Haryana Board BSEH Result 2022: “15 जून तक जारी हो सकता है कक्षा 12वीं का रिज़ल्ट”- बीएसईएच अध्यक्ष 

Spread the love

Haryana Board BSEH Result 2022: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) द्वारा जल्द ही कक्षा 12वीं का रिज़ल्ट जारी किया जा सकता है। अधिकारियों की अनुसार बोर्ड द्वारा ये रिज़ल्ट 15 जून 2022 को जारी करने की संभावना है, यदि रिज़ल्ट जारी करने में देरी होती है तो ये रिज़ल्ट 16 जून 2022 तक जारी किया जाएगा। रिज़ल्ट जारी होते ही विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in

पर अपना रिज़ल्ट चेक कर सकेंगे। 

बीएचएसई के अध्यक्ष जगबीर सिंह नें कहा  “बोर्ड द्वारा ये रिज़ल्ट 14 जून 2022 को जारी किया जाना तय किया गया था, किन्तु कबीर जयंती के दिन अवकाश होता है, इसलिए अब विद्यार्थी अपना रिज़ल्ट 15 जून 2022 को चेक कर पाएंगे।” साथ ही उन्होनें बताया कक्षा 10वीं का रिज़ल्ट इसके अगले सप्ताह में, 25 जून 2022 तक जारी किया जा सकता है। 

लगभग 5 लाख विद्यार्थी कर रहे हैं रिज़ल्ट का इंतज़ार

इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 3 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे, वहीं लगभग 2 लाख विद्यार्थी कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। आपको बता दें, पिछले वर्ष कोरोना महामारी के चलते बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षाएँ नहीं कराई गई थी। सभी छात्रों को उत्तीर्ण घोषित कर दिया गया था। 

पिछले वर्ष कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का रिज़ल्ट 30:10:60 के अनुपात में तैयार किया गया था। जिसमें 30% अंक कक्षा 10वीं के रिज़ल्ट के आधार पर, 10% कक्षा 11वीं के रिज़ल्ट के आधार पर ओर 60% अंक आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिये गए थे 

रिज़ल्ट जारी होते ही ऐसे चेक कर सकेंगे विद्यार्थी अपना रिज़ल्ट

बोर्ड द्वारा रिज़ल्ट जारी होते ही विद्यार्थी इस आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिज़ल्ट चेक कर पाएंगे- 

1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएँ। 

2. 12th result की लिंक पर क्लिक करें। 

3. पूछी गई जानकारी जैसे- अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज कर लोग इन करें। 

4. रिज़ल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

ये भी पढ़ें-


Spread the love

Leave a Comment