CTET 2022: पर्यावरण अध्ययन में ‘झूम खेती’ से पूछे जाते हैं कई सवाल, यहां पढ़िए सीटेट में पूछे अब तक पूछे गए सवाल

Spread the love

EVS NCERT Question on Jhoom Farming For CTET: शिक्षण के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की चाह रखने वाले लाखों युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है क्योंकि लंबे समय से टलती आ रही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन आगामी दिसंबर माह में किया जाएगा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी परीक्षा का माध्यम ऑनलाइन ही होगा. जिसमें शामिल होने के लिए लाखों अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं यदि आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा का हिस्सा बनने जा रहे हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद काम की है इस आर्टिकल में हम पर्यावरण अध्ययन के अंतर्गत एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में झूम खेती से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करेंगे, साथ ही जानेंगे कि झूम खेती किसे कहते हैं.

This image has an empty alt attribute; its file name is telegram.png

झूम कृषि-

भारत की पूर्वोत्तर पहाड़ियों में आदिम जातियों द्वारा की जाने वाली एक प्रकार की कृषि को ‘झूम कृषि’ कहते हैं। यह (slash-and-burn farming) एक आदिम प्रकार की कृषि है, जिसमें पहले वृक्षों तथा वनस्पतियों को काटकर उन्हें जला दिया जाता है, और साफ की गई भूमि को पुराने उपकरणों ( लकड़ी के हलों आदि) से जुताई करके बीज बो दिये जाते हैं।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • कुछ वर्षों तक (प्राय: 2 या 3 वर्ष तक ) जब तक मिट्टी में उर्वरक ता विद्यमान रहती है इस भूमि पर खेती की जाती है इसके पश्चात इस भूमि को छोड़ दिया जाता है जिस पर पुनः पेड़ पौधे उग आते हैं।
  • अब अन्यत्र जंगली भूमि को साफ करके कृषि के लिए नई भूमि प्राप्त की जाती है और उस पर भी कुछ ही वर्ष तक खेती की जाती है।
  • इस प्रकार यह स्थानांतरणशील कृषि है जिसमें थोड़े-थोड़े समय के अंतर पर खेत बदलते रहते हैं।
  • झूम खेती में एक ही खेत में अलग-अलग तरह के बीज बोए जाते हैं जैसे मकई सब्जियां मिर्ची और चावल आदिझूम खेती में मुख्य फसल चावल को गाया जाता है।
  • झूम खेती के कारण क्षेत्र के बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधनों का नुकसान हुआ है।
  • इसी आग परती खेती ( fire fall farming) के नाम से भी जाना जाता है।
  • वन भूमि की सफाई की जाती है और रात को मिट्टी में मिला दिया जाता है।
  • यह बड़े पैमाने पर भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में प्रचलित है जिसमें असम, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड आदि शामिल है यह एक प्रकार की अस्थाई खेती है जो मुख्यता उष्णकटिबंधीय वन प्रदेशों में की जाती है।

झूम खेती पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी, यहां पढ़िए—CTET 2022 EVS NCERT question based on Jhoom farming

Q. झूम खेती मुख्यत: होती है ?

1. उष्णकटिबंधीय वन प्रदेशो में

2. वर्षावनो में

3. मरूस्थल में

4. ठंडी जगहों में

Ans- 1

2. भारत में किस क्षेत्र में स्थानांतरित खेती करने का रिवाज है।

1. उत्तर-पूर्वी क्षेत्र

2. दक्षिणी क्षेत्र

3. उत्तर-पश्चिम क्षेत्र

4. दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र

Ans- 1 

3. “एक फसल को काटने के पश्चात खेत को कुछ वर्षों के लिए खाली छोड़ दिया जाता है उसमें कुछ भी नहीं उगाया जाता है इस भूमि में बांस या अन्य खरपतवार जो भी कुछ उग आता है उन्हें उखाड़ा नहीं. जाता काटकर जला दिया जाता है यह राख भूमि को उर्वरक बनाती है। जब यह भूमि खेती के लिए तैयार हो जाती है तब उसे हल्का सा खोदा जाता है भूमि को जोता नहीं जाता और उस पर बीज छिड़क दिए जाते हैं”

1. सहकारी खेती

2. झूम खेती

3. सीढ़ीनुमा खेती

4. सिंचाई खेती

Ans- 2 

4. एक ही फसल को बार-बार उगाने और बहुत अधिक  रसायनों का उपयोग करने से मिट्टी हो जाती है।

1. उपजाऊ

2. बंजर

3. एक विशेष प्रकार की फसल के लिए उपयोगी

4. सिंचाई के लिए उपयुक्त

Ans- 2 

5. किस राज्य में ‘झूम कृषि’ की प्रथा सामान्य है?

1. ओडिशा

2. मिजोरम

3. बिहार

4. उत्तराखंड

Ans- 2 

6. मिजोरम में प्रचलित झूम खेती के बारे में निम्नलिखित कथनों का अध्ययन कीजिए ?

A. एक फसल काटने के बाद कुछ वर्षों के लिए भूमि खाली रह जाती है। 

B. उस भूमि पर उगने वाले बांस या खरपतवार को काट कर जला दिया जाता है।

C. बीज बोने से पहले भूमि की गहरी जुताई की है। 

D. एक खेत में तीन या चार विभिन्न प्रकार की फसलें उगाई जाती हैं।

E. रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का भी आवश्यकता के अनुसार उपयोग किया जाता है।

1.A, B तथा D 

2. केवल A तथा B 

3. केवल B तथा D

4.C, D तथा E

Ans- 1 

7. झूम खेती के अंतर्गत झारखंड के किसानों द्वारा अपनाए जाने वाले तरीकों के संबंध में नीचे दिए कथनों पर विचार कीजिए: 

A. एक फसल कटने के लिए पश्चात जमीन को कुछ वर्ष तक आराम कर देते हैं। 

B. खरपतवार (बांस आदि) को उखाड़ कर खेत में जला देते हैं।

C. खरपतवार की राख खाद के रूप में कार्य करती है । 

D. जब जमीन खेती के लिए तैयार हो जाती है तो बीज बोने से पहले उसे गहराई तक जोता जाता है।

1. B, C और D 

2. A, C और D 

3. A, B और D

4. A और C

Ans- 4 

Q8. झूम खेती की मुख्य फसल कौन सी है ?

A. चावल

B. गेहूं

C. वाजरा

D. काजू

Ans- 1 

9. झूम खेती रूप है ?

1. अस्थाई खेती का

2. काट एवं दग्ध खेती का

3. केवल 1

4. 1 एवं 2 दोनो

Ans- 4

10. झूम खेती में खरपतवार को-

1. उखाड़ देते हैं लेकिन जलाते नहीं है

2. न तो उखाड़ने है ना ही जलाते हैं

3. बिना उखाड़े जला देते हैं

4. उपर्युक्त में कोई नहीं

Ans- 3

आपके लिए अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट-

CTET 2022-23 EVS Pedagogy: पर्यावरण पेडगॉजी से पूछे जाने वाले इन सवालों को हल कर, परखें अपनी तैयारी का स्तर
CTET 2022: EVS एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के ऐसे सवाल जो, सीटेट परीक्षा में हमेशा पूछे जाते हैं, क्या आप जानते हैं इनके जवाब?
CTET 2022: परीक्षा में हर बार पूछे जाते हैं इन 5 वैज्ञानिकों के सिद्धांतों पर आधारित प्रश्न, इन्हें जरूर पढ़ लें

Spread the love

Leave a Comment