REET 2022: राजस्थान कला और संस्कृति के अंतर्गत ‘तीज और त्यौहार’ से पूछे जाने वाले संभावित सवाल, यहां पढ़िए

Spread the love

Rajasthan Festival Important MCQ for REET: राजस्थान में REET की नाम से लोकप्रिय राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन अगले माह में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के द्वारा किया जाएगा जिस में शामिल होने के लिए लाखों अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश में सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी यदि आप भी इस रीट की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है यहां हम रोजाना रीट की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न विषयों के प्रैक्टिस सेट और विगत वर्षों में पूछे गए सवालों का संकलन साझा करते रहते हैं इसी संदर्भ में आज हम राजस्थान की कला और संस्कृति से जुड़े हुए राजस्थान के तीज और त्योहार के चुनिंदा सवाल आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं जिन्हें आपको एग्जाम से पूर्व एक नजर जरूर पढ़ना चाहिए.

अगले माह होने वाली राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जाएंगे, त्योहारों से जुड़े ऐसे सवाल, अभी पढ़े— Festival of Rajasthan Important MCQ for REET Exam 2022

Q. किस पूर्णिमा को त्रिपुर पूर्णिमा कहा जाता है ?

(अ) कार्तिक पूर्णिमा

(ब) आश्विन पूर्णिमा

(स) वैशाख पूर्णिमा

(द) आषाढ़ पूर्णिमा

उत्तर- अ

Q. घरों के बाहर जगदिया (यमदीप) किस पर्व पर जलाया जाता है?

(अ) दीपावली

(ब) होली

(स) दशहरा

(द) धनतेरस

उत्तर- द

Q. चन्द्रमा सम्पूर्ण 16 कलाओं के साथ कब उदित होता

(अ) बुद्ध पूर्णिमा

(ब) व्यास पूर्णिमा

(स) शरद पूर्णिमा

(द) कार्तिक पूर्णिमा

उत्तर – स

Q. राजस्थान में किस स्थान पर दशहरा शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है ?

(अ) कोटा

(ब) जयपुर

(स) मण्डोर

(द) पुष्कर

उत्तर – स

Q. निम्नलिखित में से कौनसा त्यौहार राजस्थान से संबंधित नहीं है?

(अ) तीज

(ब) गणगौर

(स) गोगा नवमी

(द) ओणम

उत्तर – द

Q. दिगम्बर जैन समाज का क्षमायाचना पर्व जो आश्विन कृष्ण एकम् को मनाया जाता है

(अ) पढ़वाढोक

(ब) सुगंध पर्व

(स) पर्यूषण पर्व

(द) असूचंड पर्व

उत्तर- अ

Q. निम्नलिखित में से किस अवसर पर जलवा पूजन किया जाता है

(अ) विवाह के अवसर पर

(ब) शिशु जन्म के कुछ दिनों वाद कुछ

(स) मुंडन संस्कार के अवसर पर

(द) बच्चे के विद्यारम्भ के अवसर पर

उत्तर – ब

Q. निम्नलिखित स्थानों में से किस स्थान की ‘पत्थरमार’ होली प्रसिद्ध है

(अ) महावीर जी

(ब) व्यावर

(स) बाडमेर

(द) भरतपुर

उत्तर – स

Q. राजस्थान में निम्न में से कौनसा त्योहार श्रावण मास में नहीं आता है

(अ) रक्षावन्धन

(ब) तीज

(स) नाग पंचमी

(द) जन्माष्टमी

उत्तर -द

Q. निम्नलिखित में से किस नवर्मी को गोगा नवमीं कहा जाता है?

(अ) श्रावण के शुक्ल पक्ष की नवमीं को

(ब) भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की नवमीं को

(स श्रावण के कृष्ण पक्ष की नवमीं को

(द) भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की नवमीं

उत्तर – ब

Q. भड़ल्या नवमी का त्यौहार निम्न में से किस माह की नवमी कोमनाया जाता है

(अ) आषाढ़ शुक्ल नवमी

(ब) श्रावण कृष्ण नवमी 

(स) भाद्र कृष्ण नवमी 

(द) कार्तिक शुक्ल नवमी

उत्तर- अ

Q. निम्न में से किस त्यौहार का वर्णन सुंघा अभिलेख से मिलता है

(अ) छोटी तीज

(ब) सतिया अमावस

(स) हरतालिका तीज

(द) विश्वकर्मा जयंती

उत्तर – अ

Q. निम्न में से किस त्यौहार के दिन लीलटांस पक्षी का दर्शन शुभ माना जाता है –

(अ) शरद पूर्णिमा

(ब) शिवा चतुर्थी

(स) दशहरा / विजयादशमी

(द) सिंझारा

उत्तर – स

REET 2022: राजस्थान के लोकगीत पर आधारित ऐसे सवाल जो राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, अभी पढ़े!

REET 2022: राजस्थानी महिलाओं के आभूषणों से जुड़े बेहद रोचक सवाल, जो रीट परीक्षा में पूछे जा सकते हैं, यहां पढ़िए 15 संभावित प्रश्न

आज हमने यहां राजस्थान की कला और संस्कृति के अंतर्गत पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक राजस्थान के प्रमुख त्योहार (Rajasthan Festival Important MCQ for REET) से जुड़े सवालों का अध्ययन किया है. रीट परीक्षा से जुड़े सभी नवीनतम अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल के सदस्य जरूर बने. इसके साथ ही शिक्षक पात्रता परीक्षा से जुड़े सवाल तथा अपने सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स में साझा करें..


Spread the love

Leave a Comment