPSSSC PET Economics GK: अर्थशास्त्र के कुछ ऐसे ही सवाल आपको उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा में देखने को मिलेंगे, यहां पढ़ें संभावित प्रश्न

Spread the love

UP PET Economics Important Questions: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा के आयोजन को लेकर आयोग द्वारा सभी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है, परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे ऐसे में इस परीक्षा में आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों को अपनी तैयारियां एक रणनीति बनाकर शुरू कर देनी चाहिए, साथ ही प्रेक्टिस सेट और विगत वर्षों के सवालों का भी अध्ययन करना बेहद जरूरी है. इस आर्टिकल में हम ‘अर्थशास्त्र’ से पूछे जाने वाले कुछ प्रश्नों (UP PET Economics Important Questions) को आपके साथ साझा करने जा रहे हैं जो आगामी परीक्षा के दृष्टिकोण से बेहद हेल्पफुल होंगे.

PET परीक्षा में आपके अंको को बढ़ाएंगे, अर्थशास्त्र के यह सवाल—Economics Model MCQ for UP PET Exam 2022

1. शुद्ध घरेलू उत्पाद (NDP) प्राप्त किया जाता है ?

A.GDP-depreciation

B. सकल घरेलू उत्पाद में मूल्य ह्रास घटाकर

C. उपयुक्त दोनों

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- C 

2. मिश्रित अर्थव्यवस्था (Mixed Economy) से क्या अभिप्राय है ? 

A. सरकारी और कृषि क्षेत्र का सहअस्तित्व

B. सरकारी और निजी क्षेत्र का सहअस्तित्व

C. निजी क्षेत्र और कृषि क्षेत्र का सहअस्तित्व 

D. अमीर और गरीब का सहअस्तित्व

Ans- B

3. आधुनिक अर्थशास्त्र का जनक किसे कहा जाता है ?

A. मार्शल

B. किन्स

C. एडम स्मिथ

D. रॉबिन्स

Ans- C

4. मानव विकास रिपोर्ट (Human Development Report) कौनसी संस्था जारी करती है ?

A. UNDP

B. WHO

C.IMF

D. विश्व बैंक

Ans- A

5. लॉरेंज वक्र (Lorenz Curve) क्या दर्शाता है ?

A. रोजगार

B. आय वितरण

C. मुद्रास्फीति

D. अपस्फीति

Ans- B 

6.  HIDI किन तीन क्षेत्रों में विकास का मापक है ?

A. कृषि, उद्योग, सेवाएं

B. स्वास्थ्य, शिक्षा, आमदनी

C. ऊंचाई, भार, रंग 

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- B 

7. बृहत अर्थशास्त्र (Macro Economics) शब्द का प्रयोग किसने किया था ?

A. रागनेर फ्रिस्क

B. एडम स्मिथ

C. किन्स

D. रॉबिन्स

Ans- A

8. भारत में आर्थिक सर्वेक्षण सरकारी स्तर पर प्रति वर्ष कौन प्रकाशित करता है ?

A. नीति आयोग

B. RBI

C. वित्त मंत्रालय

D.SBI

Ans- C

9. किसने कहा था अर्थशास्त्र धन का विज्ञान है ?

A. एडम स्मिथ

B. किन्स

C. रॉबिन्स

D. मार्शल

Ans- A 

10. सकल घरेलू उत्पाद + विदेशों से प्राप्त निवल कारक आय = ….. ?

A. वैयक्तिक प्रयोज्य आय 

B. वैयक्तिक आय

C. सकल राष्ट्रीय उत्पाद

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- C 

11. किसी देश में उत्पादन किये गए सम्पूर्ण सामान और सेवाओं का मूल्य उसका ……….. कहलाता है ?

A. सकल राजस्व आय 

B. सकल घरेलू उत्पादन

C. कुल सामान का राजस्व

D. कुल आय

Ans- B 

12. पूंजीवादी अर्थव्यवस्था (Capitalist Economy) का मुख्य लक्षण क्या है ?

A. निजी स्वामित्व

B. सार्वजनिक स्वामित्व

C. मिश्रित स्वामित्व

D. इनमें से कोई नहीं

Ans- A 

13. बन्द अर्थव्यवस्था (Closed Economy) वह अर्थव्यवस्था है। जिसमें –

A. केवल निर्यात हो

B. केवल आयात हो

C. घाटे की वित्त व्यवस्था होती है 

D. न तो निर्यात हो, न ही आयात हो

Ans- D 

14. भारत में राष्ट्रीय आय की गणना किसके द्वारा की जाती है ?

A. वित्त आयोग

B. केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन 

C. नीति आयोग

D. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया

Ans- B

15. “सामान्य संतुलन विश्लेषण (The General Equilibrium Analysis)” किसने विकसित किया था ?

A. एडम स्मिथ 

B. किन्स

C. रॉबिन्स

D. वालरस

Ans- D

Read more:

UP PET 2022 Economics GK: अर्थशास्त्र (Economics) के सबसे ज्यादा बार पूछे जाने वाले प्रश्न,यहां पढ़िए!

UP PET EXAM 2022: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा में इकोनॉमिक्स के इस टॉपिक से पूछे जाएंगे 5 अंकों के सवाल, अभी पढ़े

परीक्षा से जुड़ी सभी नवीनतम अप्डेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे Telegram Channel के सदस्य जरूर बने Join Link नीचे दी गई है।


Spread the love

Leave a Comment